कश्मीर
(Search results - 751)News26, Nov 2019, 8:39 AM IST
पहली बार आज केन्द्र शासित जम्मू-कश्मीर मनाएगा 'संविधान दिवस'
पहली बार केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में संविधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। केन्द्र सरकार ने पांच अगस्त को राज्य को दो हिस्सों में विभाजित कर लद्दाख को जम्मू कश्मीर से अलग कर दिया था। अब जम्मू कश्मीर के साथ ही लद्दाख में संविधान दिवस का आयोजन पहली बार किया जाएगा। इस बारे में जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासन विभाग आदेश जारी किया है और इस आदेश के तहत 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
News20, Nov 2019, 10:10 AM IST
इंदिरा गांधी और पाकिस्तान पर उनकी जीत
भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को इलाहाबाद में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। वह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री अपने पिता पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे लंबे समय तक देश की प्रधानमंत्री रहीं।
News15, Nov 2019, 9:45 AM IST
ये है इमरान खान के लिए सबसे बड़े झटके की खबर, 13 सौ की भर्ती के लिए पहुंचे 10 हजार कश्मीरी युवा
अब कश्मीर के युवा पाकिस्तान समर्थित आंतकवाद से तंग आ चुके हैं। वो कश्मीर और देश के विकास और सुरक्षा के लिए अन्य देशवासियों के साथ कंधे से कंधा मिलकार चलना चाहते हैं। लिहाजा इसका असली जवाब पहले तो भारत सरकार की योजनाओं से जुड़कर दे रहे हैं। वहीं अब युवा भारतीय सुरक्षा बलों में भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।
News13, Nov 2019, 10:04 AM IST
कश्मीर को बहाना बनाकर सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा कर रहा है पाक
असल में पाकिस्तान अपनी सीमा पर आग्नेयास्त्रों का जखीरा और सैनिकों की संख्या में लगातार इजाफा कर रहा है। हालांकि इसके दो कारण हैं। पहले इसके जरिए पाकिस्तान सीमा पर अपनी ताकत को बढ़ा रहा है। क्योंकि उसे डर है कि भारतीय सेना कभी भी गुलाम कश्मीर को अपने कब्जे में ले सकती है।
News12, Nov 2019, 9:59 AM IST
सुरक्षा बलों ने फिर मार गिराया एक आतंकी, ऑपरेशन क्लीन जारी
सुरक्षा बलों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू और कश्मीर के गांदबरल के गुंड इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एकआतंकी को मार गिराया है। वहीं माना जा रहा है कि इलाके में अभी और ज्यादा आतंकी मौजूद हैं। जो पूरी तरह से सुरक्षा बलों से घिर गए हैं। लिहाजा सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
News7, Nov 2019, 8:55 AM IST
कश्मीर में ट्रक ड्राइवरों के बाद अब स्कूलों को निशाना बना रहे हैं आतंकी
हालांकि राज्य के केन्द्र शासित प्रदेश बन जाने के बाद राज्य में स्कूलों को जलाने की ये पहली घटना है। हालांकि इससे पहले 2016 में राज्य में स्कूलों को जलाया गया था। आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद राज्य में आतंकियों ने स्कूलों को निशाना बनाया था और इस दौरान राज्य में 35 से ज्यादा स्कूलों को आतंकियों ने आग के हवाले किया था। हालांकि पिछले तीन साल से आतंकियों ने स्कूलों को हाथ नहीं लगाया।
News4, Nov 2019, 8:52 PM IST
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती से कश्मीर में आतंकी हमले तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्य और केंद्र सरकारों पर तल्ख टिप्पणियां कीं
News4, Nov 2019, 7:04 AM IST
एक नक्शा जिससे बढ़ा दिया है इमरान खान का बीपी
केन्द्र सरकार ने दो दिन पहले जम्मू-कश्मीर राज्य के विभाजन के बाद नक्शा जारी किया है। इसमें पाक के कब्जे वाला कश्मीर और गिलगित बल्तिस्तान जम्मू कश्मीर और लद्दाख का हिस्सा दिखाया गया है। 31 अक्टूबर को जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केन्द्र सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया है।
News1, Nov 2019, 9:04 AM IST
