Delhi Court
(Search results - 18)NewsMar 5, 2020, 3:28 PM IST
पुलिस के हत्थे चढ़ा दिल्ली दंगों का दोषी ताहिर, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
ताहिर हुसैन में हुए दंगों का आरोपी है। दिल्ली में हुए दंगों में 48 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन दंगों के बाद से ही ताहिर हुसैन फरार चल रहा था। पुलिस को उसके घर से दंगों में इस्तेमाल किए गए पेट्रोल बम, गुलेल समेत कई हथियार मिले थे। यही नहीं वह वीडियो में दंगों के दौरान अपने घर में देखा गया था।
NationSep 13, 2019, 5:49 PM IST
चिदंबरम को लगा एक और झटका, अदालत ने खारिज की आत्मसमर्पण की अर्जी
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से एक और झटका लगा है। अदालत उनकी आत्मसमर्पण की याचिका खारिज कर दी है। जिसके बाद उन्हें तिहाड़ में ही जेल की सलाखों के पीछे दिन बिताना पड़ेगा।
NewsAug 23, 2019, 8:45 PM IST
इस 'लेडी सिंघम' के पिता हैं सीएम नीतीश कुमार के राइटहैंड, जिसने बाहुबली अनंत सिंह को बना दिया भगोड़ा
अनंत सिंह ने आरोप लगाया था कि लिपि सिंह बिहार के राज्यसभा सांसद और बाहुबली ललन सिंह के साथ मिलकर उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं। लिपि सिंह 2016 बैच की आईपीएस अफसर हैं और दबंग अफसरों में मानी जाती है। उन्हें बिहार में लेडी सिंघम कहा जाता है। जिस अनंत सिंह के नाम से पूरा बिहार कांपता है उसमें लिपि सिंह ने पुलिस की फाइलों में भगोड़ा घोषित कर दिया।
NewsAug 23, 2019, 2:35 PM IST
बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने दिल्ली की कोर्ट में किया सरेंडर, बिहार पुलिस को लगा बड़ा झटका
हालांकि अनंत सिंह ने पहले ही कह दिया था कि वह कोर्ट में आत्मसमर्पण करेंगे। लेकिन पुलिस उन्हें लगातार खोज रही थी। पुलिस ने उनकी गिरफ्तार के लिए बिहार और झारखंड के कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन अनंत सिंह कहीं नहीं मिले। पुलिस ने दबाव बनाने के लिए उनकी पत्नी पर भी एफआईआर दर्ज की थी।
NewsJun 12, 2019, 4:52 PM IST
अदालत में अब केजरीवाल सरकार की पैरवी करेंगे 69 वकील
दिल्ली सरकार के विधि न्याय एवं विधायी मामलों की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक नीरज अग्रवाल, बिंदिया सावरा, प्रत्यक्ष गुप्ता, मृदुल जैन, अजय शर्मा, धीरज कुमार सिंह, रोहित बंसल, अपूर्व गुप्ता, मुकेश आनंद और फिरदौस कुतुब वाणी सहित 69 वकीलों को जिला अदालतों के लिए सरकार ने नियुक्त किया है।
NewsJun 6, 2019, 3:12 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ आपराधिक मानहानि की याचिका अदालत ने की स्वीकार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि याचिका को राउज एवेन्यू कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। यह याचिका बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने दायर की है।
NewsJun 1, 2019, 3:55 PM IST
अगस्ता वेस्टलैण्ड मामला: राजीव सक्सेना को अदालत ने दी राहत
3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे मामले में बिचौलिए से सरकारी गवाह बने राजीव सक्सेना को राउज एवेन्यू कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने सक्सेना से 50 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपोजिट जमा कराने का आदेश दिया है।
NewsMay 16, 2019, 7:06 PM IST
फिर बाहर आया बोफोर्स घोटाले का जिन्न: क्या फिर से होगी जांच
31 साल पुराना बोफोर्स घोटाला मामला एक बार फिर से चर्चा में है। सीबीआई इस मामले की जांच एक बार फिर खोल सकती है। इसके लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अजय अग्रवाल ने याचिका दायर की है।
NewsMay 2, 2019, 12:52 PM IST
आप और बीजेपी में मतदाता पहचान पत्र की जंग
दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता के खिलाफ दो वोटर आईडी रखने की शिकायत दर्ज कराई है। इसपर दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने भी संज्ञान ले लिया है।
NewsMay 1, 2019, 12:36 PM IST
मायावती ने भगवान राम से की थी अपनी तुलना, अब झेलेंगी मुकदमा
दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने मायावती के खिलाफ दायर शिकायत याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। उनपर भगवान राम से अपनी तुलना का आरोप लगाया गया है।
NewsApr 24, 2019, 11:48 AM IST
केजरीवाल के सिर से हटी गिरफ्तारी की तलवार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के सिर पर मंडरा रहा गिरफ्तारी का खतरा टल गया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इनके खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट आज रद्द कर दिया है।
NewsApr 23, 2019, 5:21 PM IST
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हो सकते हैं गिरफ्तार !
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के एक आदेश के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार भी हो सकते हैं। वह बार बार समन के बावजूद अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। जिसके बाद अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। इसे रद्द करने की मांग पर कल दिन में 10.30 बजे के बाद सुनवाई होगी। तब तक पूरी रात उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटकी रहेगी।
NewsApr 22, 2019, 3:01 PM IST
राहुल गांधी पर जल्द ही आ सकती है एक और मुसीबत
जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आज सुप्रीम कोर्ट में पीएम पर की गई टिप्पणी पर माफी मांगनी पड़ी। वहीं पटियाला हाउस कोर्ट में एक और मुसीबत उनका इंतजार कर रही है।
NewsApr 18, 2019, 2:16 PM IST
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अदालत में एक और मामला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। एक अधिवक्ता ने उनके उपर देशद्रोह का मुकदमा दायर करने की मांग की गई है।
NewsApr 10, 2019, 2:20 PM IST
एमजे अकबर मीटू केसः पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ मानहानि के आरोप तय
पिछले साल 17 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले अकबर ने भारत में ‘मीटू’ अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर अपना नाम छाने के बाद रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था।