Government In Karnataka
(Search results - 5)NewsAug 2, 2019, 12:02 PM IST
कर्नाटक में 2 हजार हिंदू युवाओं से केस वापस लेने की तैयारी में येदियुरप्पा सरकार !
भाजपा विधायक रुपाली एस नायक ने सीएम येदियुरप्पा को चिट्ठी लिखकर पार्टी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार द्वारा दर्ज किए गए मुकदमें लेने के लिए लिखा है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार को कैबिनेट में प्रस्ताव लाना पड़ेगा। लेकिन माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा इसके लिए सैद्धांतिक तौर से सहमत हैं।
NewsJul 30, 2019, 6:31 PM IST
कर्नाटक में सरकार बनते ही सीएम येदियुरप्पा ने लिया सबसे बड़ा फैसला, खेला बड़ा दांव
भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारामैया ने भाजपा को अल्पसंख्यक विरोधी बताया है। उधर बेंगलुरु साउथ से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि राज्य की नई बीएस येदियुरप्पा सरकार पिछली गठबंधन सरकारों के ग़लत फैसलों को सुधार रही है।
NewsJul 24, 2019, 8:02 AM IST
कर्नाटक में गिर गई कांग्रेस जेडीएस सरकार, येदियुरप्पा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाने के लिए तैयार
कर्नाटक में पिछले 15 दिन से चल रह सियासी नाटक का पटाक्षेप हो गया है। विश्वास मत पर चली लंबी बहस के बाद कांग्रेस-जेडीएस सरकार का पतन हो गया। इसके बाद मुख्य विपक्षी दल बीजेपी अपने नेता येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए तैयार है।
NewsJul 7, 2019, 7:58 PM IST
ऑपरेशन लोटस के पीछे है कांग्रेस के नेता का हाथ, पूर्व पीएम ने किया दावा
कर्नाटक में कांग्रेस 11 और जेडीएस के 3 विधायकों ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद राज्य की एचडी कुमारस्वामी सरकार अल्पमत में आ गयी है। हालांकि अभी तक विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों का इस्तीफा मंजूर नहीं किया है। फिलहाल विधानसभा अध्यक्ष सोमवार तक निजी अवकाश पर हैं।
NewsJul 7, 2019, 12:21 PM IST
बस एक खबर से समझे कर्नाटक का राजनैतिक गणित, कौन बनाएगा सरकार बीजेपी या कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन
फिलहाल अब सबकी नजर विधानसभा अध्यक्ष पर है। अगर वह विधायकों का इस्तीफा मंजूर करते हैं तो सीधे तौर पर गठबंधन सरकार अल्पमत में आ जाएगी और उसे सदन में बहुमत साबित करना पड़ेगा। हालांकि मौजूदा समीकरणों को देखते हुए सरकार के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है। जबकि बीजेपी भी राज्य में बहुमत जुटाने का प्रयास कर रही है।