Boycott
(Search results - 26)NewsSep 15, 2023, 12:17 PM IST
INDIA गठबंधन ने इन 14 एंकर्स को किया बायकॉट, बड़े-बड़े नाम शामिल
I.N.D.I.A Alliance Boycott 14 TV Anchors: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) में मोदी सरकार को मात देने के लिए विपक्षी दलों के गठबधन I.N.D.I.A ने 14 एंकर्स को बायकॉट करने का फैसला लिया है। इतना ही नहीं गठबंधन की ओर से बायकदा लिस्ट जारी की गई है। जिसमें कई दिग्गज पत्रकार शामिल हैं।
NewsOct 20, 2020, 8:01 AM IST
चीन सामान के बहिष्कार के बाद भारत में बिक रहे हैं गाय के गोबर से बने उत्पाद, दिवाली के 12 उत्पाद तैयार
जानकारी के मुताबिक दुकानदार भी इस बार चीनी उत्पादों के खिलाफ हैं। देश में चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए ट्रेडर्स ने चीनी उत्पादों का बहिष्कार किया हुआ है। वहीं कई संस्थाओं ने गौशालाओं की आय को बढ़ाने और गाय के गोबर का महत्व लोगों तक पहुंचाने के मकसद से 'कामधेनु दीपावली अभियान' की शुरूआत की है।
NewsAug 21, 2020, 7:00 PM IST
अब बंद होगी हलाल की दुकान और होगा बॉयकाट, विहिप चलाएगी देशव्यापी आंदोलन
असल में मुस्लिम देशों में हलाल सर्टिफिकेट की जरूरत है और कंपनियां ये उत्पाद पहले मुस्लिम देशों के बनाती थी। लेकिन अब ये उत्पाद देश में भी बेचे जाने लगे हैं और ये उत्पाद शरीया कानून के तहत बनाए जाते हैं। यानी दूसरे धर्म के लोगों पर शरिया कानून के उन उत्पादों को खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
NewsJul 13, 2020, 7:29 PM IST
अभी से शुरू हो गई है ड्रैगन को झटका देने की तैयारी, राखी दिवाली के लिए चीनी आर्डर बंद
फिलहाल देश के कारोबारियों ने चीन से आयात किए जाने वाले खिलौने, लाइटिंग के सामान के लिए नए ऑर्डर देना बंद कर दिया है। हालंकि इसके लिए देश की ट्रेडर्स एसोसिएशन पहले से ही बहिष्कार का अभियान चला रही है। लेकिन पिछले महीने गलवान घाटी की घटना के बाद भारत के कारोबारियों ने चीन से सामान को आयात बंद करने का फैसला किया है।
NewsJul 10, 2020, 8:45 AM IST
दिखने लगा है चाइनीज उत्पादों का बहिष्कार, जानें कितने बढ़े मोबाइल एक्सेसरीज के दाम
चीन से आने वाले आयात पर रोक और चीनी उत्पादों के बहिष्कार के कारण देश में अब मोबाइल एक्सेसरीज की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में 80 फीसदी तक मोबाइल एक्सेसरीज जैसे चार्जर, स्क्रीन गार्ड, कवर, केबल चीन से आयात किए जाते हैं।
NewsSep 1, 2019, 12:47 PM IST
बार बार हिंदू धर्म को ही क्यों निशाना बनाया जाता है रेड लेबल चाय के विज्ञापन में
रेड लेबल चाय का एक और विज्ञापन एक बार चर्चा में है। गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किया गया 2.19 मिनट के इस विज्ञापन पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और पूरा सोशल मीडिया रेड लेबल के बहिष्कार के ऐलान से गूंजने लगा है। लेकिन इससे रेड लेबल बनाने वालों का मकसद पूरा हो रहा है। क्योंकि उनका उद्देश्य ही विवादित विज्ञापन जारी करके अपने प्रोडक्ट को चर्चा में लाना था।
NewsAug 10, 2019, 9:01 AM IST
पाकिस्तान ने तोड़े व्यापारिक संबंध तो देश में होने लगा है सेंधा नमक का बहिष्कार
तीन दिन पूर्व कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को तोड़ने का फैसला किया था। इसके तरह आयात और निर्यात पर पूरी तरह से रोक लग गई है। हालांकि पाकिस्तान में ही इमरान खान के इस फैसले के विरोध में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। क्योंकि पाकिस्तान को काफी सस्ती कीमतों पर खाद्य उत्पाद भारत से ही निर्यात किए जाते हैं।
NewsAug 1, 2019, 9:13 PM IST
जोमैटो का ऑर्डर कैंसिल करने पर कंपनी के पक्ष में उतरी एमपी पुलिस, अमित शुक्ला को भेजा नोटिस
असल में अमित शुक्ला ने जोमैटो से बुक किया ऑर्डर कैंसल कर दिया था। उसका कहना था कि डिलीवरी करने वाला युवक मुस्लिम है और वह ये आर्डर नहीं लेगा। हालांकि अमित शुक्ला ने आर्डर का पेमेंट भी कर दिया था। लिहाजा उसने कंपनी से कहा कि वह आर्डर के पैसे भी वापस नहीं लेगा। आज दिन भर सोशल मीडिया में जोमेटो का वायकॉट चला और लाखों ने लोगों ने जोमेटो पर धर्म के नाम भेदभाव का आरोप लगाया।
