Akhilesh Yadav  

(Search results - 233)
  • Opposition parties are also praising PM Modi, after Akhilesh Maya, now Sonia welcomed the lockdownOpposition parties are also praising PM Modi, after Akhilesh Maya, now Sonia welcomed the lockdown

    NewsMar 26, 2020, 12:50 PM IST

    विपक्षी दल भी कर रहे हैं पीएम मोदी की तारीफ, अखिलेश, माया के बाद अब सोनिया ने किया लॉकडाउन का स्वागत

    कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर डॉक्टरों और चिकित्सकों की रक्षा करने और दवाओं की आपूर्ति को बढ़ाने की मांग की। सोनिया गांधी ने लिखा है कि वह कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम का समर्थन और सहयोग करेंगे।

  • Mulayam family can be united again, Shivpal may again be sp memberMulayam family can be united again, Shivpal may again be sp member

    NewsMar 25, 2020, 6:51 PM IST

    फिर एकजुट हो सकता है मुलायम परिवार, शिवपाल फिर हो सकते हैं सपाई

    हालांकि होली में एक नजरा देखा गया था जिसमें मुलायम का परिवार दो साल के बाद एक जुट दिखा था। हालांकि कार्यकर्ताओं द्वारा अखिलेश शिवपाल जिंदाबाद के नारे को लेकर अखिलेश यादव नाराज हो गए थे। होली के बाद मुलायम सिंह के पैतृक गांव सैफई में अखिलेश व शिवपाल दोनों एक ही मंच पर दिखे थे।

  • Samajwadi Party to raise 22 issues on 22nd of every monthSamajwadi Party to raise 22 issues on 22nd of every month

    NewsMar 15, 2020, 10:57 AM IST

    भाजपा को 22 से घेरेगी सपा, फिलहाल शिवपाल पर नहीं हुआ फैसला

    सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आगामी चुनाव के लिए रणनीति तैयार की गई है। जिसके तहत पार्टी जिला स्तर पर ब्लाक स्तर पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।  पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा राज्य सरकार ने झूठे वादे करके लोगों को धोखा दिया है। सपा ने  फैसला किया है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता 22 तारीख को विरोध प्रदर्शन करेंगे।

  • Is Mulayam's family coming together againIs Mulayam's family coming together again

    NewsMar 11, 2020, 6:54 AM IST

    होली पर एकजुट दिखा मुलायम परिवार,क्या साथ आएंगे चाचा-भतीजा

    करीब दो साल बाद सैफई में मुलायम सिंह के घर पर की होली के मौके पर मुलायम परिवार में दूरियां कम होती दिखी। मुलायम से नाराज चल रहे शिवपाल सिंह यादव भी होली के कार्यक्रम में पहुंचे और मुलायम सिंह के पैर छूकर आर्शीवाद दिया। शिवपाल सिंह यादव अपने धुरविरोधी कहे जाने वाले राम गोपाल यादव के भी पैर छूए। वहीं सपा अध्यक्ष भी अपने चाचा शिवपाल सिंह के पैर छूए औऱ शिवपाल ने मंच साझा कर सियासी खेमे में हलचल मचा दी। 

  • Azam Khan, wife, son shifted to UP's Sitapur jailAzam Khan, wife, son shifted to UP's Sitapur jail

    NewsFeb 27, 2020, 11:52 AM IST

    आजम खान से मिलने की तैयारी में थे अखिलेश, तभी लिया योगी सरकार ने बड़ा फैसला

    आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे ने अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में गैर जमानती वारंट के बाद अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। यही नहीं अभी भी रामपुर में आजम और उनके परिवार के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। जिसमें जमीन हथियाना, जालसाजी और चोरी करना शामिल है।

  • Akhilesh will go to meet Azam in jailAkhilesh will go to meet Azam in jail

    NewsFeb 27, 2020, 7:21 AM IST

    आजम से जेल में मिलने जाएंगे अखिलेश

    कहा जा रहा है कि आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सपा नेता और सांसद आजम खां से मिलने के लिए रामपुर जेल जाएंगे। वह आजम खान से मिलकर ये जताने की कोशिश करेंगे कि इस मौके पर पूरी पार्टी उनके साथ हैं। आजम  खान पूर्व की सपा सरकार के दौरान ताकतवर मंत्री माने जाते थे और अखिलेश यादव उनके कार्यों में दखल तक नहीं देते थे।

  • Priyanka reached Azamgarh among poster, after Maya, now on Akhilesh's targetPriyanka reached Azamgarh among poster, after Maya, now on Akhilesh's target

    NewsFeb 13, 2020, 6:15 AM IST

    पोस्टरवार के बीच प्रियंका पहुंची आजमगढ़, माया के बाद अब अखिलेश के निशाने पर

    प्रियंका गांधी समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में 5 फरवरी को पुलिस की कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारियों से मिलने के लिए पहुंची। ये प्रदर्शन कारी नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन अभी तक अखिलेश यादव इन लोगों से मिलने के लिए नहीं पहुंचे हैं।

  • Akhilesh disappeared from Azamgarh, posters started!Akhilesh disappeared from Azamgarh, posters started!

    NewsFeb 9, 2020, 10:53 AM IST

    अखिलेश हुए आजमगढ़ से गायब, लगे पोस्टर!

