हुड्डा
(Search results - 34)NewsMar 13, 2020, 7:33 AM IST
हुड्डा के दबाव में कांग्रेस, दूसरी बार दिखा आलाकमान पर बगावत का असर
पार्टी ने हरियाणा से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के नाम का ऐलान किया है। जबकि इस सीट पर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा को दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अंतिम समय में आलाकमान ने हुड्डा को प्रत्याशी बनाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए हुड्डा ने आलाकमान पर दबाव बनाते हुए अपने बेटे दीपेन्द्र हुड्डा को प्रत्याशी बनाने की मांग रखी थी।
NewsMar 12, 2020, 3:31 PM IST
मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा में बगावत की आहट, सोनिया के करीबी नेता ने दिखाए बागी तेवर
कांग्रेस पहले से ही मध्य प्रदेश को लेकर मुश्किल में हैं वहीं अब हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और सोनिया गांधी के करीबी माने जाने वाले भूपेंद्र हुड्डा ने पार्टी के सामने बड़ी शर्त रख दी है। जिसको लेकर कांग्रेस आलाकमान अप पसोपेश में है।
NewsJan 24, 2020, 8:27 AM IST
नागरिकता कानून को लेकर एक तरफ गांधी परिवार और दूसरी तरफ सिब्बल, खुर्शीद, हुड्डा के बाद अब थरूर
नागरिकता संसोधन कानून को लेकर कांग्रेस को अपनों का ही सहारा नहीं मिल रहा है। कांग्रेस जबकि इस मुद्दे को लेकर आक्रामक है। देशभर में कांग्रेस नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस में ही दूसरा धड़ा है जिसका मानना है कि कांग्रेस शासित राज्य और अन्य राज्यों के लिए इस कानून का विरोध करना आसान नहीं है। भले ही वह राज्यों में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित ही क्यों न कर लें।
NewsJan 20, 2020, 11:33 AM IST
सोनिया गांधी के करीबी नेता ने सीएए को बताया संवैधानिक, अनुच्छेद 370 पर किया था मोदी सरकार का समर्थन
दो दिन पहले ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल और सलमान खुर्शीद ने कहा था कि राज्य सरकार केन्द्र के बनाए गए नियम को पालन करने से मना नहीं कर सकते हैं। क्योंकि इसे संसद ने पारित किया है और संविधान के तहत कोई भी राज्य सरकार संसद से पारित कानून को लागू करने से मना नहीं कर सकती है।
NewsNov 18, 2019, 12:47 PM IST
क्या हरियाणा में हुड्डा के खिलाफ बीरेंद्र सिंह का कद बढ़ा रही है भाजपा
बीरेन्द्र सिंह कभी कांग्रेस में हुआ कहते थे। लेकिन पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद वह लोकसभा का चुनाव जीते और पार्टी ने उन्हें केन्द्रीय मंत्री बनाया। लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं दिया बल्कि उनके बेटे को लोकसभा का टिकट दिया और वह चुनाव जीतने में सफल रहे। इसके बाद विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनकी पत्नी को विधानसभा का टिकट दिया था। जिसमें वह जीतने में सफल रही हैं।
NewsNov 2, 2019, 2:59 PM IST
कांग्रेस में फिर मजबूत हुए हुड्डा, बने विधायक दल के नेता
आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में हुड्डा को विधायक दल का नेता चुना गया है। राज्य में हुए चुनाव में हुड्डा और शैलजा की जोड़ी ने कांग्रेस को 31 सीटें दिलाई हैं और वहीं कांग्रेस का वोट शेयर भी बढ़ा है। जबकि पिछली बार कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं था।
NewsOct 28, 2019, 9:46 AM IST
सोनिया और हुड्डा की एक गलती जो हरियाणा में कांग्रेस के लिए बन गई है नासूर, जानें क्या है मामला
कांग्रेस के नेता हुड्डा ने शपथ ग्रहण समारोह में अपनी खुन्नस जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला के सामने निकाल दी थी। लेकिन हुड्डा को अब इस बात का गम सता रहा है कि अगर राज्य में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया होता तो राज्य में मौजूदा समीकरण अलग होता। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती।
NewsOct 27, 2019, 4:10 PM IST
शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा हुए नाराज और क्यों चौटाला पर निकाली भड़ास
राज्य में आज भाजपा और जेजेपी की सरकार बन गई है। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार राज्य में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली जबकि दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इस शपथग्रहण समारोह में भाजपा के कई केन्द्रीय नेता मौजूद थे। वहीं पंजाब के पूर्वी सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी हिस्सा लिया। चौटाला ने बादल के पैर छूएं और आर्शीवाद लिया।
