Cm Yogi
(Search results - 25)News30, Aug 2019, 8:22 AM IST
कौन होगा यूपी का नया चीफ सेक्रेटरी, सीएम योगी आदित्यनाथ आज लगाएंगे मुहर
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चीफ सेक्रटरी की तलाश जारी है। अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। इस पद के लिए नौकरशाहों के बीच होड़ लगी है। मौजूदा चीफ सेक्रटरी अनूप चंद्र पांडे कल रिटायर हो जाएंगे। हालांकि उनका रिटायरमेंट छह महीने पहले ही हो गया था। लेकिन राज्य सरकार ने उन्हें छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।
News22, Aug 2019, 11:23 AM IST
'महंत' बने सीएम योगी, मंत्रियों को बताया कैसे निभाएं राजधर्म
योगी ने मंत्रियों से कहा कि वह वीवीआईपी कल्चर से दूरी बनाकर रखें, भाषा में संयम, काम में ईमानदारी और व्यवहार में शालीनता रखें। यही राजधर्म है। योगी ने मंत्रियों को बताया कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। उन्होंने साफ कहा कि जनता के बीच जाना होगा और परिणाम देने होंगे। नहीं तो प्रतिकूल परिणामों के लिए तैयार रहें।
News21, Aug 2019, 7:59 PM IST
आखिर क्यों योगी आदित्यनाथ ने चार मंत्रियों को दिखाया बाहर का रास्ता, ये है मूल कारण
उत्तर प्रदेश में कैबिनेट विस्तार से ठीक एक दिन पहले यानी मंगलवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और अर्चना पांडेय से इस्तीफा ले लिया गया। इन चार मंत्रियों की छुट्टी की वजहें अलग अलग हैं। आईए करते हैं पड़ताल-
News19, Aug 2019, 6:23 PM IST
बरेली की साक्षी मिश्रा ने अब सीएम योगी से की शिकायत, जानें क्या है मामला
पिछले महीने बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा अपने प्रेमी अजितेश के साथ घर से भाग गई थी और उसके बाद उसने प्रयागराज में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद साक्षी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाला और दावा किया कि उसे और उसके प्रेमी को जान का खतरा है। इसके बाद इस मामले में मीडिया में जमकर तूल पकड़ा जिसके बाद साक्षी मिश्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सुरक्षा दी गई।
News18, Aug 2019, 9:29 AM IST
सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आंनदीबेन यूपी में खत्म करेंगे वीआईपी कल्चर
प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सुरक्षा घेरे से सुरक्षाकर्मियों को कम करने की पहल की है। इसके लिए दोनों ने गृह विभाग से इसके लिए कार्यवाही करने को कहा था। इसके बाद विभाग ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने का फैसला किया है। यही नहीं इन दोनों के अलावा अन्य नेताओं को दी गई सुरक्षा को भी कम करने का फैसला किया गया है। जिन्हें ज्यादा सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं उनसे इन्हें वापस लिया जाएगा।
News29, Jul 2019, 8:42 PM IST
गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री रहीं आनंदी बेन पटेल ने ली यूपी के राज्यपाल पद की शपथ
आनंदी बेन पटेल ने आज उत्तर प्रदेश के राजभवन में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गोविंद माथुर ने शपथ दिलाई।
News24, Jul 2019, 8:37 PM IST
सोनभद्र नरसंहार: भाजपा के ही सहयोगी ने 6 महीने पहले दी थी चेतावनी, फिर भी नहीं हुई सुनवाई
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी अपना दल के विधायक छह महीने पहले पत्र लिखकर योगी सरकार को नरसंहार की आशंका जता दी थी। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यानी समय पर कार्रवाई की गई होती तो 10 ग्रामीणों की जान बचाई जा सकती थी।
News18, Jul 2019, 3:53 PM IST
क्यों हुआ सोनभद्र में नरसंहार? 9 ग्रामीणों की हत्या का मामला समझिए 6 बिंदुओं में
