Bjp Mla
(Search results - 40)NewsAug 9, 2020, 1:00 PM IST
मुख्तार अंसारी का करीबी और भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
उत्तर प्रदेश एसटीएफ को एक बड़ी सफलता मिली है। राज्य में भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल राकेश पांडेय को मुठभेड़ में मार गिराया है। उस पर एक लाख का इनाम था और वह मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य था और पुलिस को उसकी काफी अरसे से तलाश थी।
NewsJul 13, 2020, 10:14 AM IST
पश्चिम बंगाल में दीदी राज में फंदे पर लटकता मिला भाजपा विधायक का शव
राज्य में भाजपा के विधायक देबेंद्र नाथ रॉय का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। रॉय पहले माकपा में थे और उसकी टिकट पर विधायक बने थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने 2019 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।
NewsJun 17, 2020, 1:56 PM IST
राजस्थान में 'पॉलिटिकल क्वारंटिन' में हैं कांग्रेस और भाजपा के विधायक
भाजपा ने विधायकों की केंद्रीय पर्यवेक्षक वी मुरलीधर के साथ बैठक के बाद होटल में ले जाया गया और राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है। क्योंकि भाजपा के दो दर्जन से ज्यादा विधायक पहली बार चुनाव जीत कर आए हैं। जिसके बाद विधायकों को ट्रेनिंग दी गई है।
NewsMar 5, 2020, 7:39 PM IST
एक्शन में कमलनाथ, सील की भाजपा विधायक की खदान
मध्यप्रदेश सरकार ने भाजपा विधायक एवं खनन के बड़े कारोबारी संजय पाठक को आवंटित कई गई दो लौहे की खदानों को बन्द करने के आदेश दिया है। पिछले तीन दिन से राज्य में सियासी उठापटक जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस इसके लिए भाजपा विधायक और कारोबारी संजय पाठक को जिम्मेदार ठहरा रही है।
NewsFeb 1, 2020, 8:20 AM IST
'बलिदान' की कीमत चाहते हैं कर्नाटक के भाजपा विधायक
येदियुरप्पा साफ कह चुके हैं कि जीतने वाले विधायकों को ही कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। असल में राज्य में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार से 17 विधायकों ने समर्थन वापस लिया था। जबकि भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव में 13विधायकों को टिकट दिया था। इसमें से भाजपा 11 सीटों को जीतने में कामयाब रही। वहीं माना जा रहा था कि इस साल के शुरूआत में बीएस येदियुरप्पा कैबिनेट का विस्तार करेंगे। लेकिन अभी तक विस्तार नहीं हो सका है।
NationJan 30, 2020, 9:32 AM IST
भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने किया सीएए का विरोध
नए नागरिकता अधिनियम और प्रस्तावित एनआरसी का विरोध करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है। त्रिपाठी ने कहा कि या तो आप संविधान का पालन करते हैं या उसकी अवहेलना। संविधान धर्मनिरपेक्षता पर जोर देता है और देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता। फिर भी देश को धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा है। मैहर से विधायक त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में मुसलमानों को संदिग्ध माना जा रहा है और वे दूसरे लोगों के साथ साथ बातचीत करने से बच रहे हैं।
NewsDec 17, 2019, 12:04 PM IST
Unnao Rape Case: कोर्ट ने BJP के पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर को दिया दोषी करार, जानिए क्या है पूरा मामला
अपहरण और बलात्कार के मामले में दिल्ली कोर्ट द्वारा भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सोमवार को दोषी करार दिया गया. अगस्त 2019 कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था।17 साल से उन्नाव के विधायक रहे सेंगर को पिछले साल जून 2017 में उत्तर प्रदेश के जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लड़की ने आरोप लगाया था कि सेंगर ने कई मौकों पर उसके साथ मारपीट की, जब वह 11 साल की थी, तब उसे उसके घर में कैद कर लिया, उसे पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर किया और यहां तक आवाज उठाई तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
