राजद
(Search results - 125)NewsOct 3, 2020, 1:20 PM IST
क्या राजद और कांग्रेस की टूटेगी 22 साल पुरानी दोस्ती, अभी भी नहीं बनी सीटों के बंटवारे पर बात
राज्य में कांग्रेस-राजद की दोस्ती की शुरूआत 1998 के लोस चुनाव से शुरू हुई और 1999 के लोकसभा चुनाव में भी बरकरार रही। उस वक्त झारखंड बिहार से अलग नहीं हुआ था। इसके बाद साल 2000 के विस चुनाव में दोस्ती टूट गई।
NewsOct 2, 2020, 11:50 AM IST
क्या बिहार में खत्म हो जाएगा महागठबंधन, कांग्रेस और राजद ही निभा रहे हैं गठबंधन धर्म
जानकारी के मुताबिक सीट बंटवारे और चुनावी रणनीति के बारे राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की कमी महसूस की जा रही है। लालू जेल में बंद हैं और तेजस्वी महागठबंधन को संभाल नहीं पा रहे हैं। अभी तक कांग्रेस ने भी तेजस्वी को सीएम पद का चेहरा नहीं माना है।
NewsOct 2, 2020, 11:45 AM IST
कांग्रेस और राजद में नहीं हो पा रहा है सीटों का बंटवारा, क्या टूटने की कगार पर है महागठबंधन
असल में राज्य में महागठबंधन कमजोर हो गया है। जिसके कारण कांग्रेस अन्य घटक दलों की सीटों पर दावा कर रही है। जबकि राजद कांग्रेस को उसकी हैसियत के आधार पर सीटें देना चाहती है। राजद का कहना है कि राज्य में कांग्रेस का जनाधार नहीं है और वह राजद की सहयोगी है।
NewsSep 26, 2020, 11:58 AM IST
क्या उपेंद्र कुशवाहा एनडीए में होंगे शामिल ? मांझी के बाद रालोसपा नेता हैं राजद और कांग्रेस से नाराज
राज्य में टिकट चाहने वाले नेता अपनी-अपनी पार्टी में जोर अजमाइश कर रह हैं । वहीं सियासी दल भी गठबंधन बदलने को तैयार हैं। राज्य में चर्चा है कि महागठबंधन के नेता और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुश्वाहा महागठबंधन को छोड़कर एनडीए में शामिल हो सकते हैं।
NewsSep 13, 2020, 8:23 PM IST
चुनाव से पहले राजद ने लगाए पोस्टर, लेकिन पोस्टर से पार्टीं अध्यक्ष लालू गायब
राज्य में कभी भी चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। लिहाजा राज्य के सभी सियासी दलों ने मतदाताओं को लुभाने की तैयारी करनी शुरू करदी है। वहीं राज्य की राजधानी पटना में राजद दफ्तर के बाहर एक बड़ा होर्डिंग लगा है जिसमें केवल तेजस्वी यादव की ही तस्वीर है।
NewsSep 12, 2020, 1:19 PM IST
लालू के परिवार पर रघुवंश प्रसाद का तंज, महापुरुषों की जगह एक ही परिवार की छप रही हैं फोटो
दो दिन पहले ही रघुवंश प्रसाद सिंह ने राजद से इस्तीफा दिया था। रघुवंश प्रसाद को राजद के दिग्गज नेताओं में माना जाता था और वह लालू प्रसाद यादव के साथ राजद की स्थापना के दिनों से ही हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह ने लिखा है कि वर्तमान में राजनीति में गिरावट आ गई है और इससे लोकतंत्र पर ख़तरा है।
NewsSep 11, 2020, 7:01 PM IST
जानें क्यों रघुवंश बाबू ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, क्या है काबुल से क्नेक्शन
रघुवंश प्रसाद सिंह ने फेसबुक पर अपनी चिट्ठी को पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार से तीन मांगों को पूरा करने गुजारिश की है। हालांकि अभी तक रघुवंश प्रसाद सिंह ने जदयू में जाने का ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि जदयू नेतृत्व से उनकी बातचीत चल रही है और इसके बाद ही उन्होंने राजद से इस्तीफा दिया है।
