Amethi
(Search results - 81)News14, Nov 2019, 1:12 PM IST
डीएम ने पकड़ा मृतक भाजपा नेता के भाई का कॉलर तो चली गई कलेक्टरी
असल में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कलेक्टर प्रशांत शर्मा को मृतक भाजपा नेता के भाई का कॉलर पकड़ना का काफी महंगा पड़ा है। क्योंकि इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी और केन्द्रीय मंत्री को टवीट करना पड़ा। जिसके बाद राज्य सरकार सक्रिय हुई और सरकार ने जिलाधिकारी को उनके पद से हटा दिया है।
News30, Oct 2019, 8:03 AM IST
योगी राज में अमेठी में पुलिस हिरासत में अधेड़ की मौत, जांच के आदेश दिए
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने यूको बैंक मैनेजर से 26 लाख रुपये की लूट के माले में सत्यप्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार किया था और थाने में ले जाकर जमकर पीटा। जिसके बाद उनकी मौत हो गई है। फिलहाल इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। कानून व्यवस्था के मामले में यूपी की योगी सरकार पहले से कई आरोपों को झेल रही है और सुप्रीम कोर्ट ने भी सख्त टिप्पणी दी है।
News3, Oct 2019, 9:23 PM IST
भाजपा का मिशन रायबरेली शुरू, गांधी परिवार के दूसरे गढ़ को ढहाने की तैयारी में भगवा ब्रिगेड
असल में इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के एक गढ़ अमेठी पर कब्जा कर लिया है। लेकिन अब भाजपा की नजर गांधी परिवार के दूसरे गढ़ माने जाने वाले रायबरेली पर है। हालांकि इस बार भाजपा ने कांग्रेस को बढ़ा झटका दिया था। कांग्रेस और दिग्गज नेता और गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले दिनेश सिंह और उनके परिवार को भाजपा ने पार्टी में शामिल करा कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था।
News25, Aug 2019, 6:53 PM IST
पुलिस हिरासत में संदेहास्पद मौत
उत्तर प्रदेश के अमेठी में पुलिस अभिरक्षा में एक अभियुक्त की मौत के बाद हंगामा मच गया। परिजनो ने पुलिसकर्मियों पर पीट-पीट कर मारने का आरोप लगाया है।
News1, Aug 2019, 9:41 AM IST
अमेठी ही नहीं लोकसभा में भी राहुल गांधी स्मृति से दूसरे नंबर पर, मोदी के साथ पहली पंक्ति में बैठेंगी
राहुल गांधी की मां और यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी को पहली पंक्ति में स्थान मिला है। लेकिन नियमों के मुताबिक राहुल गांधी को दूसरी पंक्ति मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के सदस्य और पहली बार लोकसभा में निर्वाचित अमित शाह, रविशंकर प्रसाद और स्मृति ईरानी को लोकसभा में पहली पंक्ति में बैठने की जगह मिली है।
News31, Jul 2019, 12:28 PM IST
दो रानियों के बीच 'राजा' संजय सिंह का भाजपा में शुरू होगा नया सियासी सफर
अमेठी में कांग्रेस का चेहरा माने जाने वाले पूर्व सांसद डॉ़ संजय सिंह एक बार कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। अब वह आज भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि संजय सिंह के लिए भाजपा का दामन थामना कोई नयी बात नहीं है। वह इससे पहले भी भाजपा में रह चुके हैं और भाजपा के टिकट पर 1998 में सांसद भी चुने जा चुके हैं। लेकिन 1999 में उन्हें सोनिया गांधी से मात खानी पड़ी थी। बहरहाल संजय सिंह भाजपा में अपना नया सियासी सफर अपनी दो रानियों के साथ करेंगे। क्योंकि उनकी पहली पत्नी रानी गरिमा सिंह भाजपा की विधायक है।
News30, Jul 2019, 7:08 PM IST
जानें गांधी परिवार के करीबी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने क्यों कहा कांग्रेस को अलविदा, दूसरी बार होंगे भाजपा में शामिल
संजय सिंह के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी को बड़ा झटका लगा है। संजय सिंह गांधी परिवार के करीबी नेताओं में माने जाते थे। हालांकि संजय सिंह पहले भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं संजय सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद अमेठी में कांग्रेस को भी बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनके जाने से पार्टी का एक बड़ा वर्ग भाजपा में शिफ्ट हो जाएगा।
