कर्नाटक
(Search results - 187)News5, Dec 2019, 9:57 PM IST
ईवीएम में बंद हुई कर्नाटक की भाजपा सरकार की किस्मत
आज राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गया है। राज्य में चुनाव आयोग के मुताबिक 66.25 फीसदी वोटिंग हुई है। भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जबकि विपक्षी दलो कांग्रेस और जेडीएस ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। हालांकि इस विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस और जेडीएस ने अलग अलग चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है।
News2, Dec 2019, 9:20 AM IST
‘बाहुबली’ बनने के लिए कई राज्यों में बड़े भाई के दर्जे को ‘बली’ देने को तैयार है कांग्रेस
असल में कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद उत्साहित है। कांग्रेस के रणनीतिकार इसे कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता मान रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से भाजपा ने देश में कांग्रेस की राजनीति खत्म कर दी थी, महाराष्ट्र से उसे ऑक्सीजन मिली है। भले ही वह राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद छोटे भाई की स्थिति में हो। कांग्रेस के नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि देश में भाजपा के उभरने और क्षेत्रीय दलों के मजबूत होने के बाद उनका जनाधार घटा है। भले ही उसने देश की सत्ता पर लगातार 2004-2014 तक राज किया हो।
News26, Nov 2019, 8:59 AM IST
तो कर्नाटक का फार्मूला अपना सकती है भाजपा, अन्य विकल्पों पर भी मंथन
हालांकि राज्य में भाजपा ने एनसीपी के बागी अजित पवार के साथ मिलकर सरकार तो बना ली है। लेकिन अब सबसे अहम सदन में बहुमत जुटाना पार्टी के लिए अहम है। हालांकि पार्टी ने जिस तरह से दांव खेला है। उसके देखते हुए लग रहा है कि पार्टी ने सदन के लिए प्लान बी तैयार किया है। क्योंकि पार्टी के रणनीतिकार अच्छी तरह से जानते थे अगर राज्य में सरकार ने शपथ लिया है तो विपक्षी दल सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।
News21, Nov 2019, 9:31 AM IST
टीपू सुल्तान से क्यों नफरत करते हैं कूर्ग के लोग
इस साल जुलाई में कर्नाटक में सत्ता में आने के कुछ ही दिनों के बाद भाजपा सरकार ने राज्य में टीपू सुल्तान की जयंती के मौके पर होने वाले समारोहों को रद्द कर दिया था। इसके लिए सरकार ने कोडागु जिले में होने वाले इसके विरोध का हवाला दिया था। साल 2016 में टीपू सुल्तान की जयंती मनाने के विरोध में कोडागू में हुए प्रदर्शन में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद हिंसा शुरू हो गई थी।
News14, Nov 2019, 9:55 AM IST
कर्नाटक में भाजपा होगी मजबूत, उपचुनाव के बाद सरकार को होगी ‘छक्के’ की जरूरत
राज्य होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पांच दिसंबर की तिथि तय की है। अब ये पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इससे राज्य में भाजपा की ताकत भी बढ़ेगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इन विधायकों को राहत दी है। क्योंकि पहले कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष ने इन विधायकों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा रखी थी। जिसके बाद इन विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
News8, Nov 2019, 6:16 PM IST
क्या भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' से घबराई हुई है शिवसेना
राज्य में नौ नवंबर तक सरकार का गठन हो जाना है। इसी बीच आज राज्य के सीएम देवेन्द्र फणनवीस ने इस्तीफा दे दिया है। जबकि राज्य में सरकार के गठन के लिए भाजपा की तरफ से की गई कोशिशें बेकार साबित हुई हैं। असल में दोनों के बीच लड़ाई का मुख्य मुद्दा सीएम का पद है। जिस पर दोनों दल दावे कर रही हैं। शिवसेना का कहना है राज्य में 50-50 का फार्मूला लागू होना चाहिए।
News31, Oct 2019, 8:22 AM IST
क्या जेडीएस बनेगा राजग का सहयोगी, भाजपा को लेकर नरम हुए कुमारस्वामी
कुमारस्वामी का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को तोड़कर राज्य में सरकार बनाई। जो कुमारस्वामी के लिए बड़ा झटका था। लेकिन उसके बावजूद कुमारस्वामी भाजपा को लेकर नरम हो रहे हैं। असल में राज्य में जेडीएस की ताकत कम हुई है। जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो पार्टी का एक धड़ा भाजपा को समर्थन देने की मांग कर रहा था।
News29, Oct 2019, 7:55 AM IST
अब कर्नाटक के स्कूली किताबों से हटेगा टीपू सुल्तान, कांग्रेस करेगी विरोध
