Arjun Singh
(Search results - 99)NewsFeb 14, 2019, 6:43 PM IST
जम्मू-कश्मीर में सबसे बड़ा आतंकी हमला, पीएम मोदी बोले, बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा
- केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और जनरल (रिटा.) वीके सिंह बोले, आतंकियों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा, जिसे वो याद रखेंगे।
NewsFeb 14, 2019, 3:13 PM IST
कांग्रेस ने लगभग मना कर दिया है, हम सातों सीटों पर अकेले लड़ेंगेः केजरीवाल
- दिल्ली में शरद पवार के घर हुई विपक्षी दलों की बैठक में अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पहुंचे थे। कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस और आप दिल्ली व पंजाब में गठबंधन कर सकते हैं।
NewsFeb 13, 2019, 7:51 PM IST
16वीं लोकसभा के पांच लम्हे, जो लंबे समय तक रखे जाएंगे याद
बड़े जनादेश के साथ सत्ता में आई नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल को कई चर्चित घटनाओं के लिए याद किया जाएगा। 16वीं लोकसभा में कई चर्चित लम्हे देखने को मिले।
NewsFeb 4, 2019, 7:14 PM IST
राहुल गांधी की 'अपील' पर गडकरी ने किया अमल, राफेल पर बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निराश नहीं किया। हालांकि राहुल को गडकरी से इस तरह के पलटवार की उम्मीद नहीं थी।
NewsJan 30, 2019, 6:00 PM IST
स्वाइन फ्लू फिर बना जानलेवा, जनवरी में अब तक 4571 मामले, 169 मौतें
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान, गुजरात, पंजाब और महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर है।
NewsJan 30, 2019, 5:10 PM IST
राहुल के दावे से कांग्रेस की फजीहत, पर्रिकर बोले, बीमार का हाल जानने आए थे या राजनीति करने
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि पर्रिकर ने उन्हें बताया कि पीएम मोदी ने राफेल डील को बदलते समय रक्षा मंत्री से भी नहीं पूछा था। पर्रिकर ने पत्र जारी कर राहुल से कहा, इतना गिर जाएंगे कि बीमार से मुलाकात का इस्तेमाल राजनीति फायदे के लिए करेंगे।
NewsJan 30, 2019, 1:11 PM IST
योगी की कुंभ में डुबकी पर तंज कर घिरे थरूर, सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर धोया
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल से संगम में योगी सरकार के मंत्रियों की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, 'गंगा भी स्वच्छ रखनी है और पाप भी यहीं धोने हैं। इस संगम में सब नंगे हैं। जय गंगा मैया की।'
NewsJan 26, 2019, 6:11 PM IST
बर्फ से लकदक अद्भुत, अतुल्य केदारनाथ
इन दिनों समूची केदार घाटी बर्फ से लकदक है। केदारनाथ का ये विहंगम नजारा आंखों को सुकून देने वाला है। केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। 8 से 9 फीट तक बर्फ जमी है। केदारनाथ में पारा माइनस 15 डिग्री तक पहुंच गया है। बिजली, मोबाइल नेटवर्क की सुविधा बंद है। लेकिन इसके बावजूद लगभग 70 कर्मचारी केदारनाथ में पुनर्निर्माण का काम कर रहे हैं।
NewsJan 23, 2019, 7:37 PM IST
बर्फ में जमे कश्मीर में सेना का जोश हाई, आतंकियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 72 घंटे में नौ का सफाया
- बुधवार को बारामुला में 3, मंगलवार को शोपियां में 3 और सोमवार को बड़गाम में 3 आतंकी मारे गए। 2019 में अब तक 16 आतंकियों का सफाया।
NewsJan 22, 2019, 8:08 PM IST
राहुल नहीं प्रियंका हैं मध्य प्रदेश कांग्रेस की पसंद, भोपाल से चुनाव लड़ाने की मांग
प्रियंका गांधी को भोपाल से चुनाव लड़ाने की बात ऐसे समय में हो रही है जब उन्हें यूपी में 'सरप्राइज' के तौर पर उतारने पर कांग्रेस में मंथन हो रहा है।
NewsJan 21, 2019, 8:01 PM IST
चुनाव आयोग ने खारिज किया ईवीएम हैक करने का दावा, कार्रवाई पर विचार
चुनाव आयोग ने कहा, ईवीएम फुलप्रूफ है। वह प्रेरित छींटाकशी और कमजोर तथ्यों के आधार पर किए जा रहे दावों में पक्षकार नहीं बनना चाहता।
NewsJan 18, 2019, 4:50 PM IST
शून्य से 12 डिग्री नीचे तक तापमान, फिर भी केदारनाथ में चल रहा काम
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण के काम की गति प्रभावित जरूर हुई है। लेकिन निर्माण कार्य लगातार जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए चार फीट की बर्फ में भी मजदूर दिन रात काम में जुटे हुए हैं। केदारनाथ से आया एक वीडियो हैरान करने वाला है। इसमें भारी बर्फबारी के बीच मजदूर लोहे की गाटरों को कंधों पर ढोते नजर आ रहे हैं।
NewsJan 14, 2019, 6:35 PM IST
71वां सेना दिवसः देखिए भारतीय जवानों का शौर्य
15 जनवरी को 71वें सेना दिवस से पहले देखिए सेना के जवानों की जांबाजी की झलक। जवानों ने दिल्ली कैंट के करिअप्पा ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल किया। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल केएम करियप्पा ने जनरल फ्रांसिस बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी। हर साल सेना दिवस के मौके पर जवानों के दस्ते और अलग-अलग रेजीमेंट की परेड होती है। सेना की टुकड़ियां अपनी तैयारियों की झलक पेश करती हैं।
NewsJan 13, 2019, 7:02 PM IST
...तुलसी, जिन्होंने किया अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दावेदारी का ऐलान
तुलसी गबार्ड अमेरिकी संसद की पहली हिंदू सांसद हैं। उन्होंने 2020 में डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने का ऐलान किया है। हालांकि वह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाली दूसरी महिला हैं। 37 साल की तुलसी 2013 से प्रतिनिधि सभा की सदस्य हैं। तुलसी गबार्ड हिंदू हैं लेकिन भारतीय मूल की नहीं हैं। वह समोआ में एक कैथोलिक परिवार में जन्मी। उनकी मां ने हिंदू धर्म अपनाया। बाद में तुलसी ने भी इसे अपना लिया। तुलसी सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने प्रतिनिधि सभा की शपथ गीता पर हाथ रखकर ली। वह अपने भारत प्रेम के चलते अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
NewsJan 13, 2019, 6:20 PM IST
केदारनाथ में फिर बर्फबारी, चार फीट मोटी सफेद चादर बिछी
केदारनाथ में फिर बर्फबारी हुई है। पूरी केदारपुरी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। केदारनाथ में पारा माइनस 13 डिग्री तक गिर गया है। बाबा केदार का निवास चार फीट मोटी बर्फ की चादर में दबा नजर आ रहा है। सर्दी के मौसम में भी केदारघाटी में चल रहे पुनर्निर्माण का काम फिलहाल आंशिक तौर पर रोक दिया गया है। इस समय भी वहां लगभग 70 लोग पुनर्निर्माण का जिम्मा संभाले हुए हैं। केदारनाथ में केंद्र सरकार की परियोजनाओं पर लगातार काम हो रहा है। इन कार्यों की सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से निगरानी हो रही है।