Bareilly
(Search results - 17)News16, Oct 2019, 7:49 AM IST
बेटी साक्षी मिश्रा ने कराई थी जगहंसाई, ‘सीता’ को गोद लेकर पप्पू भरतौल बने जनक
असल में बरेली शहर के एक श्मशान में खुदाई के दौरान मटके से एक नवजात बच्ची मिली है। ये बच्ची जिंदा है और इसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन जैसे ही इस बच्ची के बारे में राजेश मिश्रा को जानकारी मिली तो वह अस्पताल पहुंचे और बच्ची के पालन पोषण में आने वाले खर्च का जिम्मा उठाने का फैसला किया। उन्होंने इस बच्ची का नाम सीता रखा।
News18, Sep 2019, 7:26 PM IST
केंद्रीय मंत्री मुख्तार नकवी बहन से फोन पर बदतमीजी, पुलिस ने दर्ज किया केस
केन्द्रीय मंत्री के रिश्तेदार भी शोहदों से बच नहीं पा रहे हैं। बरेली में मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन की आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी गई। जिसके बाद उन्हें अश्लील कॉल आने लगे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
News17, Sep 2019, 5:22 PM IST
क्या साक्षी-अजितेश की दी गई है 50 लाख की सुपारी!
साक्षी और अजितेश ने दो महीने पहले शादी कर मीडिया में सुर्खियां बंटोरी दी थी। साक्षी ने आरोप लगाया था कि उसके पिता और भाजपा विधायक राजेश मिश्रा से उसे जान का खतरा है और इसके बाद दोनों इलाहाबाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर दोनों को सुरक्षा दी गई थी। इसके बाद दोनों ने हाल ही में बरेली के रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी को रजिस्ट्रर्ड भी कराया है। क्योंकि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इसका आदेश दंपति को दिया है।
News16, Sep 2019, 10:58 PM IST
दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए सॉल्वर ने लिया था 50 हजार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक परीक्षार्थी की जगह दूसरे शख्स को परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। वह डाक विभाग की परीक्षा दे रहा था। इसके एवज में उसने मूल परीक्षार्थी से 50 हजार रुपया लिया था।
News11, Sep 2019, 7:31 PM IST
किशोरी के साथ दरिंदगी करके ट्रेन के आगे फेंका, इलाज के दौरान हो गई मौत
उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया गया। जिसके बाद दरिंदों ने उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया। जिसकी वजह से उसका पैर कट गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
News6, Sep 2019, 8:46 AM IST
परिवार को समय नहीं दे पाता था सिपाही तो पत्नी ने दिया तलाक, घर बचाने को दिया इस्तीफा
इसमें कोई शक नहीं है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में पुलिसकर्मी तनाव में हैं। कोई तबादले को लेकर परेशान है तो कोई घर से। अब बरेली में एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसमें एक सिपाही ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। क्योंकि उसका कहना है कि नौकरी के कारण उसका घर बर्बाद हो रहा है। लिहाजा वह इस्तीफा दे रहा है।
News20, Aug 2019, 7:26 PM IST
महिलाओं के धरना प्रदर्शन के बाद जागी बरेली पुलिस, चोटीकटवा मौलाना को किया गिरफ्तार
बरेली में पुलिस ने चोटीकटवा मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। उसने एक महिला को इस्लाम से खारिज करने का फतवा जारी करते हुए उसकी चोटी काटने पर 11 हजार का ईनाम घोषित किया था।
News19, Aug 2019, 6:23 PM IST
बरेली की साक्षी मिश्रा ने अब सीएम योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला
पिछले महीने बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग गई थी और उसके बाद उसने प्रयागराज में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाला और दावा किया कि उसे और उसके प्रेमी को जान का खतरा है। इसके बाद इस मामले में मीडिया में जमकर तूल पकड़ा जिसके बाद साक्षी मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दी गई।
News18, Aug 2019, 11:14 PM IST
इस महिला की हत्या उसके ही पति ने बड़ी बेरहमी से कर दी
बरेली के थाना प्रेमनगर के क्षेत्र में एक शख्स ने अपनी पत्नी का पहले तो गला काटा, आंख फोड़ी और हाथ की नसें काट कर कर बड़ी ही निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद वह शव को कमरे में बंद करके फरार हो गया। ये सनसनीखेज वारदात यूपी के बरेली की है।
News30, Jul 2019, 9:34 PM IST
अलीगढ़ के बाद अब बरेली की मस्जिद में छात्रा से हुआ गंदा काम, आरोपी मौलवी गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक मस्जिद के भीतर एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां मस्जिद के ही मौलवी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। छात्रा मस्जिद में पढ़ने गयी थी और मौलवी उस पर गलत नजर रखता था। लिहाजा उसने मौका देखते ही उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
News21, Jul 2019, 12:08 PM IST
साक्षी-अजितेश बरेली में शादी रजिस्टर्ड कराने की तैयारी में !
बरेली से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी ने बरेली के ही रहने वाले अजितेश से प्रयागराज के एक मंदिर में शादी कर ली थी। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया में एक विडियो वायरल किया। जिसमें साक्षी ने अपने पिता से जान का खतरा बताया। इसके बाद दोनों मीडिया की सुर्खियां बन गए थे। इसके बाद दोनों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए अपील की थी।
News20, Jul 2019, 4:07 PM IST
बरेली लौटा अजितेश का परिवार, साथ नहीं दिखीं साक्षी मिश्रा
अजितेश और साक्षी मिश्रा के विवाह को लेकर लगातार विवाद चल रहा है। इस बीच अजितेश का परिवार यानी उसके दादा दादी और बहन बरेली लौट गए हैं। लेकिन उनके साथ बहू साक्षी मिश्रा नहीं दिखाई दीं।
News16, Jul 2019, 4:26 PM IST
बरेली के मेयर डॉक्टर उमेश गौतम समेत 50 लोगों पर केस दर्ज, नगर स्वास्थ्य अधिकारी से की थी बदसलूकी
भाजपा नेता और महापौर डॉक्टर उमेश गौतम व 25 पार्षदों समेत 50 लोगों पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी आदेश पर जबरन दस्तखत कराने और अभद्रता करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है।
News10, Jul 2019, 4:10 PM IST
ब्राह्मण विधायक की बेटी ने किया अनुसूचित जाति के प्रेमी से विवाह, पिता से जान का खतरा बताया
शिक्षा के प्रसार के साथ जाति की बेड़ियां टूटने लगी हैं। लेकिन अब भी कुछ लोग पुरानी दकियानूसी परंपराओं को जिंदा रखना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली की यह घटना इसी बात की एक मिसाल है।
News21, Feb 2019, 6:57 PM IST
बरेली स्टेशन पर बरामद हुए घर से भागे बच्चे
बरेली में देर रात ट्रेन में दो नाबालिग बच्चे जीआरपी ने बरामद किए। यह बच्चे बिहार के गया से भाग आए थे।