Cwc
(Search results - 37)NewsAug 25, 2020, 7:53 AM IST
क्या कांग्रेस में सब फिक्स था, सात घंटे की मैराथन बैठक के बाद सोनिया ही रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष
हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भारी गहमागहमी हुई और इसके बाद फैसला हुआ कि सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना रहने दिया गया और वह अगले छह महीने तक पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष का पद संभालेंगी।
NewsAug 23, 2020, 7:06 PM IST
सोनिया, राहुल, सोनिया क्या फिर राहुल या प्रियंका बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष, सीडब्लूसी बनेगा कुरूक्षेत्र
माना जा रहा है कि अपने सियासी कैरियर में सोनिया गांधी इस तरह का विरोध झेल रही है। वहीं जानकारों का कहना है कि पार्टी में सोनिया की पकड़ कमजोर होती जा रही है और विरोध धड़ा पार्टी में लोकतंत्र की मांग कर रहा है।
NewsAug 23, 2020, 6:36 PM IST
कांग्रेस में सोमवार को होने वाला है बड़ा, नेतृत्व को लेकर पार्टी में पड़ी फूट और सोनिया देंगी इस्तीफा
फिलहाल मीडिया में चर्चा चल रही है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष पद छोड़ने जा रही हैं और उन्होंने अपने करीबी लोगों से कहा कि उनका कार्यकाल पूरा हो गया है। वहीं नेतृत्व विवाद के बीच कांग्रेस की सर्वोच्च संस्था कांग्रेस कार्यसमिति यानी सीडब्ल्यूसी की अहम बैठक कल होने जा रही है।
NewsAug 23, 2020, 2:08 PM IST
फिर उठेगी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग, नेताओं ने सोनिया को लिखी चिट्ठी तो बुलाई सीडब्लूसी की बैठक
असल में पार्टी के एक धड़े का मानना है कि पार्टी में अहम पदों पर ऐसे नेता बैठे हुए हैं जो हमेशा से ही पिछले दरवाजे से इन पदों पर पहुंचे हैं। जो युवा और कार्य करने वाले नेताओं की दरकिनार कर रहे हैं। लिहाजा बड़े फेरबदल की मांग की जा रही है।
NewsJul 9, 2020, 9:07 PM IST
फिर गांधी परिवार ही संभालेगा कांग्रेस की कमान, बढ़ेगा सोनिया का कार्यकाल
पिछले साल 10 अगस्त को राहुल गांधी द्वारा अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद पार्टी ने सोनिया गांधी को कमान सौंपने का फैसला किया था और उन्हें अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया था। जबकि राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए अध्यक्ष पद छोड़ दिया था।
NewsJun 25, 2020, 1:40 PM IST
मोदी पर हमले को लेकर कांग्रेस में अलग थलक पड़ रहे हैं राहुल!
राहुल गांधी को कार्यसमिति की बैठक में भले ही ज्यादातर सदस्यओं का साथ न मिला हो, लेकिन उनकी बहन प्रियंका गांधी राहुल गांधी के साथ खड़ी दिखी। वहीं राहुल गांधी ने कहा कि वह पीएम मोदी ने नहीं डरते हैं और वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। अगर पार्टी में किसी को उनके बयानों से दिक्कत हो तो कार्यसमिति उन्हें चुप रहने के लिए कह सकती है।
NewsJun 23, 2020, 6:41 PM IST
....तो क्या इसलिए हो रहे हैं राहुल गांधी आक्रामक, सीडब्लूसी की बैठक में फिर उठी अध्यक्ष बनाने की मांग
असल में कांग्रेस में रह रह कर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग उठती रहती है। हालांकि अभी तक पार्टी में पूर्ण कालिक अध्यक्ष नहीं है। सोनिया गांधी अभी भी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर कार्य कर रही है। वहीं एक बार कांग्रेस के भीतर राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपने की मांग उठ रही हैं।
NewsSep 15, 2019, 12:57 PM IST
आखिर क्यों राहुल गांधी ने बनाई है कांग्रेस की बैठकों से दूरी
असल में ये पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की बड़ी बैठकों से दूर हों। 12 सितंबर को जब सोनिया ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई थी तो उस वक्त भी राहुल गांधी बैठक में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद उनकी बैठकों से दूरी राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थी। शनिवार को हुई बैठक में राहुल गांधी का नदारद होने पर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी चुनाव समिति के सदस्य नहीं हैं।
NewsSep 9, 2019, 9:37 AM IST
क्या हरियाणा का फार्मूला एमपी में लागू करेंगी सोनिया, दिल्ली तलब किए कमलनाथ और सिंधिया
