Accident
(Search results - 102)NewsMay 26, 2020, 1:06 PM IST
लॉकडाउन में सड़क दुर्घटनाओं में 196 प्रवासियों की मौत
लॉकडाउन लागू होने के बाद सड़क दुर्घटना में 196 प्रवासी कामगारों (33%) की मौत हो गई है। एक संस्था द्वारा कराए गए एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है। इस दौरान देश भर में कुल 1,346 सड़क दुर्घटनाएँ हुईं जिनमें कुल 601 लोगों ने अपनी जान गंवाई जबकि दो महीने के दौरान 1,161 लोग घायल हुए।
NewsMay 15, 2020, 12:57 PM IST
साजिश या दुर्घटना: पालघर मामले में साधुओं का केस लड़ रहे वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, उठ रहे हैं सवाल
पुलिस का कहा है कि मृतक, दिग्विजय त्रिवेदी (32) पालघर के दहानू में एक अदालत इस मामले की पैरवी कर रहे थे और उनकी मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर चरोटी काका के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस का कहना है कि वाहन से नियंत्रण खो जाने के कारण कार एक्सीडेंट हुी है। हालांकि पुलिस ने साजिश से इंकार किया है।
NewsApr 29, 2020, 2:03 PM IST
छात्रों को ले जा रही बस का अयोध्या में एक्सीडेंट, 25 छात्र घायल
जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार के आदेश के बाद कोरोना लॉकडाउन में बस प्रयागराज से कुशीनगर छात्रों को लेकर जा रही थी। बस आज तड़के रामनगरी अयोध्या में दुर्घटना हो गई। बस में मौजूद पच्चीस छात्र, बस चालक और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। इसके बाद तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें मामूली रूप से घायल छात्रों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल छात्रों का इलाज चल रहा है।
NationMar 19, 2020, 4:14 PM IST
कोरोना के कहर के बिच मुंबई से आई एक दुखद खबर, शाहरुख खान के बंगले के पास लगी भीषण आग, एक विदेशी महिला की मौत
महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। तो वहीं इसी बीच मुंबई से एक और दुखद घटना की खबर सामने आई है। जहां एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। जिसमें एक विदेश महिला की मौत हो गई।
NewsFeb 18, 2020, 9:22 AM IST
आगरा एक्सप्रेस वे बना मौत एक्सप्रेस: 24 घंटे में दूसरा एक्सीडेंट, छह लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक कानपुर के बिल्हौर स्थित मकनपुर कस्बे में सोमवार देर रात एक अनियंत्रित रोडवेज बस ने एसयूवी कार की टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीड़ण थी कि इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस टक्कर की जांच कर रही है। बिहार स्टेट ट्रांसपोर्ट की वॉल्वो बस आगरा से 40 यात्रियों को लेकर मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थी और वहीं लखनऊ से तेज रफ्तार एसयूवी कार दिल्ली की ओर जा रही थी।
NewsFeb 13, 2020, 7:06 AM IST
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे में बस और ट्रक के बीच टक्कर 16 की मौत, 35 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजाबाद के भदान गांव के पास दिल्ली से मोतिहारी जा रही बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। जिसमें मौके पर ही 13 मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो। दोनों के बीच टक्कर इतनी जबरसदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
NationOct 11, 2019, 3:26 PM IST
सड़क पर गड्ढे में गिरने पर पत्रकार के पैर की हड्डी टूटी, अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज
हैदराबाद शहर में सड़क पर बने गड्ढे में एक पत्रकार की मोटरसाइकिल फंस गई और इसके चलते गिरने पर उसके पैर की हड्डी टूट गई।
NewsOct 7, 2019, 7:48 AM IST
झांसी में डीसीएम ने टैक्सी को मारी टक्कर, 8 की मौत
जानकारी के मुताबिक मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर तौर पर घायल है। ये हादसा रविवार की रात में हुआ जब ये लोग टैक्सी से कही जा रहे थे और तभी ये हादसा हो गया है।। रविवार देर रात हुए भीषण हादसे में टैक्सी में सवार समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए आर्थिक राशि की घोषणा की है।
NewsSep 17, 2019, 2:26 PM IST
गाय से टकराने से हुई सड़क दुर्घटना, 2 महिलाओं सहित 3 की मौत
उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक गाय से टकराने के बाद सवारियों से भरा हुआ थ्रीव्हीलर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में 2 महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई। जबकि 6 लोग घायल हो गए।
NationSep 15, 2019, 4:44 PM IST
आंध्र प्रदेश में बड़ा नाव हादसा, दर्जनों मौतों की आशंका, 62 लोग थे सवार
आंध्र प्रदेश के देवीपट्टनम के पास गोदावरी नदी में एक यात्री नाव के पलट जाने की खबर है। इस नाव पर चालक दल सहित 62 लोग सवार थे।
NewsSep 1, 2019, 1:08 PM IST
दिलवालों की दिल्ली ने कर दिया मानवता को शर्मशार , एक्सीडेंट के बाद शव को रौंदते रहे वाहन किसी ने नहीं की मदद
ये पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके का है जहां शनिवार तड़के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। एक्सीडेंट के बाद शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन लेकिन किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को देनी भी जरूरी नहीं समझी। अब हालात ये हैं कि लाश को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के आने से पहले तक शव के ऊपर से ही कई वाहन गुजर चुके थे और शव क्षत-विक्षत हो गया। अब पुलिस का कहना है कि शव को पहचानना मुश्किल हो गया है।
NewsAug 23, 2019, 8:23 PM IST
अब मेट्रो ट्रैक का भी तार उड़ा रहे हैं चोर, कभी भी हो सकी है बड़ी दुर्घटना
जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात चोरों ने सेक्टर-50 और सेक्टर-51 के बीच मेट्रो स्टेशन से करीब एक हजार मीटर तांबे का तार काट लिया। जिसके बाद मेट्रो प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिलहाल मेट्रो ट्रैक की सुरक्षा को लेकर मेट्रो प्रशासन सतर्क है। लेकिन चोरों के इस नए प्रयोग को लेकर मेट्रो प्रशासन को डर लग रहा है कि कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
TravelAug 8, 2019, 2:37 PM IST
वाहन दुर्घटना को टालने के लिए कुछ खास टिप्स
आज की दुनिया में गाड़ी चलाना शौक नहीं बल्कि मजबूरी बन चुकी है। लेकिन जैसे जैसे सड़क पर गाड़ियां बढ़ी हैं वैसे वैसे दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ गई है। माय नेशन आपके लिए लेकर आया है कुछ खास सुझाव, जिसे अपनाकर आप सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं।
NewsAug 3, 2019, 9:26 PM IST
स्नैचरों के पीछे दौड़ती मां-बेटी हुई चलती ट्रेन का शिकार
वृंदावन में सामान छीनकर भागने वालों का पीछा करना माँ बेटी को महंगा पड़ गया। उन्हें ट्रेन की चपेट में आकर हाथ से जान धोनी पड़ी।
NewsJul 31, 2019, 6:19 AM IST
उन्नाव गैंगरेप पीड़िता के एक्सीडेंट की जांच करेगी सीबीआई, साजिश या हादसा जल्द होगा साफ
सीबीआई जल्द ही इसकी जांच अपने हाथ में लेकर इस मामले की तह तक जाकर साफ करेगी कि ये हादसा था या फिर इसमें किसी की साजिश थी। हालांकि पीडिता के परिजनों से भाजपा के उन्नाव से विधायक और पीड़िता के साथ गैंगरेप के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर पर लगाया है।