इमरान खान को लगा पाकिस्तान में ही झटका, जनता ने बताया कश्मीर से बड़ी समस्या है महंगाई
असल में पाकिस्तान के लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं। पाकिस्तान में उद्योग बंद हो रहे हैं और आईएफएफ से कर्ज मिलने के बाद पाकिस्तान की जनता पर टैक्स ज्यादा लगा दिए गए हैं और उत्पाद महंगे हो गए हैं। जिसको लेकर पाकिस्तान की जनता परेशान है। वहीं इमरान खान कश्मीर का राग अलाप रहे हैं।
News31, Oct 2019, 9:49 AM IST
नई सुबह के साथ बदल गया देश का इतिहास,अब 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश
आज जम्मू कश्मीर अब केन्द्र शासितत राज्य हो गया है। वहीं लद्दाख भी केन्द्र शासित राज्य बन गया है। जिसके बाद देश में राज्यों की संख्या कम होकर 28 हो गई है वहीं दो केन्द्र शासित राज्य बढ़ गए हैं और इनकी संख्या 7 से बढ़कर 9 हो गई है। इसके लिए केन्द्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिसके बाद जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म हो गया है।
News30, Oct 2019, 8:02 PM IST
यूरोपियन यूनियन के सांसदों के कश्मीर पर बयान से देवेंद्र फडणवीस के बयान तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यूरोपियन यूनियन (ईयू) के 23 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के दो दिन के दौरे पर है
News29, Oct 2019, 8:01 AM IST
शराब के जाम और अय्याशियों के साथ कश्मीर के लिए ब्लैक डे मना रही है पाकिस्तान सेना
असल में पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर के नाम पर ब्लैक डे कार्यक्रम के आयोजन किया था। जिसमें जमकर शराब के जाम छलके और गीत संगीत से मजा लिया गया। जबकि ये कश्मीर के लोगों को प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने का कार्यक्रम था। जब सोशल मीडिया में इस कार्यक्रम की तस्वीरें वायरल हुई तो सरकार और सेना की किरकिरी हुई। इसके बाद सेना के अफसर जनता को इसके लिए सफाई देते रहे।
News28, Oct 2019, 2:49 PM IST
दुनिया के सामने खुलेगी नियाजी के झूठ की पोल, कश्मीर का दौरा करेंगे 28 यूरोपीय सांसद
जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद विदेशी सांसदों का पहला दल घाटी का दौरान करेगा। भारत सरकार ने 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा लिया था। जिसके बाद पाकिस्तान बौखला गया था और उसने तमाम तरह की कोशिश की थी कि इसे वह अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना दे। लेकिन भारत सरकार की कोशिशों से ऐसा नहीं हो पाया। महज तीन देशों ने उसका साथ दिया। तुर्की और मलेशिया के साथ चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया।
News21, Oct 2019, 2:07 PM IST
कश्मीर की आजादी की बात करने वाले ‘नियाजी’ के लिए गले की फांस बना ‘आजादी मार्च’
पाकिस्तान में इमरान खान सरकार को वहां की जनता का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। क्योंकि जनता परेशान है और इमरान खान वादे कर रहे हैं और रही सही कसर भारत ने पूरी कर दी है। जिसने पाकिस्तान को दुनियाभर में अलग थलग कर दिया है। जिसके कारण पाकिस्तान को मिलने वारी आर्थिक मदद भी प्रभावित हुई है। यही नहीं पाकिस्तान की विश्व बिरादरी में हैसियत भी कम हुई है।
News21, Oct 2019, 10:37 AM IST
घाटी में खत्म हो रहा है आतंकियों का गोला-बारूद, आका पाकिस्तान को भेजा संदेश
भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में मौजूद आतंकियों की बातचीत रिकार्ड की है। जिसमें वह कह रहे हैं कि उनके पास गोला बारूद खत्म हो गया है। लिहाजा उन्हें जल्द ही गोला बारूद भेजें। नहीं तो वह भारतीय सुरक्षा बलों का मुकाबला नहीं कर सकेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह कुत्ते की मौत मारे जाएंगे। असल में राज्य में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद सुरक्षा बल चौकन्ने हैं और आतंकी अभी तक किसी भी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पा रहे हैं।