मध्य प्रदेश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद को लेकर चल रही घमासान के बीच सोनिया गांधी ने कमलनाथ और सिंधिया को 12 सितंबर की बैठक में दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है। असल में पार्टी में चल रही इस गुटबाजी के कारण विधायक भी नाराज हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में पार्टी में कई विधायक बगावत कर सकते हैं। वहीं राज्य में पूर्व सीएम और दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह भी नहीं चाहते हैं कि सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया जाए।
NewsSep 4, 2019, 10:09 AM IST
बैकफुट पर आए हुड्डा अभी नहीं होंगे बागी, शैलजा पर कांग्रेस खेल सकती है दांव
असल में हुड्डा को भी लग रहा है पार्टी से किनारा कर उनका राज्य में राजनैतिक वजूद उस तरह का नहीं होगा। जैसा कांग्रेस में रहकर उनका राजनैतिक कद बना है। लिहाजा हुड्डा अभी बैकफुट पर आ गए हैं। हुड्डा ने 18 अगस्त को रोहतक की रैली में एक कमेटी का गठन किया था जिसको ये अधिकार दिया गया था कि वह हुड्डा को लेकर ये फैसला करे कि उन्हें कांग्रेस में रहना चाहिए या फिर अपनी पार्टी बनानी चाहिए।
NewsAug 14, 2019, 7:31 PM IST
कांग्रेस में सोनिया की ‘एंट्री’ के साथ ही पोस्टरों से भी ‘एक्जिट’ हो गए हैं राहुल
कांग्रेस मुख्यालय में लगे पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के पोस्टर्स को हटा दिया गया है। वहीं अब उनके स्थान पर सोनिया गांधी के पोस्टर्स लगाए हैं। दिल्ली की कई सड़कों पर सोनिया ही दिखाई दे रही हैं। लेकिन सभी पोस्टर्स में राहुल गांधी गायब हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पिछले शनिवार की रात को सोनिया गांधी को पार्टी की कांग्रेस कार्यसमिति ने अंतरिम अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया।
NewsAug 13, 2019, 11:19 AM IST
जिस ‘राजनीति’ में राहुल हो गए थे ‘फेल’ अब उसे सोनिया फिर करेंगी शुरू
दो दिन पहले ही कांग्रेस ने राज्य में होने वाले तीन विधानसभा उपचुनाव के लिए माकपा के साथ गठबंधन किया है। लेकिन अब कांग्रेस ने 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा के होने वाले चुनाव के लिए टीएमसी के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। फिलहाल इसके लिए टीएमसी के रणनीतिकार बने प्रशांत किशोर भी टीएमसी को सलाह दे रहे हैं कि कांग्रेस के साथ या विपक्षी दलों के साथ मिलकर विधानसभा का चुनाव लड़ा जाए।
NewsAug 11, 2019, 9:03 AM IST
कांग्रेस सोनिया शरणं गच्छामि, सोनिया फिर बनी अध्यक्ष लेकिन राहुल का फार्मूला हुआ दरकिनार
कांग्रेस को सोनिया गांधी के तौर पर करीब ढाई महीने बाद नया अध्यक्ष मिल ही गया, भले पार्टी इसे अंतरिम बता रही है। लेकिन पार्टी की कमान फिर गांधी परिवार के पास ही आई है। करीब बीस महीने पहले जब सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष घोषित किया गया था तब ये माना जा रहा था कि युवा नेतृत्व में अब पार्टी की कमान रहेगी। लेकिन सोनिया के वफादारों ने साफ कर दिया है कि पार्टी में अभी अनुभवी नेताओं को ही तरजीह दी जाएगी।
NewsAug 10, 2019, 1:53 PM IST
सीडब्लूसी की बैठक से प्रियंका मौजूद पर जानें क्यों सोनिया और राहुल निकले बाहर, आज लग सकती है अध्यक्ष के नाम पर मुहर
ये भी हो सकता है कि पार्टी चार कार्यकारी अध्यक्षों को नियुक्त कर देश के चार हिस्सों में प्रभारी तौर से कार्य करने के लिए रणनीति तैयार करे। वहीं आज सुबह बैठक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचे थे। इसके बाद दोनों नेता वहां से बाहर निकल गए। हालांकि ये पहले ही कहा जा रहा था कि गांधी परिवार अध्यक्ष की बैठक में लिए जाने वाले फैसले के दौरान वहां पर मौजूद नहीं रहेगा।
NewsAug 10, 2019, 6:49 AM IST
गांधी परिवार से आज बाहर निकल सकती है कांग्रेस, गैर गांधी हो सकता है पार्टी का नया अध्यक्ष
आज सीडब्ल्यूसी की अहम बैठक पार्टी के मुख्य कार्यालय में होगी। जहां नए अध्यक्ष पर पार्टी मोहर लगाएगी। पार्टी के ज्यादातर ने इसके पक्ष में की जल्द से जल्द नए अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाए। ताकि दोराहे पर खड़ी पार्टी को बाहर निकाल कर चुनावों की तैयारियां की जाए। आज की बैठक में इस्तीफे की जिद पर अड़े राहुल गांधी के स्थान पर नए अध्यक्ष के चुनाव का फैसला होगा।