Bjp Jdu
(Search results - 13)NewsJun 30, 2020, 8:56 AM IST
अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं छोटे दल, विलय के विकल्पों भी कर रहे हैं मंथन
पिछले विधानसभा चुनाव में 21 सीटों पर चुनाव लड़ चुके हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को इस बार और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। हालांकि उसका विवाद राजद से चल रहा है और अगर वह गठबंधन में हम रहता तो इस बार उसे ज्यादा सीटें चाहिए। जबकि राजद इसके लिए तैयार नहीं है। वहीं मांझी की जदयू से बातचीच चल रही है और जदयू चाहता है कि वह तालमेल के बदले विलय करे।
NewsJun 22, 2020, 9:33 AM IST
मझधार में मांझी: तेजस्वी का विरोध कर रह सकेंगे महागठबंधन में या फिर एनडीए की शरण में
फिलहाल बिहार में चुनाव से पहले महागठबंधन में बिखराव देखा ही जा रहा है। हालांकि अभी तक राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन नहीं बना है। लेकिन लोकसभा चुनाव में बना महागठबंधन सिर्फ नाम के लिए बिहार की सिसासत में मौजूद है। हालांकि जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव के बाद साफ कह चुके थे कि राज्य में महागठबंधन चुनाव के बाद खत्म हो गया है।
NewsJun 12, 2020, 1:48 PM IST
भाजपा-जदयू की की राह आसान कर सकते हैं ओवैसी
एआइएमआइएम ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है उसमें से ज्यादा सीटें अभी विपक्ष के खाते में हैं। राज्य में एआइएमआइएम ने पिछले साल हुए विधानसभा उपचुनाव में खाता खोला था और एक सीट में जीत दर्ज की थी। हालांकि एआइएमआइएम का दावा है कि वह राज्य में वह राज्य में समान विचारधारा वाले राजनैतिक दलों के साथ चुनावी समझौता कर सकती है।
NewsFeb 15, 2020, 7:38 PM IST
राजग का कुनबा बढ़ाने की तैयारी में भाजपा!
दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद केन्द्र में मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा शुरू होने लगी है। माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जदयू को केन्द्रीय कैबिनेट में शामिल कर राजग को मजबूत किया जा सकता है। ऐसा कर बिहार में भाजपा और जदयू की दोस्ती और ज्यादा मजबूत होगी। वहीं इसका फायदा चुनाव में भी मिलेगा। हालांकि पिछली बार जदयू ने कैबिनेट में शामिल होने से मना कर दिया था।
NewsDec 31, 2019, 9:14 AM IST
प्रशांत किशोर को सीट 'फॉर्म्युले पर जदयू में लगा झटका, आरसीपी बोले छपास की आदत
असल में पीके ने कहा था कि लोकसभा चुनाव का फार्मूला बिहार में विधानसभा चुनाव में लागू होगा। पीके ने कहा कहा था कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि इसके बाद पीके ने बहस छेड़ दी थी। क्योंकि माना जा रहा कि पीके लगातार पार्टी लाइन से बाहर जाकर भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और इसके पीछे हो सकता है कि उन्हें नीतीश कुमार का परोक्ष समर्थन हो।
NewsOct 21, 2019, 10:22 AM IST
मांझी ले सकते हैं नीतीशम् शरणम् गच्छामि में जाने का फैसला
लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मिली हार के बाद जीतन राम मांझी ने राजद और महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। जीतनराम मांझी ने महागठबंधन की बैठक के दौरान तेजस्वी के प्रति नाराजगी जाहिर कर दी थी और महागठबंधन के नेता के पद के लिए दावा भी ठोक दिया था। जिसके बाद राजद और हम में में मनमुटाव जारी है।
NewsJul 17, 2019, 1:29 PM IST
जानें क्यों नीतीश कुमार करा रहे हैं संघ और उसके संगठनों की जांच
बिहार की स्पेशल क्राइम ब्रांच आजकल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उससे जुड़े संगठनों पर नजर रख रही है। इसके तहत इन संगठनों के स्थानीय स्तर पर कर्ताधर्ताओं की पूरी सूची तैयार की जा रही है। जिस पर संघ और उससे जुड़े संगठनों को आपत्ति है।
NewsJun 7, 2019, 4:19 PM IST
क्या सचमुच नीतीश कुमार के ‘पेट में दांत’ है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पेट में दांत है! राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव अक्सर ये आरोप लगाते हैं। दरअसल ‘पेट में दांत’ के इस मुहावरे का अर्थ है ‘गैरभरोसेमंद होना’। यानी लालू नीतीश को भरोसे के लायक नहीं समझते हैं। मोदी सरकार के दूसरी बार शपथ ग्रहण के बाद नीतीश की गतिविधियां देखकर लगता है कि उनके बारे में लालू यादव का संदेह शायद सही था।
NewsJun 4, 2019, 7:22 PM IST
अब लालू की पत्नी राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डाले डोरे
राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल में हैं। लेकिन बिहार में उनके बेटे और पत्नी ने पूरी राजनीति संभाल ली है। लालू की पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार को अपने साथ आने का निमंत्रण दिया है।
NewsJun 3, 2019, 4:45 PM IST
बीजेपी से नीतीश की नाराजगी भांपकर लालू की पार्टी ने फेंका चारा
केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हैं। ऐसे में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल मौके का फायदा उठाने की फिराक में है। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने नीतीश के सामने फिर से एक होने का प्रस्ताव दिया है।
NewsMay 30, 2019, 12:01 AM IST
आज एक बार फिर गूंजेगा...मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी
प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी। बिम्सटेक के सदस्य देशों के प्रतिनिधि भी बनेंगे ऐतिहासिक पल के गवाह।
NewsMay 28, 2019, 7:46 PM IST
राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश कांग्रेस के लिए आत्मघाती होगी : लालू प्रसाद
आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, कांग्रेस के किसी भी नए अध्यक्ष को राहुल गांधी व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की कठपुतली के तौर पर देखा जाएगा और यह धारणा अगले आम चुनावों तक बनी रहेगी।
NewsMar 17, 2019, 3:17 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए की सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट जेडीयू, गिरिराज की सीट एलजेपी को मिली
भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरे शाहनवाज हुसैन की भागलपुर सीट जेडीयू के पास गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के मुखर समर्थक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट एलजेपी को मिली है। बिहार में सभी 7 चरणों में चुनाव होना है।