Bihar Assembly Elections
(Search results - 9)NewsAug 21, 2020, 9:31 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में ऐश्वर्या राय लड़ेंगी चुनाव, लालू के बेटों के खिलाफ मैदान में उतरने की तैयारी में
असल में चंद्रिका राय ने इस बात के संकेत दिए हैं कि उनकी बेटी लालू परिवार के खिलाफ चुनाव लड़ सकती है। वहीं चंद्रिका ने जदयू में शामिल होने के बाद कहा कि लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव बिहार में सरकार बनाने का दावा करते हैं, लेकिन दोनों भाई सियासी कैरियर के लिए सुरक्षित सीट की खोज में हैं।
NewsAug 14, 2020, 2:17 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में हुई फडणवीस की एंट्री, भाजपा देगी बड़ी जिम्मेदारी
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है और उसने स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मौजूदा विधायकों का फीडबैक भी लिया है। वहीं चुनाव के लिए टिकट मांगने वाले स्थानीय नेताओं की भी जानकारी जुटाकर आलाकमान को भेजी है।
NewsAug 14, 2020, 8:37 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव में राजद ने ठोका 150 सीटों पर दावा, सहयोगी दलों को दिखाया आईना
राज्य में पिछले चुनाव में महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड, राजद और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें कांग्रेस 40 पर लड़ी थी। लेकिन इस बार राज्य में कांग्रेस 120 सीटों पर दावा कर रही थी। कांग्रेस का कहना था कि जो सीटों जदयू के खाते में गई थी वह उसे मिलनी चाहिए।
NewsJun 19, 2020, 6:51 PM IST
बिहार में विधानसभा चुनाव में तेजप्रताप के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी ऐश्वर्या राय!
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लोगों पर बहू ऐश्वर्या राय ने आरोप लगाया था कि उसे ससुराल से निकाल दिया गया है। ये मामला पुलिस तक पहुंचा था और इसके लिए पटना के शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई थी। ऐश्वर्या राय पूर्व सीएम व अपनी सास राबड़ी देवी और सांसद ननद मीसा भारती पर मारपीट का आरोप लगाया था।
NewsJun 9, 2020, 7:57 AM IST
बिहार में भाजपा और जदयू में सीटों पर बातचीत शुरू, जानें क्या होगा फार्मूला
जानकारी के मुताबिक बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच विधानसभा चुनाव के लिए सीटों पर बंटवारे को लेकर बातचीत शुरू हो गई है। दोनों दलों की तरफ से अपने रणनीतिकार के जरिए बातचीत हो रही है। जिसमें भाजपा की तरफ से बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और जदयू की तऱफ से लोकसभा में पार्टी के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और राज्यसभा सांसद आर सी पी सिंह बातचीत कर रहे हैं।
NewsJun 6, 2020, 1:03 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के लिए कह दी बड़ी बात
बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राजनैतिक दल इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले दिनों भाजपा ने साफ कर दिया था कि राज्य में चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़े जाएंगे। हालांकि इसका ऐलान नहीं किया गया था। वहीं जनता यूनाइटेड भी नीतीश कुमार के चेहरे के साथ ही चुनाव में उतरने की तैयारी में है।
NewsJan 13, 2020, 8:15 AM IST
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी ने रखी बड़ी शर्त, मुश्किल में सहयोगी दल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद कभी भी चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर सकता है। हालांकि राजनैतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। जहां राज्य में भाजपा और जनता दल यूनाइटेड के मिलकर चुनाव लड़ने की संभावना है वहीं राजद के साथ अन्य विपक्षी दल चुनाव लड़ सकते हैं।
NewsSep 4, 2019, 9:35 AM IST
राजद ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए खेला बड़ा कार्ड, क्या चलेगा पार्टी का जादू
असल में राजद ने अतिपिछड़ों को लुभाने के लिए नया दांव खेला है। पार्टी का दावा है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य के अतिपिछड़ों को उनके अधिकार मिलेंगे। असल में बिहार में साठ फीसदी आबादी अतिपिछड़ों की है और ये फिलहाल बंटे हुए हैं। अभी तक राजद मुस्लिम और यादवों के बलबूते सत्ता पर काबिज रही लेकिन इन दोनों जातियों में कमजोर होने के बाद पार्टी को अतिपिछड़ों का याद आ गई है।
NewsJul 12, 2019, 6:34 PM IST
लालू के दोनों बेटों के झगड़े से नुकसान में आरजेडी, सुलह कराने आईं मां राबड़ी देवी
एक मां कभी ये नहीं देख सकती कि उसके दो बेटों के बीच मनमुटाव हद से ज्यादा बढ़ जाए। खास तौर पर तब जब पूरे परिवार के साथ साथ सत्ता भी दांव पर लगी हुई हो। यही वजह है कि लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप का झगड़ा निपटाने के लिए उनकी माता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सामने आई हैं।