Bjp Worker
(Search results - 21)NewsAug 15, 2020, 3:33 PM IST
पश्चिम बंगाल में तिरंगा फहराने पर टीएमसी समर्थकों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
राज्य में सत्ताधारी टीएमसी के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं और पिछले दिनों भाजपा विधायक की भी हत्या राज्य में हुई था और इसके लिए राज्य की सत्ताधारी टीएमसी को दोषी बताया गया था। वहीं आज एक और भाजपा कार्यकर्ता की हत्या तिरंगा फहराने के लिए कर दी गई।
NewsAug 9, 2020, 12:28 PM IST
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष को मारी गोली, पांच दिनों भाजपा कार्यकर्ताओं पर तीसरा हमला
घाटी में पिछले पांच दिनों के भीतर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर ये तीसरा हमला है और घाटी में आतंकी भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं को निशाना बना रहे हैं। ताकि इसके जरिए राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में खौफ पैदा हो।
NewsAug 25, 2019, 5:29 PM IST
पंचतत्व में विलीन हुए अरुण जेटली, बेटे रोहन ने दी मुखाग्नि
आज भाजपा मुख्यालय में कई मंत्रियों और नेताओं ने अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि। उनके पार्थिव शरीर को फूलों से सजी तोप गाड़ी में अंतिम संस्कार स्थल पर ले जाया गया। इससे पहले भाजपा मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने कतार में लगकर जेटली को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय में ‘जब तक सूरज चांद रहेगा जेटली तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे गूंजे।
NewsJun 12, 2019, 2:58 PM IST
बंगाल में फिर बवाल: बीजेपी कार्यकर्ताओं पर ममता की पुलिस ने बरसाई लाठियां
पश्चिम बंगाल में आज ममता बनर्जी की पुलिस ने बड़ी बेरहमी से बीजेपी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को कुचल दिया। यह लोग अपने एक साथी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे।
NewsJun 3, 2019, 3:11 PM IST
भाजपा की विजय यात्रा के लिए गाड़ी देने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लहूलुहान किया
लोकसभा चुनाव के दौरान पुरुलिया में हिंसा की काफी घटनाएं सामने आईं। यहां भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता का शव रहस्यमयी परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला था।
NewsMay 28, 2019, 5:56 PM IST
अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी की हत्या का राज खुला
उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह की हत्या पर यूपी पुलिस ने प्रेस कांफ्रेन्स की है। इस मामले में तीन आरोप गिरफ्तार हुए हैं, जबकि दो लोग अभी तक फरार हैं।
NewsMay 27, 2019, 3:44 PM IST
बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत पर बोले पीएम मोदी, शायद ही कोई दल इतनी हिंसा का शिकार हुआ हो
वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पीएम ने कहा कि बंगाल में हिंसा को एक प्रकार से मान्यता दे दी गई है। यह हमारे सामने बहुत बड़ा संकट है।
NewsMay 27, 2019, 2:44 PM IST
पीएम मोदी बोले, केमिस्ट्री ने चुनावी गणित को हरा दिया, यूपी की हैट्रिक बहुत बड़ी
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, यूपी ने 1977 में सभी बंधन तोड़कर देश को नई दिशा दी थी। लेकिन 2014, 2017 और 2019 की हैट्रिक छोटी नहीं है। यहां के लोग भारत के भविष्य की दिशा तय भी करते हैं। यूपी के 2014, 2017 और 2019 के चुनावों ने देश को व्यवस्था में बदलाव के दर्शन कराए हैं।
NewsMay 12, 2019, 1:20 PM IST
रोहतक में दीपेन्द्र हुड्डा ने बीजेपी पर लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप
रोहतक से कांग्रेस के प्रत्याशी दीपेंद्र हुडा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। दीपेन्द्र हुड्डा के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर बहस हुई।
NewsMay 5, 2019, 11:20 AM IST
'जय श्री राम' के नारों से चढ़ा ममता बनर्जी का पारा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह 'जय श्री राम' का नारा लगाने वालों पर भड़कती नजर आ रही हैं। दरअसल, बंगाल के चंद्रकोण में सीएम ममता का काफिला गुजरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ता 'जय श्री राम' का नारा लगाने लगे। इससे नाराज ममता ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। वह नारेबाजी कर रहे लोगों पर भड़क गईं। ममता ने गुस्से में भाजपा कार्यकर्ताओं पर गाली देने का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि भाजपा जानबूझकर ऐसे लोगों को गलत व्यवहार करने के लिए भेजती है। पश्चिमी मिदनापुर के तहत आने वाला यह इलाका टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है।
NewsMay 1, 2019, 12:26 PM IST
सीएम अशोक गहलोत के बेटे के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, फेंकी माला
राजस्थान के मुख्यमंत्री के बेटे और जोधपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत का एक और वीडियो वायरल हो गया। वैभव गहलोत के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी का नारा लगाया। कई लोग उनकी गाड़ी रोककर को चिड़ा रहे हैं और तालियां बजाकर मोदी मोदी का नारा लगा रहे हैं।
NewsApr 26, 2019, 6:24 PM IST
पीएम मोदी ने क्यों कहा, 'मुझे मिलने वाली गालियों की चिंता न करें'
वाराणसी से नामांकन करने से पहले बूथ अध्यक्षों और सेक्टर प्रमुखों को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं गंदी से गंदी चीज से भी खाद बना लेता हूं और उसी से कमल खिलाता हूं।'
NewsApr 26, 2019, 12:27 PM IST
राज्यवर्धन के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान जयपुर ग्रामीण से चुनाव लड़ रहे बीजेपी के केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड को अपने ही कार्यकर्ताओं का विरोध झेलना पड़ रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी जयपुर के शुक्लाबास गाव में ग्रामीण युवाओं से कहासुनी ही गई।
NewsApr 22, 2019, 3:47 PM IST
बीजेपी कार्यकर्ता ही कर रहे हैं प्रत्याशी का विरोध, जलाया पुतला
जयपुर के मौजूदा सांसद और बीजेपी के उम्मीदवार रामचरण बोहरा के पुतले उनके ही कार्यकर्ता जला रहे हैं। कार्यकर्ताओं की नाराजगी इस कदर है कि पदाधिकारी ना केवल खुलकर सामने आ गए हैं बल्कि उनके खिलाफ जनसंपर्क में भी खुलेआम विरोध जता रहे हैं। बीजेपी नेताओं का आरोप है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार नहीं किया और सक्रियता नहीं दिखाई जिसके चलते जयपुर शहर की कई सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा।
NewsApr 18, 2019, 11:41 AM IST
बंगाल के पुरुलिया में पेड़ पर लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव
बंगाल के पुरुलिया जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में भाजपा के एक कार्यकर्ता का शव पेड़ पर टंगा मिला है। मारे गए शख्स की पहचान 22 साल के शिशुपाल शाही के तौर पर हुई है। बंगाल चुनावी हिंसा के लिहाज से देश से सबसे संवेदनशील राज्यों में से एक है। यहां पहले भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं सामने आती रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद बंगाल में चल रही चुनाव प्रक्रिया में तनाव बढ़ गया है। टीएमसी ने भाजपा कार्यकर्ता की मौत को आत्महत्या बताया है। वहीं भाजपा का आरोप है कि यह सियासी हत्या है।