Gehlot Government
(Search results - 41)NewsJul 24, 2020, 6:29 PM IST
जानें क्या है सीएम गहलोत के राजभवन में 'ड्रामे' का खेल
असल में राज्य में कांग्रेस के बागी सचिन पायलट गुट को सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट से फौरी तौर पर राहत मिली हुई है। जिसके बाद राज्य में सीएम अशोक गहलोत पर दबाव बन गया है। वहीं सीएम गहलोत विधानसभा सत्र बुलाकर विधानसभा में बहुमत साबित करना चाहते हैं।
NewsJul 24, 2020, 12:45 PM IST
बढ़ी गहलोत सरकार की मुश्किलें, विधानसभा सत्र के जरिए पायलट गुट पर दबाव बनाने की तैयारी
राज्य में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि राजस्थान हाई कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की बागी विधायकों को जारी की गई नोटिस पर स्टे लगा दिया। असल में इस नोटिस के जरिए सीएम गहलोत बागी विधायकों पर दबाव बनाना चाहते थे।
NewsJul 20, 2020, 6:02 PM IST
सरकार पर खतरा टलता देख गहलोत के बदले सुर, कहा जानता था पायलट निकम्मा, नाकारा, धोखेबाज है
जयपुर में राज्य के सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट ने भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। गहलोत ने कहा कि राज्य में सात साल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग नहीं की गई क्योंकि हम जानते थे कि वो निकम्मे थे, नाकारा थे।
NewsJul 16, 2020, 9:17 AM IST
राजस्थान में कांग्रेस खेल रही है डबल गेम, नोटिस के बाद अब दिया 'परिवार' में वापस आने का न्योता
राज्य के विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस बात की पुष्टि की है कि राज्य में कांग्रेस की शिकायत पर 19 बागी विधायकों को नोटिस भेजा गया। इन विधायकों को अपना पक्ष रखने के लिए शुक्रवार तक का समय दिया है।
NewsJul 14, 2020, 9:38 AM IST
क्या राजस्थान में चलेगा जादूगर अशोक गहलोत का जादू, संकट में सरकार
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को सियासत का जादूगर माना जाता है। उनके सामने जब भी मुश्किलें आती हैं वह अपने राजनीतिक कौशल के बूते इन मुश्किलों पर जीत आसानी से कर लेते हैं। इस बार उनके सियासत पर संकट उनके डिप्टी सीएम सचिन पायलट लेकर आए हैं और इस बार अभी तक उनका जादू नहीं चला है और वह सरकार बचाने की जुगत में लगे हुए हैं।
NewsJul 14, 2020, 9:11 AM IST
गहलोत को झटका, समर्थन दे रहे दो विधायकों ने छोड़ा साथ
फिलहाल राज्य में सीएम निवास पर विधायक दल की बैठक के बाद अशोक गहलोत ने 109 विधायकों के समर्थन का दावा किया था। सीएम गहलोत का कहना था कि राज्य में कांग्रेस की सरकार सुरक्षित है और राज्य में कांग्रेस सरकार को किसी भी तरह का खतरा नहीं हैं।
NewsJul 13, 2020, 9:51 AM IST
क्या राजस्थान में सचिन बनेंगे सरकार के पायलट?, जानें क्या है विधानसभा का गणित
फिलहाल सचिन पायलट के बगावती तेवरों को देखते हुए लग रहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार शायद न बचे। क्योंकि अगर सचिन पायलट के पास 30 विधायक हैं तो सरकार गिर जाएगी। हालांकि अगले कुछ घंटों में राज्य में सियासी तस्वीर साफ हो सकती है।
NewsJul 12, 2020, 8:47 PM IST
कितने खतरे में गहलोत सरकार, कल सीएम की बैठक के बाद चलेगा पता
कांग्रेस से राज्य प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे का कहना है कि कांग्रेस के सभी विधायक उनके संपर्क में हैं और सरकार को किसी भी तरह का खतरा नहीं है। राज्य की अशोक गहलोत सरकार राज्य में अपना कार्यकाल पूरा करेगी। उनका कहना है कि सचिन पायलट से संपर्क करने की कोशिश की गई है और उनके लिए संदेश छोड़ा गया है।
NewsJul 10, 2020, 9:00 AM IST
महाराणा प्रताप को नीचा दिखाने में जुटी गहलोत सरकार,अकबर की तुलना में बताया कम युद्ध कौशल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की किताब में महाराणा प्रताप के विषय में लेख तथ्यों को लेकर इतिहासकार, राजनेता, विभिन्न सामाजिक संगठनों और आम जनता के बीच आक्रोश और वह राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दे रहे हैं।
NewsJul 8, 2020, 4:14 AM IST
आखिर गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रामक क्यों नहीं हो रही हैं वसुंधरा
माना जा रहा है कि राज्य में भाजपा की सत्ता जाने के बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपनी आक्रामक राजनीति से दूर दिखाई दे रही हैं। जिसके कारण राज्य की कांग्रेस सरकार कंफर्ट जोन में दिखाई दे रही हैं।
NewsJul 7, 2020, 9:44 AM IST
राजस्थान सरकार का फरमान, लें पार्टी का मजा लेकिन करनी होगी जासूसी
दरअसल, राजस्थान में कोरोना संक्रमण के कारण विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों को आमंत्रित करे पर प्रतिबंध है और इसके साथ ही राज्य में सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक समारोह पर रोक है। इसके साथ ही शादी समारोह में सार्वजनिक स्थानों पर बैंड-बाजे पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
NewsJun 11, 2020, 8:26 AM IST
खौफ में राजस्थान की गहलोत सरकार, 'ऑपरेशन लोटस' का खतरा
असल में पूरा खेल राज्यसभा चुनाव को लेकर है जहां संख्याबल न होने के बावजूद भाजपा ने दूसरा प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। जिसके बाद राज्य की गहलोत सरकार दबाव में आ गई है।
NewsFeb 29, 2020, 7:20 AM IST
दलितों को शोषण पर अपनी ही सरकार को घेर रहे हैं पायलट
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पायलट ने गहलोत सरकार को कठघरे में खड़ा किया हो। राज्य में पिछले एक साल के दौरान पायलट गहलोत पर निशाना साध चुके हैं। लेकिन इस बार उन्होंने सीएम के विभाग को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है।
NewsFeb 5, 2020, 7:35 AM IST
केन्द्र की रिपोर्ट से गहलोत सरकार की मुश्किलें बढ़ी, पहले से ही कठघरे में खड़े है राज्य सरकार
असल में केंद्रीय टीम ने एक कोटा अस्पताल का दौरा किया था, जहां पिछले साल दिसंबर में ही 100 से अधिक बच्चों की मौत हो गई। टीम का कहना है कि स्वास्थ्य सुविधा में कई उपकरण काम नहीं कर रहे थे और वहां पर बच्चों की संख्या के आधार पर बेड की संख्या भी अपर्याप्त थी। इस मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने संसद में दी है। राज्य में इस अस्पताल में एक साल के दौरान एक हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी।
NewsJan 21, 2020, 3:59 PM IST
जानें क्यों वसुंधरा राजे पर मेहरबान है गहलोत सरकार
पिछले साल ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पद से हटने के बाद उनको दी जा रही सरकारी सुविधाएं और बंगले को वापस ले लिया जाए। सुप्रीम पहले ही साफ कर चुका है कि पद से हटने के बाद नेताओं से दी जा रही सुविधाओं को वापस ले लिया जाए।