An 32
(Search results - 8)NewsJun 13, 2019, 1:31 PM IST
एएन-32 विमान की क्रैश साइट पर पहुंचा बचाव दल, कोई जीवित नहीं मिला
बुधवार को 15 सदस्यों की एक टीम को घटनास्थल के पास हेलीकॉप्टर से एयरड्रॉप किया गया था। इस टीम में सेना, वायुसेना जवान और पर्वतारोही शामिल थे। क्रैश साइट पर पहुंचे बचाव दस्ते की तस्वीरें सामने आई हैं।
NewsJun 12, 2019, 5:26 PM IST
भगवान पर भरोसा है सूरज आएंगे
नम आंखों से लापता जवान के पिता विनोद सिंह ने बताया कि भगवान पर भरोसा है मेरा लड़का अवश्य आएंगे।
NewsJun 12, 2019, 2:38 PM IST
एएन-32 के दुर्घटनास्थल का पहला वीडियो आया सामने
भारतीय वायु सेना के लापता विमान एएन-32 के मलबे का आखिरकार नौ दिन बाद पता लग ही गया। अब इस सर्च ऑपरेशन का पहला वीडियो सामने आया है। इससे साफ दिख रहा है कि विमान कितने घने और दुर्गम इलाके में हादसे का शिकार हुआ। डिफेंस पीआरओ विंग कमांडर रत्नाकर सिंह के मुताबिक, 'क्रैश साइट का पता लगने के बाद एक टीम को लोकेशन के लिए रवाना किया गया है। टीम में सेना, वायु सेना के अधिकारियों के साथ ही कुछ पर्वतारोहियों का भी दल है।' लोकेशन से कुछ दूरी पर बचाव टीम को उतारा गया है। वहां से टीम पैदल ही रवाना होगी। एएन-32 का मलबा अरुणाचल के सियांग जिले में मिला। वायुसेना की पूरी कोशिश विमान में सवार 13 लोगों का पता लगाने की है। यह इलाका काफी ऊंचाई पर और घने जंगलों वाला है। ऐसे में मलबे तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण काम है।
NewsJun 11, 2019, 7:31 PM IST
आसान नहीं था वायुसेना के एएन-32 विमान का पता लगाना, मौसम और इलाका भी बना विलेन
तीनों सेनाओं ने अपने सबसे बेहतरीन विमानों और नवीनतम तकनीक को एएन-32 का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया। हवाई सर्च के लिए वायुसेना ने जहां सी-130जे एयरक्रॉफ्ट, सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमान, एमआई-17 हेलीकॉप्टर की मदद ली, वहीं नेवी ने अपने लंबी दूरी वाले पी8आई विमानों का इस्तेमाल किया।
NewsJun 11, 2019, 3:23 PM IST
नौ दिन बाद दिखा वायुसेना के एएन 32 विमान का मलबा
इस विमान ने तीन जून को असम के जोरहाट से चीन की सीमा के पास मेंचुका के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के करीब 33 मिनट बाद विमान लापता हो गया।
NewsJun 7, 2019, 1:19 PM IST
आखिर कहां गया वायुसेना का एएन-32 विमान, अब एनटीआरओ भी खोज में जुटा
तीनों सेनाओं की मदद से चल रहा तलाशी अभियान, लगातार खराब मौसम की वजह से सर्च ऑपरेशन में आ रहीं दिक्कतें। सी-130जे को भी उतारा गया। अब एनटीआरओ की भी मदद।
NewsJun 6, 2019, 4:44 PM IST
पंकज सांगवान के घर पहुंचे चौटाला
हरियाणा के गोहाना के कोहला गांव के रहने वाले पंकज सांगवान के घर पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे। सांगवान चीन सीमा के पास अरूणाचल प्रदेश में लापता हुए वायुसेना के एंटोनी एएन-32 विमान में मौजूद थे।
NewsJun 3, 2019, 4:49 PM IST
10 साल बाद फिर 13 लोगों को लेकर चीन की सरहद के पास लापता हुआ वायुसेना का AN-32 विमान
विमान ने दोपहर करीब 12:25 मिनट पर असम के जोरहाट से उड़ान भरी और 35 मिनट बाद करीब एक बजे उसका ग्राउंड स्टाफ से सभी प्रकार का संपर्क टूट गया।