Cabinet Expansion
(Search results - 36)NewsAug 22, 2019, 11:23 AM IST
'महंत' बने सीएम योगी, मंत्रियों को बताया कैसे निभाएं राजधर्म
योगी ने मंत्रियों से कहा कि वह वीवीआईपी कल्चर से दूरी बनाकर रखें, भाषा में संयम, काम में ईमानदारी और व्यवहार में शालीनता रखें। यही राजधर्म है। योगी ने मंत्रियों को बताया कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने साफ कहा कि जनता के बीच जाना होगा और परिणाम देने होंगे। नहीं तो प्रतिकूल परिणामों के लिए तैयार रहें।
NewsAug 21, 2019, 12:07 PM IST
योगी कैबिनेट के विस्तार में 18 नए मंत्री शामिल 5 का प्रमोशन, अब होगा विभागों का बंटवारा
राजभवन में आयोजित आज हुए शपथग्रहण समारोह में योगी कैबिनेट के 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 18 नए चेहरे योगी कैबिनेट में शामिल हुए हैं जबकि पांच मंत्रियों को प्रमोशन कर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। फिलहाल योगी कैबिनेट में लोकसभा के प्रदर्शन और आगामी उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए विस्तार किया गया है।
NewsAug 20, 2019, 6:38 PM IST
जानें क्यों योगी कैबिनेट के विस्तार से पहले वित्तमंत्री ने दिया इस्तीफा, दो मंत्रियों पर गिर सकती है गाज
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। अग्रवाल ने स्वास्थ्य कारणों और बढ़ती उम्र का हवाला देकर इस्तीफा दिया है। ऐसा माना जा रहा कि कैबिनेट विस्तार से पहले अभी चार मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं।
NewsAug 16, 2019, 7:59 PM IST
योगी के कैबिनेट के विस्तार पर आज दिल्ली में लगेगी मुहर, नामों की लिस्ट लेकर लौटेंगे योगी
योगी आदित्यनाथ सरकार में अगले हफ्ते तक फेरबदल हो सकता है। ये पहले से ही कहा जा रहा था कि सावन के खत्म होने के बाद योगी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। हालांकि 28 जुलाई को भी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में थे और तभी संभावित नामों पर चर्चा हुई थी। लेकिन अंतिम फैसला नहीं हो सका था। कैबिनेट में शामिल हने वाले नेताओं की लंबी लिस्ट है और इसके साथ ही मंत्रियों का प्रमोशन भी होना है।
NewsJul 22, 2019, 12:05 PM IST
अमित शाह यूपी में योगी की टीम को देंगे जीत का तोहफा, होगा मंत्रिमंडल विस्तार
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक काफी अरसे से मंत्रिमंडल विस्तार पर नजर लगाए हुए हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने तमाम चुनौतियों के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। पार्टी ने यहां पर 63 सीटों पर जीत हासिल की है। लिहाजा पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि उन्हें योगी कैबिनेट में जगह मिलेगी। हालांकि राज्य में तीन मंत्रियों के पद खाली चल रहे हैं और चौथा जल्द ही खाली हो जाएगा।
NewsDec 23, 2018, 1:53 PM IST
छत्तीसगढ़ में युवा विधायकों को नहीं, बल्कि अनुभवियों को तरजीह देगी कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस युवा और पहली बार विधायक बने नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करेगी। पार्टी पुराने और अनुभवी नेताओं को तरजीह देगी। बघेल सरकार में अभी दस 10 कैबिनेट मंत्री हो सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद 25 या 26 दिसंबर को मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। हालांकि नए विधायकों को कैबिनेट और राज्यमंत्री का दर्जा देकर खुश किया जाएगा