NewsSep 10, 2020, 6:38 PM IST
उपसभापति चुनाव में हार के डर से कांग्रेस बदल सकती है प्रत्याशी, डीएमके को झटका देकर राजद पर खेल सकती है दांव
अभी तक कांग्रेस की अगुवाई वाले यूपीए की तरफ से उपसभापति पद के लिए डीएमके के सांसद तिरुची शिवा का नाम चर्चा में था। लेकिन कांग्रेस के हार के डर से प्रत्याशी को बदलने की रणनीति बना रही है।
NewsAug 30, 2020, 10:19 AM IST
नहीं हुई राजद में रामा सिंह की एंट्री तो तेजस्वी की राह होगी मुश्किल
असल में रामा सिंह को लेकर राजद नेता और पूर्व सांसद रघुवंश प्रसाद सिंह की नाराज चल रहे हैं और पार्टी उनकी नाराजगी मोल नहीं लेना चाहती है। रघुवंश प्रसाद सिंह पार्टी के चाणक्य माने जाते हैं। लिहाजा पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के कहने पर लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व सांसद रामा सिंह की राष्ट्रीय जनता दल एंट्री पर फिलहाल रोक लग गई है।
NewsAug 24, 2020, 3:42 PM IST
नड्डा ने कहा मिलकर लड़ेंगे चुनाव, लोजपा ने 42 सीटों पर ठोका दावा
फिलहाल चिराग पासवान वाली लोजपा ने एनडीए में 42 सीटों पर दावा किया है और पिछले दिनों लोजपा ने संकेत दिए थे कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिली हैं तो पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है। वहीं एनडीए में महागठबंधन के सहयोगी हम शामिल होने जा रही है।
NewsAug 23, 2020, 12:37 PM IST
क्या चीनी राजदूत यांकी ने ओली पर किया 'काला जादू', ड्रैगन ने नेपाल के सात जिलों की हड़पी जमीन
जानकारी के मुताबिक बीजिंग नेपाल में तेजी से आगे बढ़ रहा है और नेपाल की भूमि पर अतिक्रमण कर रहा है। वहीं नेपाल की सत्ताधारी पार्टी नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार इस मुद्दे पर खामोश हैं। बताया जा रहा है कि चीन ने नेपाल के ज्यादातर नेताओं को अपने पक्ष में कर लिया और चीन सभी तरह के हथकंडे अपना रहा है।
NewsAug 19, 2020, 6:19 PM IST
समधी ने दिया लालू को बड़ा झटका, चंद्रिका राय कल थामेंगे नीतीश कुमार का हाथ
राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इससे पहले ही राज्य में नेताओं ने दल बदल करना शुरू कर दिया है। जहां राजद के नेता जदयू में जा रहे हैं वहीं जदयू के नेता भी राजद में शामिल हो रहे हैं। हालांकि राजद छोड़ने वाले नेताओं की संख्या ज्यादा है।
NewsAug 16, 2020, 7:03 PM IST
राजद के तीन विधायक जदयू में जाने की तैयारी में, तो जदयू के रजक बनेंगे राजद के 'श्याम'
राज्य में अभी तक ज्यादातर नेता राजद से किनारा कर रहे थे। पिछले दिनों ही राजद के पांच विधान पार्षद सदस्यों ने जनता दल यूनाइटेड का दामन थामा था। जिसके बाद राज्य के विधान परिषद में राजद की ताकत कम हो गई थी।
NewsAug 16, 2020, 2:56 PM IST
क्या राजद ने जदयू में लगा दी सेंध, कैबिनेट मंत्री श्याम रजक के पार्टी छोड़ने की चर्चा
राज्य में चर्चा है कि वरिष्ठ नेता और नीतीश कुमार की सरकार में उद्योग मंत्री श्याम रजक पार्टी को अलविदा कहने वाले हैं और वह सत्ताधारी जदयू को छोड़कर राजद का दामन थामने की तैयारी में हैं। श्याम रजक को राज्य की सियासत में दलितों का नेता माना जाता है और वह पहले भी राजद में रह चुके हैं।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।