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 90 बीघा जमीन के लिए दबंगों ने 3 महिलाओं समेत 9 लोगों की हत्या कर दी। मामला इतना बड़ा था कि पूरे देश में सनसनी फैल गई। लेकिन किसी को इस विवाद की मूल वजह पता नहीं है। आईए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों हुआ ये नरसंहार, कैसे भड़की इसकी चिंगारी, किसने किया इतना बड़ा साहस, क्या सरकार की थी लापरवाही-
News16, Jul 2019, 6:10 PM IST
गुरु पूर्णिमा पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, दिवंगत गुरुओं को किया नमन
मंगलवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर पहुंचे। वहां उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन अवैद्यनाथ का आशीर्वाद लिया और एक पीठाधीश्वर के तौर पर गोरखनाथ मठ की परंपरागत पूजा पाठ में हिस्सा लिया।
News15, Jul 2019, 2:11 PM IST
प्रदेश में गोवंश की मौत पर मुख्यमंत्री हुए सख्त, आठ अधिकारी निलंबित
सोनभद्र, मिर्जापुर, अयोध्या हरदोई आदि जिलों में बीते दिनों कई गायों की मौत का मामला सामने आया है। मौतों के पीछे बदइंतजामी व चारे की अनुपलब्धता सबसे बड़ी वजह सामने आई। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आठ सरकारी अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
News9, Jul 2019, 7:09 AM IST
विज्ञान की मदद से 2022 तक किसानों की आय करेंगे दोगुनी: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में 20 कृषि विज्ञान केंद्रों को खोलने की सहमति दी है। यूपी में तिलहन व दलहन की अपार संभावनाएं हैं। सिद्धार्थनगर को चावल की भूमि कहा जाता है। वहीं, मुज्जफरनगर में गुड़ की 180 वैरायटी उपलब्ध है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत जिले को पहचान मिल रही है। अब भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। प्रदेश में 4 लाख से अधिक गौ आश्रय बनवाए गए हैं। गोवंश के गोबर को कंपोस्ट खाद में बदलेंगे। योगी आदित्यनाथ ने आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या में बताया कि कैसे विज्ञान की मदद से किसानों की आय दोगुनी की जाएगी।
News29, Jun 2019, 9:25 AM IST
यूपी में योगी सरकार का यह फैसला मायावती की राजनीति को कर सकता है तबाह
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अहम फैसला करते हुए अनुसूचित जातियों की लिस्ट में 17 और जातियों को शामिल कर लिया है। यह जातियां पहले ओबीसी(अन्य पिछड़ा वर्ग) में शामिल थीं। योगी सरकार के इस फैसले से मायावती की दलित समुदाय आधारित राजनीति को बड़ा झटका लगने की आशंका है।
News2, Jun 2019, 8:16 AM IST
लोकसभा चुनाव से निजात पाते ही यूपी के सीएम आदित्यनाथ जुटे 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 100 दिन का एजेन्डा तैयार किया है। उनकी योजना का मुख्य आधार उन लोगों तक पहुंचना है जिन्हें केन्द्र या फिर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उनका फॉर्मूला स्पष्ट है ज्यादा लाभार्थी ज्यादा वोटर।
News13, May 2019, 6:21 PM IST
कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
बलिया के घोसी लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार हरिनारायणा राजभर के समर्थन में जनसभा करने योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां प्रचार के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर कांग्रेस को निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री ने अगुस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले का भी जिक्र किया और कहा कि उसमे कांग्रेस ने दलाली की है।
News12, May 2019, 4:58 PM IST
पीएम मोदी की जिंदगी पर भोजपुरी में बनेगी फिल्म
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को देखते हुए अभिनेता रवि किशन ने ऐलान किया है कि वह उनके जीवन पर भोजपुरी में फिल्म बनाएंगे। जिससे कि यह ज्यादा से ज्यादा भोजपुरी भाषी लोगों तक पहुंच सके। रवि किशन गोरखपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।