Bs Yeddyurappa
(Search results - 19)News5, Dec 2019, 9:57 PM IST
ईवीएम में बंद हुई कर्नाटक की भाजपा सरकार की किस्मत
आज राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर मतदान हो गया है। राज्य में चुनाव आयोग के मुताबिक 66.25 फीसदी वोटिंग हुई है। भाजपा ने राज्य की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे। जबकि विपक्षी दलो कांग्रेस और जेडीएस ने भी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था। हालांकि इस विधानसभा चुनाव की तरह कांग्रेस और जेडीएस ने अलग अलग चुनाव लड़ा। लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है।
News14, Nov 2019, 9:55 AM IST
कर्नाटक में भाजपा होगी मजबूत, उपचुनाव के बाद सरकार को होगी ‘छक्के’ की जरूरत
राज्य होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने पांच दिसंबर की तिथि तय की है। अब ये पूर्व विधायक भाजपा में शामिल होंगे। इससे राज्य में भाजपा की ताकत भी बढ़ेगी। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने इन विधायकों को राहत दी है। क्योंकि पहले कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष ने इन विधायकों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा रखी थी। जिसके बाद इन विधायकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
News31, Oct 2019, 8:22 AM IST
क्या जेडीएस बनेगा राजग का सहयोगी, भाजपा को लेकर नरम हुए कुमारस्वामी
कुमारस्वामी का ये बयान काफी अहम माना जा रहा है। क्योंकि भाजपा ने कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों को तोड़कर राज्य में सरकार बनाई। जो कुमारस्वामी के लिए बड़ा झटका था। लेकिन उसके बावजूद कुमारस्वामी भाजपा को लेकर नरम हो रहे हैं। असल में राज्य में जेडीएस की ताकत कम हुई है। जब राज्य में भाजपा की सरकार बनी तो पार्टी का एक धड़ा भाजपा को समर्थन देने की मांग कर रहा था।
News29, Oct 2019, 7:55 AM IST
अब कर्नाटक के स्कूली किताबों से हटेगा टीपू सुल्तान, कांग्रेस करेगी विरोध
असल में भाजपा और उससे जुड़े दल स्कूली पाठ्यक्रमों में टीपू सुल्तान को पढ़ाए जाने का विरोध करते हैं। जबकि कांग्रेस इसके जरिए अल्पसंख्यकों की राजनीति को साधती है। भाजपा और मैसूर के भूतपूर्व राजा को ‘धार्मिक कट्टर’ बताते हैं। क्योंकि सत्ता आने के बाद टीपू सुल्तान ने धर्मांतरण को बढ़ावा दिया था। हालांकि कांग्रेस इस बात को इत्तेफाक नहीं रखती है। राज्य की सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने जुलाई में टीपू सुल्तान की जयंती के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।
News22, Sep 2019, 10:47 AM IST
कर्नाटक में उपचुनाव से पहले कुमारस्वामी ने दी भाजपा को अच्छी खबर
कुछ दिन पहले जेडीएस के प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने कांग्रेस के साथ चुनावी करार तोड़ दिया था। लिहाजा जेडीएस के इस फैसले से भाजपा गदगद है। फिलहाल उपचुनाव में भाजपा को सरकार बचाने के लिए कम से कम 8 सीटें जरूरी होंगी। चुनाव आयोग ने शनिवार को कर्नाटक विधानसभा में 15 सीटों पर होने वाले उपचुनाव की घोषणा की।
News20, Aug 2019, 9:37 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार की कैबिनेट का गठन हुआ
राज्य में मुख्यमंत्री की शपथ लेने के 24 दिन के बाद आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी कैबिनेट का गठन कर लिया। इसके लिए भाजपा विधायकों को सुबह 10 बजे विधानसभा के सभागार में पहुंचने का आदेश दिया गया था। राज्यपाल राजभवन में 10.30 बजे राज्य के 17 कैबिनेट मंत्रियों को उनके पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई।
News6, Aug 2019, 12:40 PM IST
फूटा कुमारस्वामी का दर्द, कहा कांग्रेस के लिए बन गए थे ‘गुलाम’
फिलहाल राज्य में कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन टूटने के कगार पर है। राज्य में जेडीएस का एक धड़ा राज्य की येदियुरप्पा सरकार को बाहर से समर्थन देने की वकालत कर रहा है। जबकि एक धड़ा कांग्रेस के साथ जाने की मांग कर रहा है। लेकिन इसी बीच कुमारस्वामी ने बड़ा बयान दिया है।
News2, Aug 2019, 12:02 PM IST
कर्नाटक में 2 हजार हिंदू युवाओं से केस वापस लेने की तैयारी में येदियुरप्पा सरकार !