NewsMay 16, 2019, 7:43 PM IST
एमेजन पर बिक रही हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीर वाली चप्पलें, पायदान, टॉयलेट शीट
ऐसा पहली बार नहीं है जब एमेजन की हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ करने के लिए आलोचना हो रही है। पहले हुए विरोध के बाद एमेजन ने इस तरह की सामग्री की बिक्री रोक दी थी लेकिन अब उसने एक बार फिर अपने प्लेटफॉर्म से ऐसा करना शुरू कर दिया है।
NewsMay 12, 2019, 1:00 PM IST
पानी का संकट नहीं हुआ दूर तो कर दिया मतदान का बहिष्कार
हरियाणा की चरखी दादरी के दांतोली गांव में आज गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया है। गांव वालों का आरोप है कि गांव में पिछले 35 वर्षों से पीने के पानी की समस्या है। लेकिन किसी भी सरकार ने इसका निदान नहीं किया है। लिहाजा इस बार पूरी पंचायत ने मतदान के बहिष्कार का फैसला किया गया।
NewsApr 30, 2019, 6:02 PM IST
मध्य प्रदेश में नाराज लोगों ने रोक दिया था मतदान, प्रशासनिक अधिकारियों ने मनाया
एमपी के उमरिया में बांधवगढ़ विधानसभा 89 के मतदान केंद्र कठौतिया बूथ क्रमांक 170 में ग्रामीणों ने पानी, बिजली सड़क को लेकर किया मतदान का बहिष्कार किया। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से मतदाताओं को मनाया।
NewsApr 28, 2019, 3:54 PM IST
नेताओं का करेंगे जूतों से स्वागत
मध्य प्रदेश के चार गांवों के लोग नेताओं से बेहद नाराज हैं। नीमच जिले की जमुनियाकलां पंचायत के आसपास चार गांव लाछ, लखमी, पिपलियाबाघ, धामनियां की आबादी करीब 12 हजार से अधिक है।
NewsApr 21, 2019, 11:41 AM IST
...आखिर सुखदेव विहार के लोग क्यों कह रहे लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे
दिल्ली के सुखदेव विहार के निवासी 2019 के लोकसभा चुनाव का बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं। इसका कारण है, ओखला स्थित तिमारपुर वेस्ट टू एनर्जी प्लांट। यह प्लांट दिन रात चलता है। यहां से निकलने वाली गंदगी से आसपास की कॉलोनी में रहने वाले लोग बहुत परेशान हैं। प्लांट की बदबू और गंदगी से कॉलोनी में रहने वाले लोग हलकान हैं। इस प्लांट से सिर्फ सुखदेव विहार के निवासी ही नहीं, बल्कि आसपास की अन्य कॉलोनी जैसे बाटला हाउस, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, हाजी कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, जसोला और अन्य जगह भी इसके प्रभाव में हैं। प्लांट के नजदीक ओखला बर्ड सेंचुरी भी है। क्या है सारा मामला, 'माय नेशन' के लिए शुभम मिश्रा की रिपोर्ट।
NewsApr 11, 2019, 5:35 PM IST
कश्मीरी बोले, अब विकास और अमन के लिए मतदान
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की दो सीटों के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए बांदीपोरा में मतदाता गुलाम मोहम्मद ने कहा कि इस बार हम ऐसे प्रत्याशी को वोट देना चाहते हैं जो संसद में हमारे मुद्दे उठाए। हम राज्य में एकता चाहते हैं। ज्यादा मतदाताओं का कहना है कि वह विकास और शांति के लिए वोट कर रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के बारामुला और उरी में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। सुंबल, सोनवारी, बांदीपोरा में लोग अच्छी संख्या में वोट करने के लिए निकले।
NewsApr 11, 2019, 1:35 PM IST
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में नक्सलियों ने किया मतदान बहिष्कार: सुरक्षाबल चौकस
छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव में मर्दापाल के रकसमेटा में नक्सलियों ने मतदान के बहिष्कार के लिए पोस्टर लगाया। उन्होंने सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता रोकने की भी कोशिश की। लेकिन सुरक्षाबलों की चौकसी की वजह से कोई हादसा नहीं हो पाया।