NewsDec 6, 2019, 10:13 AM IST
महाराष्ट्र में सत्ता का रूख बदलते ही ‘घर वापसी’ की तैयारी में हैं भाजपा विधायक
राज्य में शिवसेना की अगुवाई में सरकार बन गई है और भाजपा विपक्ष में है। लेकिन राज्य में दो महीने पहले नजारा कुछ अलग था। भाजपा सत्ता में थी और कांग्रेस और एनसीपी विपक्ष में थे। भाजपा ने शिवसेना के साथ चुनाव लड़ा। लेकिन चुनाव के बाद राज्य की फिजा ही बदल गई। अब भाजपा विपक्ष में है और शिवसेना विपक्षी दलों के साथ सत्ता में।
NewsOct 25, 2019, 6:03 PM IST
बागी भाजपा विधायक बने खेवनहार, खट्टर की अगुवाई में बनेगी सरकार
फिलहाल राज्य के सात निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। ये भी हो सकता है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद ये पूर्व भाजपा नेता और विधायक दोबारा भाजपा में शामिल हो जाए। हालांकि फौरी तौर पर भाजपा ने राहत की सांस ली है। अभी तक किंगमेकर बन रहे सिरसा से विधायक गोपाल कांडा से भाजपा ने किनारा करने का फैसला किया है। क्योंकि इसको लेकर पार्टी में दो गुट बनने लगे हैं और सोशल मीडिया में पार्टी की किरकिरी हो रही है।
NewsSep 18, 2019, 7:57 PM IST
भाजपा विधायक ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को बताया ऐयाश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के विधायक ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर सार्वजनिक रुप से विवादित बयान दिया है। उन्होंने नेहरु को ऐयाशी करने वाला करार दिया।
NewsAug 26, 2019, 7:55 AM IST
बाढ़ग्रस्त गंगा की कटान रोकने के लिए बोरिया ढोने लगे माननीय विधायक
बलिया में गंगा नदी के उफान के बाद तटबंध टूटने का डर मंडराने लगा था। जिसके बाद वहां के विधायक सुरेन्द्र सिंह खुद ही तटबंध को बचाने के लिए रेत की बोरियां ढोने लगे।
NewsAug 19, 2019, 6:23 PM IST
बरेली की साक्षी मिश्रा ने अब सीएम योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला
पिछले महीने बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग गई थी और उसके बाद उसने प्रयागराज में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाला और दावा किया कि उसे और उसके प्रेमी को जान का खतरा है। इसके बाद इस मामले में मीडिया में जमकर तूल पकड़ा जिसके बाद साक्षी मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दी गई।
NewsAug 13, 2019, 6:30 PM IST
बगैर चुनाव लड़े सिक्किम में हो गए भाजपा के दस विधायक, बनी मुख्य विपक्षी पार्टी
किसी भी राज्य में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले राज्य के पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग की पार्टी को आज बहुत बड़ा झटका लगा है। आज चामलिंग की पार्टी के दस विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। चामलिंग की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के साथ हुए चुनाव में 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
NewsAug 10, 2019, 6:00 PM IST
बहू ने पूर्व भाजपा विधायक पर रिवॉल्वर की नोक पर रेप का लगाया आरोप, केस दर्ज
दिल्ली में भाजपा के पूर्व विधायक मनोज शौकीन पर उनकी ही बहू ने पश्चिम विहार थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया है। बहू ने आरोप है कि पूर्व विधायक शौकीन ने 31 दिसंबर, 2018 और 1 जनवरी, 2019 के बीच रात को रिवाल्वर की नोक पर उसके साथ रेप किया। लेकिन वह डर के मारे चुप रही। क्योंकि ससुर ने धमकी दी थी कि वह भाजपा का बड़ा नेता है और उसके पहुंच ऊपर तक है।
NewsJul 30, 2019, 11:12 AM IST
उन्नाव गैंगरेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप की बदली जा सकती है जेल, कई मोबाइल जांच के घेरे में
सीतापुर जेल में बंद भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की जेल बदली जा सकती है। उन्हें इलाहाबाद या फिर अन्य जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस कुछ सदिंग्ध मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है जो उस दिन सीतापुर जेल के आसपास सक्रिय थे।