Communal
(Search results - 26)NewsMay 14, 2019, 5:38 PM IST
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध किया तो पिता को चाकू से गोद दिया, भाई घायल
दिल्ली के मोतीनगर इलाके की घटना। आरोप की पहचान मोहम्मद आलम के तौर पर हुई। सांप्रदायिक तनाव की आशंका के मद्देनजर इलाके में अतिरिक्त बल की तैनाती।
NewsMay 13, 2019, 7:45 PM IST
बंगाल के सतगछिया में सांप्रदायिक तनाव, महिलाओं का आरोप, घरों में फेंके गए बम
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि पुलिस भी पूरी घटना के दौरान मूकदर्शक बनी रही। जब उन्होंने इन हमलों का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।
NewsMay 13, 2019, 5:59 PM IST
बंगाल के सतगछिया में दुकानों में तोड़फोड़ और कई घरों में आगजनी के बाद सांप्रदायिक तनाव!
लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले पश्चिम बंगाल के सतगछिया में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया है। शुरुआती सूचनाओं के अनुसार यहां समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने चार दुकानों में तोड़फोड़ की। कई घरों में आगजनी किए जाने का भी दावा किया गया है। बताया जाता है कि यहां खासतौर पर बहुसंख्यकों को निशाना बनाया गया। घटना 11 मई की है। हालांकि हिंसा के पीछे किसी राजनीतिक साजिश होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं। यहां पीड़ितों में सत्ताधारी दल टीएमसी के कार्यकर्ता भी शामिल हैं। यह इलाका डायमंड हार्बर लोकसभा के तहत आता है। इस लोकसभा क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं, इनमें फालटा, सतगछिया, बिष्णुपुर, महेशतला, बज बज, मेटियाब्रुज और डायमंड हार्बर शामिल हैं। फिलहाल इस लोकसभा क्षेत्र से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी सांसद हैं।
NewsMay 1, 2019, 12:16 AM IST
अब आजम खान ने ऐसा क्या बोल दिया जो हो गए 48 घंटे के लिए बैन
चुनाव आयोग की ओर से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता को पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में अनेक जगहों पर भड़काऊ भाषण देने के लिए कारण बताओ नोटिस दिए जा चुके हैं।
NewsApr 18, 2019, 6:55 PM IST
शिव मंदिर जहां रोज जल चढ़ाते हैं मुस्लिम
अलीगढ़ के मिर्जापुर गांव में बाबू खान ने शिव मंदिर का निर्माण करवाया है। उनके मुताबिक, वह पांच बार नमाज पढ़ते हैं लेकिन शिवलिंग पर भी जल चढ़ाना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है।
NewsApr 16, 2019, 2:21 PM IST
आजम खान पर चुनाव आयोग का बैन, बेटा बोला- मुसलमान हैं, इसलिए की कार्रवाई
रामपुर की स्वार सीट से एसपी विधायक अब्दुल्ला आजम ने दावा किया, चुनाव आयोग ने आजम खान पर एकतरफा कार्रवाई की। आजम खान मुसलमान हैं, इसलिए उन पर बैन लगाया गया है।
NewsMar 26, 2019, 6:57 PM IST
‘राम को झूठा बताने वाले लोग वोट के लिए बन गए रामभक्त’
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कांग्रेस नेताओं पर जबरदस्त निशाना साधा। वह उत्तर प्रदेश के भदोही में विजय संकल्प सभा को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की मंदिर यात्राओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग भगवान के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे हैं वह लोग आज वोट के लिए आज मंदिर मंदिर घूम रहे हैं।
NewsMar 22, 2019, 1:53 PM IST
इस्लामी आतंकवाद के विरूद्ध श्वेत ईसाइयत आतंकवाद का खतरनाक विचार
न्यूजीलैण्ड जैसी घटनाओं का विस्तार हो गया तो दुनिया का बड़ा भाग हिंसा-प्रतिहिंसा का शिकार हो जाएगा। हाल के वर्षों में जेहादी आतंकवादियों द्वारा ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम, स्वीडन में किए गए हमलों ने उसके अंदर यह विचार पैदा किया कि मुसलमान श्वेतों पर विजय पाने के लक्ष्य से हिंसा कर रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि कटु सच को सार्वजनिक रुप से स्वीकार कर कार्रवाई न करने के कारण एक नए किस्म का क्रूसेड(धर्मयुद्ध) आरंभ हो जाए।
NewsJan 28, 2019, 12:28 PM IST
अब ओवैसी ने उठाए भारत रत्न दिए जाने पर सवाल
एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि अभी तक कितने दलित, आदिवासियों और गरीब ब्राह्मणों को भारत रत्न दिया गया है?
NewsOct 28, 2018, 5:37 PM IST
आईबी ने चेताया, चुनाव, त्यौहारों के दौरान सोशल मीडिया से माहौल बिगाड़ सकते हैं असामाजिक तत्व
खुफिया ब्यूरो के मुताबिक, राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में सांप्रदायिक घटनाएं ज्यादा बढ़ी हैं। दोनों राज्यों में चुनाव भी होने वाला है। ऐसे में ये राज्य आसान निशाना हो सकते हैं।
NewsAug 8, 2018, 11:24 PM IST
बंगाल से आया हिंदुओं की भावनाएं भड़काने वाला वीडियो
बंगाल के बशीरहाट में एक साल पहले हुई सांप्रदायिक हिंसा के जख्म अभी भरे नहीं हैं। अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो से सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। पुलिस के ढिलमुल रवैये से भी लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली सामग्री को अपलोड किए जाने का मामला सामने आने के 48 घंटे बाद भी पुलिस इस वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट करने वाले की जानकारी नहीं जुटा पाई है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी अपशब्द कहे गए हैं।