असल में भाजपा और उससे जुड़े दल स्कूली पाठ्यक्रमों में टीपू सुल्तान को पढ़ाए जाने का विरोध करते हैं। जबकि कांग्रेस इसके जरिए अल्पसंख्यकों की राजनीति को साधती है। भाजपा और मैसूर के भूतपूर्व राजा को ‘धार्मिक कट्टर’ बताते हैं। क्योंकि सत्ता आने के बाद टीपू सुल्तान ने धर्मांतरण को बढ़ावा दिया था। हालांकि कांग्रेस इस बात को इत्तेफाक नहीं रखती है। राज्य की सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने जुलाई में टीपू सुल्तान की जयंती के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
News17, Oct 2019, 9:40 AM IST
ऐसे तो राज्यसभा में खत्म हो जाएगी कांग्रेस की ताकत, एक और सांसद ने दिया इस्तीफा
कांग्रेस ही नहीं कई विपक्षी दलों की राज्यसभा में ताकत कम हो रही है। लेकिन अब कांग्रेस के नेता और कर्नाटक से राज्यसभा के सांसद केसी राममूर्ति ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। राममूर्ति ने उपराष्ट्रपति सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपा और जिसे स्वीकार कर लिया गया है। राममूर्ति, कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य थे। फिलहाल इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। क्योंकि पहले ही कांग्रेस की कर्नाटक में सरकार जा चुकी है और वहीं कई नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं।
News22, Sep 2019, 10:47 AM IST
कर्नाटक में उपचुनाव से पहले कुमारस्वामी ने दी भाजपा को अच्छी खबर
कुछ दिन पहले जेडीएस के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस के साथ चुनावी करार तोड़ दिया था। लिहाजा जेडीएस के इस फैसले से भाजपा गदगद है। फिलहाल उपचुनाव में भाजपा को सरकार बचाने के लिए कम से कम 8 सीटें जरूरी होंगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा में 15 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा की।
News19, Sep 2019, 4:22 PM IST
अब शिवकुमार की करीबी महिला नेता से की ईडी ने पूछताछ, जानें कौन है लक्ष्मी
लक्ष्मी को शिवकुमार का करीबी माना जाता है। लिहाजा ईडी ने उन्हें तलब कर इस मामले में पूछताछ की। कांग्रेस की विधायक लक्ष्मी हेब्बालकर अपने करीबी डीके शिवकुमार के खिलाफ चल रहे धनशोधन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के मुख्यालय में अफसरों के सामने पेश हुई। ईडी ने कुछ दिन पहले लक्ष्मी को शिवकुमार के मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए तलब किया था। दो दिन पहले ही कोर्ट ने शिवकुमार को तिहाड़ जेल भेजने का फैसला किया।
News17, Sep 2019, 7:22 PM IST
तिहाड़ जेल में आएगा चिदंबरम का नया दोस्त और कांग्रेस का ‘संकटमोचक’
आज तिहाड़ जेल भेजने से पहले कोर्ट ने आदेश दिया है कि जेल भेजने से पहले उनका मेडिकल चेकअप किया जाए। कोर्ट ने कहा कि अगर उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत हो तो उन्हें भर्ती किया जा सकता है नहीं तो उन्हें जेल भेज दिया जाए। अगर अस्पताल उन्हें छुट्टी देता है तो उन्हें तिहाड़ जेल लाया जा सकता है।
News17, Sep 2019, 11:52 AM IST
कर्नाटक में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, जेडीएस ने तोड़ा गठबंधन
डेढ़ महीने पर कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की गठबंधन सरकार बहुमत न होने के कारण गिर गई थी। हालांकि इसके बाद जेडीएस और कांग्रेस के बीच आरोप और प्रत्यारोपों का दौर चलता रहा। लेकिन अब जेडीएस ने कांग्रेस से गठबंधन तोड़ दिया है। राज्य में करीब एक साल तक जेडीएस और कांग्रेस की सरकार चली। जिसमें कम विधानक होने के बावजूद कांग्रेस ने जेडीएस को समर्थन दिया था। हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस और जेडीएस ने सरकार बचाने की कोशिश भी की।
News10, Sep 2019, 12:16 PM IST
पबजी खेलने को किया मना तो बेटे ने कर दी पिता की हत्या
जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के बेलागवी जिले के निवासी शंकरप्पा कुंभार की उनके बेटे ने हत्या कर दी। क्योंकि वह अपने बेटे रघुवीर कुंभार से पबजी गेम में समय बर्बाद करने के लिए मना करते थे। सोमवार को ही दोनों के बीच इस मामले को लेकर दोनों के बीच में बहस हुई और रघुवीर ने अपने पिता की हत्या कर दी। रघुवीर कुंभार पबजी गेम खेलने का लती था और अपने ज्यादातर समय वह गेम खेलने में बर्बाद करता था।
News4, Sep 2019, 11:57 AM IST
चिदंबरम और शिवकुमार के बाद गांधी परिवार का ये करीबी नेता आएगा सीबीआई के शिकंजे में
पिछले एक माह के दौरान कांग्रेस के दो दिग्गज नेता पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार सरकारी एजेसियों के शिकंजे में फंस गए हैं। वहीं अभी हरियाणा के सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की अभी सीबीआई की रडार पर हैं और उनके खिलाफ जांच चल रही है। एक दिन पहले ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हुड्डा को लेकर बयान दिया था वह जल्द ही जेल जाएंगे।