Bjp Leader
(Search results - 59)NewsAug 6, 2020, 11:45 AM IST
घाटी में भाजपा से जुड़े नेताओं को निशाना बना रहे हैं आतंकी, 48 घंटे में दूसरे सरपंच की हत्या
आतंकवादी राज्य में राजनीतिक दलों खासतौर से भाजपा से जुड़े नेताओं और गांव के सरपंचों को निशाना बना रहे हैं। राज्य में पिछले 48 घंटे में आतंकवादियों ने एक और सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी है और मृतक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे और उन्हें आतंकवादियों ने निशाना बनाया है।
NewsJul 8, 2020, 10:42 PM IST
कश्मीर में भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर, वसीम बारी समेत भाई और पिता की हत्या
जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बांदीपोरा पुलिस स्टेशन के पास वसीम बारी के दुकान के बाहर फायरिंग की और इसमें बारी और उनके पिता और भाई बुरी तरह जख्मी हो गए थे। इसके बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।
NewsMay 23, 2020, 1:00 PM IST
भाजपा नेता ने बताया राहुल गांधी को अच्छा एक्टर, कहा राजनीति छोड़ मुंबई जाएं
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी एक अच्छे अभिनेता हैं और उन्हें मुंबई जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से कांग्रेस पार्टी से 'वोटों की दूरी' बनाए रखने के लिए भी कहा। सुरेन्द्र सिंह अकसर विवादित बयान देते रहते हैं। हालांकि उनके बयानों को लेकर अकसर पार्टी भी मुश्किल में पड़ जाती है। लेकिन सुरेन्द्र सिंह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।NewsMar 6, 2020, 5:52 AM IST
दिग्गी राजा का खुलासा, ये पांच भाजपा के नेता चला रहे हैं ऑपरेशन लोटस
कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने राज्य में चल रहे सियासी उठापटक के लिए भाजपा के पांच नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। दिग्विजय सिंह का आरोप है कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को पैसे का लालच देकर खरीदने की कोशिश कर रही है। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पांच भाजपा नेताओं पर आरोप लगाया कि वे राज्य में कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।
NationFeb 14, 2020, 5:08 PM IST
भाजपा नेताओं के बयानों का खामियाजा दिल्ली चुनाव में भुगतना पड़ा: अमित शाह
नमस्कार स्वागत है आपका माय नेशन में, मेरा नाम है अमल चौधरी और आज हम बात करेंगे दिल्ली चुनाव के बाद आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बारे में. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा नेताओं को ‘गोली मारो’ और ‘भारत-पाक मैच’ जैसे बयान नहीं देने चाहिए थे। शाह ने कहा- इस तरह के बयानों की पार्टी ने भारी कीमत चुकाई। हमारी पार्टी ने इस तरह के बयानों से खुद को दूर कर लिया था।
NewsFeb 3, 2020, 4:02 PM IST
छात्रा के साथ बलात्कार के आरोपी चिन्मयानंद को जेल से मिली बेल
चिन्मयानंद को 23 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेल के आरोप में पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल चिन्मयानंद को बेल मिलने के बाद राहत मिली है। हालांकि वह अपने ऊपर लगे आरोपों को नकार रहे थे और उन्होंने इसके लिए कोर्ट में कई तरह की दलीलें भी दी। पिछले साल की सियासत में इस मामले ने तूल पकड़ा था।
NewsDec 26, 2019, 8:14 PM IST
एनआरसी पर ममता बनर्जी के बयान से भाजपा के नेताओं के बयानों तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में सीएए और एनआरसी के खिलाफ मार्च निकाला
NewsDec 13, 2019, 11:07 AM IST
महाराष्ट्र भाजपा के नेताओं में छिड़ा शायरी वार, फडणवीस ‘समंदर’ तो पंकजा ‘आग’
राज्य भाजपा में चुनाव के बाद कलह उभर रही आ रही है। विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी को हार मिली। इसके कारण पार्टी राज्य में सरकार नहीं बना पाई। हालांकि भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने भाजपा से गठबंधन तोड़ कर कांग्रेस और एनसीपी के साथ सरकार बनाई। चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेता पंकजा मुंडे को हार का सामना करना पड़ा।