भाजपा विधायक रुपाली एस नायक ने सीएम येदियुरप्पा को चिट्ठी लिखकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार द्वारा दर्ज किए गए मुकदमें लेने के लिए लिखा है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव लाना पड़ेगा। लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा इसके लिए सैद्धांतिक तौर से सहमत हैं।
News29, Jul 2019, 8:07 AM IST
कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार का विश्वास मत आज, जादुई आंकड़ा हाथ पक्ष में पर सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष पर टिकी
राज्य में चौथी बार सरकार बना रही भाजपा सरकार को आज सदन में विश्वासमत हासिल करना है और भाजपा के पास 106 विधायकों का समर्थन है, वहीं सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत है। लेकिन राज्य में सियासी नाटक फिलहाल जारी है। क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश ने दल बदल कानून के तहत कांगेस-जेडीएस के 14 बागी विधायकों को अयोग्य करार दे दिया है।
News28, Jul 2019, 12:35 PM IST
येदियुरप्पा के बहुमत सिद्ध करने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने खेला दांव, 14 बागी विधायक अयोग्य घोषित
राज्य में भाजपा ने नई सरकार का गठन किया है और वरिष्ठ नेता येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी है। येदियुरप्पा ने राज्य के 21वें मुख्यमंत्री की शपथ ली है। राज्य की विधानसभा में भाजपा के पास 105 विधायकों का समर्थन है। जबकि कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के पास 99 विधायकों का समर्थन है। तीन दिन पहले ही विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने तीन विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था।
News26, Jul 2019, 8:00 PM IST
दक्षिण भारत के द्वार कर्नाटक में येदियुरप्पा ने चौथी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बहुमत साबित करने के बाद मंत्री लेंगे शपथ
राज्य में कई दिनों तक चले सियासी ड्रामे के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन की सरकार मंगलवार को गिर गयी थी। विधानसभा में बहुमत न होने के कारण एचडी कुमारस्वामी सदन में बहुमत साबित नहीं कर सके। लेकिन इसके बाद राज्य में भाजपा का सरकार बनना तय माना जा रहा था। इसी बीच येदियुरप्पा ने दिल्ली में भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।
News26, Jul 2019, 12:30 PM IST
कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा-4 का दौर शुरू, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक में भाजपा की चौथी बार सरकार बनने जा रही है। इस बार भी राज्य की कमान वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिल है। वह आज चौथी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। ऐसा माना जा रहा कि वह आज शाम को छह बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। हालांकि इस खबर को कुछ दिन पहले ही माय नेशन से प्रकाशित कर दिया था कि येदियुरप्पा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
News24, Jul 2019, 7:56 PM IST
पुलवामा हमले पर पाकिस्तानी पीएम के बड़े खुलासे से वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा घटाने तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान बड़ा खुलासा किया है
News24, Jul 2019, 2:13 PM IST
जिस फार्मूले ने भाजपा के बड़े बड़े दिग्गजों की कर दी छुट्टी, क्या वह येदियुरप्पा पर नहीं लागू होगा
अब कर्नाटक में भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है। येदियुरप्पा भी इस फार्मूले की जद में हैं। लेकिन पार्टी इस फार्मूले को उन पर लागू नहीं कर रही है। इसको लेकर अब पार्टी में ही सवाल उठने शुरू हो गये हैं। असल में कर्नाटक में येदियुरप्पा के अलावा ऐसा कोई नेता नहीं जो पार्टी को वहां पर खड़ा कर सके और इसके साथ ही दक्षिण के राज्यों में भाजपा को आगे बढ़ा सके।
News24, Jul 2019, 11:38 AM IST
दक्षिण के द्वार में भाजपा का ऑपरेशन लोटस सफल, अब अन्य राज्यों में भी शुरू होगा विजयी अभियान
महज 14 महीने में भाजपा एक बार फिर कार्नाटक में सरकार बनाने जा रही है। इस बाद एक बार फिर बीएस येदियुरप्पा को राज्य की कमान सौंपी जाएगी। क्योंकि इस बार भी इस जीत के नायक वही हैं। राज्य में भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ता खुश हैं। हालांकि ये भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव के बाद बड़ी जीत है। क्योंकि अब पार्टी दक्षिण भारत में अपने को मजबूत कर रही है। लिहाजा अब दक्षिण के अन्य राज्यों का रास्ता भी कर्नाटक से होकर जाएगा।