Chinmayananda
(Search results - 6)NewsOct 5, 2019, 9:24 AM IST
आज हो सकता है चिन्मयानंद की आवाज की जांच के नमूने का फैसला
असल में जेल में बंद चिन्मयानंद मामले में एसआईटी ने सीजेएम कोर्ट में चिन्मयानंद, यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की और रंगदारी मांगने के आरोपित संजय, विक्रम तथा सचिन की आवाज के नमूने लेने के लिए याचिका दायर की है। लेकिन कोर्ट ने इस पर आज तक के लिए फैसला सुरक्षित रखा है। आज उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में कोर्ट फैसला सुनाएगी। अगर कोर्ट नमूने लेने का आदेश देती है तो यौन शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके पांच सहयोगियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। वहीं चिन्मयानंद की भी मुश्किलें बढ़ेंगी।
NewsSep 26, 2019, 11:07 AM IST
संतों के बाद अब भाजपा ने भी किया चिन्मयानंद से किनारा
भाजपा ने साफ कहा कि चिन्मयानंद पार्टी के सदस्य नहीं हैं। चिन्मयानंद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले साधु संतों ने उनसे किनारा किया था और भाजपा का कहना है कि वह पार्टी में नहीं हैं।
NewsSep 22, 2019, 12:07 PM IST
चिन्मयानंद यौन शोषण कांड: छात्रा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
एसआईटी ने दो दिन पहले चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्योंकि छात्रा चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने से नाराज और उसने आत्महत्या करने की धमकी दी थी। जिसके बाद चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। लेकिन अब एसआईटी कभी भी छात्रा को गिरफ्तार कर सकती है। क्योंकि एसआईटी के पास ब्लैकमेल करने के कई सबूत हैं।
NewsSep 22, 2019, 9:48 AM IST
जेल जाने के बाद स्वामी चिन्मयानन्द को मिला बड़ा झटका, अपनों ने छोड़ा साथ
शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज़ की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है और जल्द ही एसआईटी इस मामले में हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। फिलहाल जेल जाने के बाद चिन्मयानंद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्योंकि उनके अपनों ने ही उनका साथ छोड़ना शुरू कर दिया है।
NewsAug 30, 2019, 2:41 PM IST
राजस्थान में मिली स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाने वाली लड़की
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर जिस्मानी शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है। वह अपने एक दोस्त के साथ राजस्थान चली गई थी।
NewsAug 28, 2019, 11:19 AM IST
योगी आदित्यनाथ के करीबी स्वामी चिन्मयानंद पर योगी सरकार में हुई एफआईआर
स्वामी चिन्मयानंद को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का करीबी माना जाता है। चिन्मयानंद के लॉ कॉलेज में पढने वाली छात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह रो-रोकर आरोप लगा रही है कि संत समाज के एक बहुत बड़े नेता ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की है और अब उसकी हत्या करना चाहते हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लड़की अपने हास्टल से गायब है।