NewsNov 14, 2019, 1:12 PM IST
डीएम ने पकड़ा मृतक भाजपा नेता के भाई का कॉलर तो चली गई कलेक्टरी
असल में उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कलेक्टर प्रशांत शर्मा को मृतक भाजपा नेता के भाई का कॉलर पकड़ना का काफी महंगा पड़ा है। क्योंकि इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी और केन्द्रीय मंत्री को टवीट करना पड़ा। जिसके बाद राज्य सरकार सक्रिय हुई और सरकार ने जिलाधिकारी को उनके पद से हटा दिया है।
NewsOct 16, 2019, 2:25 PM IST
मध्य प्रदेश में दिवाली बाद 'शिव' का होगा 'राज', भाजपा नेता का दावा
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की गिरने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक संख्याबल कमलनाथ के पक्ष में है। लेकिन भाजपा नेता लगातार दावे कर रहे हैं कि राज्य में दिवाली के बाद भाजपा सरकार बनाने जा रही है। हालांकि गोपाल भार्गव से पहले भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय भी ऐसा ही बयान दे चुके हैं।
NewsOct 9, 2019, 9:37 AM IST
नीतीश के मंच से गायब रहे भाजपा नेता, दरार की अटकलें
इस बार गांधी मैदान में विजयादशमी के मौके पर भीड़ कम रही। क्योंकि राज्य में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं और सैकड़ों लोगों की मौत बारिश के कारण हुई है। लिहाजा राज्य में विपक्षी दलों के साथ ही भाजपा के नेताओं ने भी इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेदार बताया था। भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों ने सीधे तौर पर शासन और प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए राज्य सरकार को कठघरे में खड़ा किया था।
NationOct 7, 2019, 7:27 PM IST
महाराष्ट्र में बंदूकधारियों ने भाजपा पार्षद, उसके परिवार के चार सदस्यों की हत्या की
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में तीन बंदूकधारियों ने एक भाजपा पार्षद और उसके परिवार के चार सदस्यों की गोलियां मारकर हत्या कर दी।
NewsSep 26, 2019, 11:40 AM IST
हरियाणा में बच्चों के लिए टिकट मांग रहे हैं भाजपा नेता, लेकिन हाईकमान ने की 'ना'
हरियाणा में भी भाजपा नेता अपने बच्चों के टिकट के लिए बड़े नेताओं की परिक्रमा काट रहे हैं। जबकि भाजपा अध्यक्ष पहले ही साफ कर चुके हैं चुनाव समिति टिकट पर फैसला करेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नेता अपने बच्चों के लिए टिकट न मांगे। जिसमें काबिलियत होगी, उसे पार्टी टिकट देगी। लेकिन अपनी ढलती राजनीति के बाद नेताओं का अपने बच्चों की चिंता सता रही है। ये नेता अपने बच्चों का राजनीति में करियर बनाना चाहते हैं। लिहाजा टिकट मांग रहे हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और किशनपाल गुर्जर ने पार्टी से बच्चों के लिए टिकट मांगे हैं।
NewsSep 22, 2019, 12:13 PM IST
योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री का रिश्तेदार भाजपा नेता यौन शोषण में गिरफ्तार
असल में जिले की एक महिला ने सेठ पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसकी एक मूकबधिर बेटी है। जिसको सरकार मदद दिलाने के लिए सुचित सेठ ने उसका यौन शोषण किया। सेठ ने उसे प्रधानमंत्री योजना के तहत सरकारी मदद दिलाने का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं महिला का आरोप है कि सुचित ने उसे कई अन्य लोगों के साथ ही संबंध बनाने क लिए मजबूर किया।
NewsSep 20, 2019, 9:18 AM IST
भाजपा नेता ने पत्नी को मारा थप्पड़ तो हुए पार्टी से बाहर
जानकारी के मुताबिक दिल्ली भाजपा के पंत मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में दक्षिणी एमसीडडी की पूर्व मेयर और उनके पति के बीच जमकर विवाद हुआ तो पत्नी ने पत्नी को सरेआम थप्पड़ मारते हुए बदसलूकी की। दक्षिणी एमसीडी की पूर्व मेयर और दिल्ली बीजेपी की वरिष्ठ महिला नेता सरिता चौधरी का उनके पति से पारिवारिक विवाद चल रहा है और ये विवाद कल पार्टी कार्यालय में सबके सामने देखने को मिला। सरिता की उनके पति आजाद सिंह ने सरेआम मारपीट की और उन्हें थप्पड़ मार दिए।