News29, Jul 2019, 8:34 PM IST
पहचान लिए जाने से नाराज चोरों ने की रिटायर्ड कैप्टन की हत्या
उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक रिटायर्ड कैप्टन को चोरों को यह धमकी देना भारी पड़ गया कि मैं तुम्हें पहचान गया हूं। जिसके बाद चोरों ने बड़ी ही बेरहमी से उनकी हत्या कर दी।
News18, Jul 2019, 7:59 PM IST
जानें क्यों योगी की ‘सुरक्षा’ पर कायल हो गईं हैं प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था की तारीफ की है। इसके लिए प्रियंका ने योगी को ट्विट किया है। असल में प्रियंका गांधी वाड्रा को एसपीजी का सुरक्षा कवच मिला है। जिसके कारण सुरक्षा का दायित्व उन्हीं के पास रहता है। लेकिन इसमें उनको प्रदेश की पुलिस भी मदद करती है।
News16, Jul 2019, 12:18 PM IST
यूपी में कांग्रेस के ‘जयचंदों’ को बाहर कर रही हैं प्रियंका
अब प्रियंका गांधी ने उन सभी नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बनाया है, जिन्होंने चुनाव के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी की है। इसके लिए प्रियंका गांधी ने एक टीम बनाई थी, जिसने राज्य के जयचंदो की रिपोर्ट प्रियंका को सौंपी है। इस कमेटी का जिम्मा नाना पटोले तथा बाजीराव खाड़े को दिया गया था। अमेठी की परम्परा सीट हाथ से निकल जाने के बाद प्रियंका ने अनुशासन समिति गठित की थी।
News10, Jul 2019, 6:08 AM IST
लोकसभा चुनाव हार के बाद आज अमेठी जाएंगे राहुल
अमेठी और रायबरेली को गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी, संजय गांधी और राजीव गांधी लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। राहुल गांधी भी यहां से तीन बार सांसद रहे। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर कब्जा जमाया।
News9, Jul 2019, 8:39 AM IST
...तो सिंधिया के इस कदम ने प्रियंका पर बढ़ा दिया है इस्तीफे का नैतिक दबाव
राहुल गांधी ने पार्टी की हार के लिए जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है और यही फार्मूला इस्तीफा देने वाला हर नेता अपना रहा है। लिहाजा अब प्रियंका पर भी नैतिक तौर पर इस्तीफे का दबाव बन गया है। पिछले दिनों प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद कहा था कि राहुल गांधी ने साहसिक कदम उठाया है।
News26, Jun 2019, 9:13 AM IST
‘प्रियंका मंत्र’, क्या संगठन से बाहर होंगे उम्रदराज नेता
लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे यूपी की कमान कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा के हाथ में सौंपी थी। लेकिन पार्टी कोई खास करिश्मा नहीं कर पायी और अपने गढ़ अमेठी में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। कई सीटों पर तो पार्टी की जमानत भी जप्त हो गयी थी।
News12, Jun 2019, 1:36 PM IST
जानें क्यों अखिलेश के करीबी पूर्व मंत्री के घर सीबीआई ने मारा छापा
उत्तर प्रदेश में पूर्व की सपा सरकार के दौरान राज्य में खनन घोटाला हुआ था और हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गयी थी। पहले इस विभाग के मंत्री अखिलेश यादव थे। लेकिन बाद में इस विभाग को गायत्री प्रजापति को दे दिया गया था। हालांकि जांच के दायरे में अखिलेश भी हैं। क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान हुए खनन घोटाले में पूर्व आईएएस अफसर चंद्रकला से भी पूछताछ की जानी है।
News12, Jun 2019, 9:31 AM IST
क्या प्रियंका को रायबरेली में सोनिया के उत्तराधिकारी के तौर पर पेश कर रही है कांग्रेस
अमेठी में राहुल गांधी बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से 55 हजार से ज्यादा वोटों से हारे हैं। जबकि राजबरेली में सोनिया गांधी की जीत का अंतर भी कम हो गया है। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य काफी अरसे से ठीक नहीं है, लिहाजा देर सबेर गांधी परिवार को ही यहां पर किसी अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करना ही होगा। जो प्रियंका गांधी की रायबरेली में अति सक्रियता से समझा जा सकता है।