Chandrayan 2
(Search results - 8)NewsSep 7, 2019, 3:21 PM IST
लैंडर से टूटा है संपर्क 1.3 अरब भारतीयों का हौसला नहीं, क्योंकि ये है अग्निपथ
भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी भारत के इस मिशन की चर्चा है और सभी भारतीय वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इस मिशन को लेकर सभी अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी कहा कि लैंडर से सिर्फ संपर्क टूटा है लेकिन देश के 1.3 अरब लोगों का हौसला बरकरार है। वहीं बॉलीवुड के सितारों ने चंद्रयान-2 के मिशन के लिए हौसला बढ़ाया है।
NewsSep 7, 2019, 10:26 AM IST
जब रो पड़े इसरो चीफ तो पीएम मोदी ने लगाया गले और हुए भावुक
पीएम मोदी ने कहा कि आप अपने आप में प्रेरणा के सागर हैं और आने वाले दिनों में इसरो नए मिशन शुरू करेगा और इसके जरिए वह नए मुकाम हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि मुझे और पूरे देश को वैज्ञानिकों और इंजीनियरों पर पूरा गर्व है क्योंकि हम लोग मक्खन पर लकीर नहीं बल्कि पत्थर पर लकीर खींच रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ अपना भाषण खत्म किया। इसके बाद पीएम मोदी ने इस मिशन से जुड़े वहां पर मौजूद सभी वैज्ञानिकों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया।
NewsSep 6, 2019, 12:28 PM IST
अंतरिक्ष में इतिहास रचेगा भारत, चांद में कदम रखने से बस एक दिन दूर
अभी तक चांद पर भेजे गए मिशन में सॉफ्ट लैंडिंग के चांस केवल 37 फ़ीसदी ही सफल हुए हैं। लेकिन इसके बावजूद इसरो के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि ये मिशन पूरी तरह से सफल होगा और नया इतिहास रचेगा। रूस, अमेरिका और चीन के बाद भारत चंद्रमा में सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाला चौथा देश बन जाएगा जबकि दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा।
NationAug 20, 2019, 6:33 PM IST
नया इतिहास रच रहा है चंद्रयान-2
भारत का चंद्रयान -2 चांद की कक्षा में पहुंच चुका है। आईए देखते हैं कि भारत के इस महत्वाकांक्षी मून मिशन की आगे की योजना क्या है।
NationAug 16, 2019, 4:41 PM IST
चांद से चंद कदमों की दूरी पर ही रह गया है हमारा चंद्रयान-2
भारत का चंद्रयान-2 अब चांद की कक्षा से थोड़ी ही दूरी पर रह गया है। बुधवार को इसे चंद्रमा के परिपथ(ल्यूनर ट्रांसफर ट्रांजेक्टरी) पर डाल दिया गया है। अगले चार दिनों में यह चांद की कक्षा में प्रवेश कर जाएगा।
NationAug 15, 2019, 9:54 AM IST
जश्ने आजादी का उत्साह करिए दोगुना, जानिए अंतरिक्ष में हमारी अब तक की उपलब्धियां
आजादी के बाद से अब तक भारत ने अंतरिक्ष में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की हैं। आईए 73वें आजादी के जश्न के बीच आपको दिखाते हैं कि अब तक अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने कौन कौन सी महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
NewsJul 23, 2019, 12:56 PM IST
चांद के बाद अब सूरज पर जीत हासिल करने की तैयारी में है इसरो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान यानी इसरो ने चांद के रहस्यों को उजागर करने के लिए चंद्रयान 2 भेज दिया है। लेकिन इसरो के वैज्ञानिकों को इतने से ही संतोष नहीं है। अब जल्दी ही वह सूरज की खबर लाने के लिए आदित्य-एल-1 मिशन लांच करने की तैयारी में जुटे हुए हैं। भारत सूरज की खबर लाने के लिए उसके पास सैटेलाइट भेजने की योजना पर काम कर रहा है। जिससे उसकी बाहरी परत तेजोमंडल के बारे में जानकारी इकट्ठा की जाएगी। यह सूरज का सबसे गर्म हिस्सा होता है जो कि पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार होता है।
NewsJul 22, 2019, 4:33 PM IST
भारत का चंद्रयान-2 हुआ रवाना, लाइव वीडियो में देखिए सफलता की कहानी
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने काफी मेहनत के बाद चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण कर ही दिया। इसे सोमवार की दोपहर 2.43 बजे प्रक्षेपित किया गया। लांच के 15 मिनट बाद चंद्रयान-2 रॉकेट से अलग होकर सफलतापूर्वक अपनी मंजिल की ओर रवाना हो चुका है।