NewsOct 25, 2019, 8:10 PM IST
हुड्डा के लिए आसान नहीं है सरकार बनाना, जेजेपी के समर्थन के बाद भी जादुई आंकड़े से दूर रहेंगे 'संकटमोचक'
हालांकि हरियाणा में कांग्रेस के लिए संकटमोचक बने हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सभी मांगों को मानने की बात कही है। हुड्डा ने कहा कि जेजेपी जो मांग उठा रही है वह पहले से ही कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में थे। लिहाजा अगर जेजेपी कांग्रेस को समर्थन देती है तो उसे सम्मान दिया जाएगा और दुष्यंत के अन्य सुझावों पर भी कांग्रेस विचार करेगी।
NewsOct 1, 2019, 6:29 PM IST
हरियाणा में हुड्डा समर्थक विधायक ने टिकट मिलने से पहले भरा पर्चा
राज्य के रोहतक जिले के महम विधायक से मौजूदा विधायक आंनद सिंह दांगी ने आज अपना पर्चा भर दिया। जबकि कांग्रेस ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया। जब पार्टीं टिकट के लिए नाम फाइनल करेगी और उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष इस पर अपनी मुहर लगाएंगे। लेकिन दांगी ने पर्चा दाखिल कर सबको चौंका दिया है। दांगी ने कहा कि उनका टिकट फाइनल है और यहां से किसी को टिकट नहीं मिलेगा।
NewsSep 26, 2019, 4:32 PM IST
पहले हुड्डा और अब तंवर हो रहे हैं बागी, बैठकों से बनाई दूरी
राज्य में अगले महीने चुनाव होने हैं। अभी तक कांग्रेस ने टिकट वितरण नहीं किया है। पार्टी में लगातार नई प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा और चुनाव समिति के अध्यक्ष हुड्डा की बैठकें चल रही हैं। लेकिन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक इन बैठकों से नदारद हैं। वह न तो हुड्डा की बैठकों में जा रहे हैं न ही शैलजा की। हालांकि अपना राजनैतिक वजूद बचाने के लिए तंवर अलग बैठकें कर रहे हैं।
NewsSep 16, 2019, 9:03 AM IST
आखिर भाजपा के सुर में क्यों सुर मिला रहे हैं हुड्डा
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में एनआरसी लागू करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं और इसके लिए एक टीम असम भी जाएगी और वहां इसका अध्ययन करेगी। गौरतलब है कि एनआरसी के जरिए भारत में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों को देश से बाहर करना है। इसे केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद असम में लागू किया है और अब इसे पूरे देश में लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।
NewsSep 4, 2019, 7:15 PM IST
हुड्डा के सामने झुकी सोनिया, पूर्व सीएम को चुनाव कमेटी और विधायक दल की मिली कमान तो शैलजा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पिछले काफी अरसे से बगावती तेवर अपनाए हुए थे। जिसको लेकर पार्टी पर दबाव बना हुआ था। हुड्डा ने 18 अगरस्त को रोहतक में रैली कर कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत का एहसास कराया था। जिसमें हरियाणा के 13 विधायकों ने हिस्सा लिया था। हुड्डा ने अशोक तवंर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था।
NewsSep 4, 2019, 10:09 AM IST
बैकफुट पर आए हुड्डा अभी नहीं होंगे बागी, शैलजा पर कांग्रेस खेल सकती है दांव
असल में हुड्डा को भी लग रहा है पार्टी से किनारा कर उनका राज्य में राजनैतिक वजूद उस तरह का नहीं होगा। जैसा कांग्रेस में रहकर उनका राजनैतिक कद बना है। लिहाजा हुड्डा अभी बैकफुट पर आ गए हैं। हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक की रैली में एक कमेटी का गठन किया था जिसको ये अधिकार दिया गया था कि वह हुड्डा को लेकर ये फैसला करे कि उन्हें कांग्रेस में रहना चाहिए या फिर अपनी पार्टी बनानी चाहिए।
NewsSep 3, 2019, 10:56 AM IST
आज होगा हुड्डा पर फैसला, कांग्रेस में रहेंगे या फिर होंगे बागी
फिलहाल कुछ दिन पहले हुड्डा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने सोनिया को साफ बता दिया था कि वह राज्य में कांग्रेस की कमान अपने हाथ में रखना चाहते हैं और किसी अन्य का नेतृत्व स्वीकार नहीं करेंगे। फिलहाल अभी तक कांग्रेस आलाकमान ने हुड्डा के रूख पर चुप्पी साधी हुई है।