    अखिलेश यादव आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद हैं। आजमगढ़ को सपा का गढ़ माना जाता है। लेकिन अब इस गढ़ में सपा अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। आजमगढ़ ने हमेशा ही सपा का साथ दिया है। पार्टी की सबसे खराब स्थिति में यहां की जनता ने सपा को जीताकर लोकसभा में भेजा है।  पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में सपा प्रदेश में महज पांच सीटें जीत सकी थी। जिसमें आजमगढ़ की भी सीट सपा के खाते में गई। 

  • Azam family is not appearing in court even after MunadiAzam family is not appearing in court even after Munadi

    NewsJan 25, 2020, 7:37 AM IST

    मुनादी के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा हैं आजम परिवार

    आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान दो जन्म प्रमाण मामले में फंसे हुए हैं। इस मामले में न सिर्फ अब्दुल्ला आजम खान बल्कि सपा सांसद आजम खान और उनकी विधायक पत्नी के खिलाफ भी मामला दर्ज है। कोर्ट इस मामले में आजम के परिवार को कोर्ट में पेश होने का आदेश दे चुका है। लेकिन अभी तक परिवार का कोई भी सदस्य कोर्ट में नहीं पहुंचा है।

  • Netaji had cheated Shivpal Yadav, Shivpal hauntedNetaji had cheated Shivpal Yadav, Shivpal haunted

    NewsJan 19, 2020, 6:40 PM IST

    नेताजी ने दिया था शिवपाल यादव को धोखा, शिवपाल ने किया इशारा

    समाजवादी पार्टी से अलग होकर दो साल पहले पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह की यादव की पार्टी हालांकि लोकसभा चुनाव में कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सकी। लेकिन कई सीटों पर उसने सपा को हराने में अहम भूमिका भी निभाई। शिवपाल सिंह यादव फिरोजाबाद से सपा प्रत्याशी और अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। लेकिन शिवपाल को हार का सामना करना पड़ा। 

  • Babua Akhilesh said to Bua Mayawati 'Happy Birthday'Babua Akhilesh said to Bua Mayawati 'Happy Birthday'

    NewsJan 15, 2020, 5:04 PM IST

    बबुआ अखिलेश ने बुआ मायावती को कहा ‘हैप्पी बर्थडे’

    बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती का आज 64वां जन्मदिन है और पार्टी उनका जन्मदिन मना रही है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। 

  • Akhilesh Yadav opposes NRC, Mulayam's daughter-in-law is supportingAkhilesh Yadav opposes NRC, Mulayam's daughter-in-law is supporting

    NewsJan 10, 2020, 8:35 AM IST

    अखिलेश यादव कर एनआरसी का विरोध तो मुलायम की बहू कर रही है समर्थन

    अपर्णा ने कहा  कि इस मुद्दे पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए और उदारवादी नेताओं को समझना चाहिए कि यह राष्ट्र हित में किया गया कार्य है। हालांकि इससे पहले भी अपर्णा केन्द्र सरकार के समर्थन में खुलकर आई थी। वहीं आजम प्रकरण में भी अपर्णा यादव ने पार्टी के खिलाफ बयान दिया था। लेकिन उसके बावजूद अभी तक अखिलेश यादव अपर्णा के खिलाफ किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं कर सके हैं।

  • After all, why Akhilesh and Maya are scared of Priyanka Gandhi's activismAfter all, why Akhilesh and Maya are scared of Priyanka Gandhi's activism

    NewsJan 5, 2020, 8:06 AM IST

    आखिर प्रियंका गांधी की सक्रियता से क्यों डरे हैं अखिलेश और माया

    प्रियंका गांधी की लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो रही हैं। जो राज्य की सत्ताधारी भाजपा के साथ ही समाजवादी पार्टी  और बहुजन समाज पार्टी को खटक रही है। क्योंकि राज्य में अभी कांग्रेस कमजोर स्थिति में है और कांग्रेस के मजबूत होने इन दोनों दलों की ही सीधेतौर पर नुकसान होगा। हालांकि अभी पिछले साल मई में हुए लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का कोई भी दांव नहीं चला। जबकि प्रियंका गांधी ने राज्य में कई रैलियां की है और जनता को लुभाने के लिए प्रियंका मंदिर से लेकर मजार तक में गई।

  • Yogi government aggressive on opposition and book footYogi government aggressive on opposition and book foot

    NewsDec 8, 2019, 1:24 PM IST

    आक्रामक होता विपक्ष और बैकफुट पर योगी सरकार

    असल में प्रदेश में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। चाहे किसी भी दल सरकार रही है। वह हमेशा से ही कानून व्यवस्था के मामले में फिसड्डी साबित हुई है। हालांकि प्रदेश की योगी सरकार के अब तक कार्यकाल में अपराध कम हुए हैं। लेकिन कुछ बड़े अपराधों के कारण राज्य सरकार की किरकिरी हो रही है। उन्नाव में गैंगरेप पीडिता के साथ मारपीट करने और उसे जलाने की घटना को लेकर विपक्षी दलों आक्रामक हैं तो सामाजिक संगठन और जनता में उबाल है। 

  • The battle started in SP-BSP to help Dalits through AmbedkarThe battle started in SP-BSP to help Dalits through Ambedkar

    NewsDec 3, 2019, 12:40 PM IST

    अम्बेडकर के जरिए दलितों को साधने के लिए सपा-बसपा में शुरू हुई जंग

    असल में इस साल की शुरूआत में सपा के बैनर और पोस्टरों में आम्बेडर और काशीराम की तस्वीरें दिखाई दी थी तो बसपा के पोस्टर में राममनोहर लोहिया की तस्वीरें दिखाई गई थी। क्योंकि लोकसभा चुनाव के लिए सपा और बसपा के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था। दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव साथ लड़ा था। लेकिन चुनाव के बाद आए परिणाम में बसपा को दस और सपा को पांच सीटें मिली।