Bjp Operation Lotus
(Search results - 8)NewsMar 6, 2020, 12:35 PM IST
एमपी में सफल होगा भाजपा का ऑपरेशन लोटस, क्या दिग्गी बनेंगे कमलनाथ के संकटमोटक
राज्य में चर्चा है कि कांग्रेस के कई विधायक इस्तीफा दे सकते हैं। जबकि इससे पहले सुवासरा से कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डांग इस्तीफा दे चुके हैं। लिहाजा राज्य सरकार पर सियासी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हालांकि इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने विधायकों की नाराजगी को खत्म करने के लिए विधानसभा सत्र के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की बात कही है। ताकि नाराज विधायकों को मनाया जा सके।
NewsNov 24, 2019, 9:13 PM IST
फ्लोर टेस्ट में विभीषणों के जरिए ‘ऑपरेशन लोटस’ को अंजाम देगी भाजपा
राज्य में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी भाजपा के ऑपरेशन लोटस से डरी हुई हैं। असल में भाजपा ने एनसीपी के अजित पवार को अपने पाले में कर विपक्षी दलों को बड़ा झटका दिया है। क्योंकि अजित पवार एनसीपी के संसदीय दल के नेता हैं। जिसके कारण आज सुप्रीम कोर्ट में उसका पक्ष मजबूत दिखा। हालांकि अभी तक एनसीपी ने अजित पवार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की है। क्योंकि पार्टी को डर है कि इससे संवैधानिक तौर पर खतरा हो सकता है।
NewsNov 8, 2019, 6:16 PM IST
क्या भाजपा के 'ऑपरेशन लोटस' से घबराई हुई है शिवसेना
राज्य में नौ नवंबर तक सरकार का गठन हो जाना है। इसी बीच आज राज्य के सीएम देवेन्द्र फणनवीस ने इस्तीफा दे दिया है। जबकि राज्य में सरकार के गठन के लिए भाजपा की तरफ से की गई कोशिशें बेकार साबित हुई हैं। असल में दोनों के बीच लड़ाई का मुख्य मुद्दा सीएम का पद है। जिस पर दोनों दल दावे कर रही हैं। शिवसेना का कहना है राज्य में 50-50 का फार्मूला लागू होना चाहिए।
NewsJul 29, 2019, 9:31 AM IST
अब महाराष्ट्र में शुरू हो रहा है भाजपा का ऑपरेशन लोटस !
एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और भाजपा नेताओं के दावों पर विश्वास करें तो कांग्रेस और एनसीपी के कई विधायक और नेता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि एनसीपी को अभी तक कई दिग्गज नेता अलविदा कह चुके हैं। असल में रविवार को ही एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने दावा किया था कि राज्य की भाजपा सरकार उनकी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को तोड़ रही है और उन पर दबाव डाल रही है।
NewsJul 24, 2019, 3:40 PM IST
कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस के बाद पांच राज्यों में सिमटी कांग्रेस, अगला नंबर किसका...
फिलहाल कांग्रेस के हाथ से एक राज्य को खिसक गया है। अब कांग्रेस अन्य राज्यों में सरकार बचाने की जुगत में लगी है। कभी देश के अधिकांश राज्यों की सत्ता पर काबिज कांग्रेस महज पांच राज्य और केन्द्र शासित राज्य में सरकार चला रही है। फिलहाल कांग्रेस पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और पुडुचेरी में सत्तासीन है। फिलहाल दक्षिण भारत में कांग्रेस की किसी भी राज्य में सरकार नहीं है।
NewsJul 13, 2019, 9:45 AM IST
आखिर क्यों डरे हुए हैं कमलनाथ, डिनर डिप्लोमैसी से कर रहे हैं विधायकों की काउंटिंग
अब कमलनाथ डिनर डिप्लोमैसी के जरिए विधायकों को साधने की कोशिश कर रहे हैं। ताकि उनकी दिक्कतों को दूर किया जा सके। हालांकि राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया धड़ा भी कमलनाथ के रवैये से नाराज है। फिलहाल कांग्रेस विधायकों की गतिविधि पर कमलनाथ की नजर है। सभी विधायकों पर नजर रखी जा रही है।
NewsJul 12, 2019, 10:52 AM IST
बीजेपी के ऑपरेशन लोटस से घबराई कांग्रेस, अब इन दो राज्यों में सरकार बचाने में जुटी
पिछले एक हफ्ते के दौरान कांग्रेस को राजनैतिक तौर पर बड़ा झटका लगा है। पहले कर्नाटक और फिर गोवा कांग्रेस के लिए बड़ा संकट बन गए हैं और पार्टी इन झटकों से संभलने की कोशिश कर रही है। लेकिन कोई मार्गदर्शक न होने के कारण वह सही फैसले नहीं ले पा रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया है। लिहाजा हाल के कर्नाटक व गोवा के घटनाक्रम के बाद पार्टी अब मध्यप्रदेश व राजस्थान में अपने किले बचाने में जुटी है।
NewsJul 6, 2019, 5:47 PM IST
कर्नाटक के बाद अब इस राज्य में बीजेपी ने शुरू किया 'ऑपरेशन लोटस'
बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी ताकत तो बढ़ाने के लिए रणनीति बना रही है। इसी रणनीति को तहत बीजेपी ने आंध्र प्रदेश में ऑपरेशन लोटस शुरू किया है। इससे पहले बीजेपी कर्नाटक में ऑपरेशन लोटस चला चुकी है। जिसके तहत कांग्रेस के विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया और जिसके बाद राज्य की कुमारस्वामी सरकार अस्थिर हो गयी थी।