Gwalior
(Search results - 8)NewsSep 6, 2020, 6:23 PM IST
उपचुनाव जीतने के लिए शिवराज ने बनाया 'चक्रव्यूह', सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में नरोत्तम मिश्रा ने संभाला मोर्चा
फिलहाल राज्य के ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा के असंतुष्टों को मनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य ईकाई के अध्यक्ष वीडी शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। ये नेता भाजपा नेताओं से बातचीत कर उनकी नाराजगी को कम कर रहे हैं।
NewsMay 25, 2020, 8:34 AM IST
जानें क्यों कांग्रेस सिंधिया को बता रही है 'गायब'
असल में राज्य में कांग्रेस की सरकार को गिराने में सिंधिया की अहम भूमिका रही और सिंधिया समर्थक 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया। जिसके बाद राज्य की कमलनाथ सरकार गिर गई। फिलहाल कांग्रेस सिंधिया के खिलाफ मोर्चा जारी रखना चाहती है।
NewsMay 21, 2020, 12:39 PM IST
सिंधिया के गढ़ में फिर से पार्टी को खड़ा कर रही है कांग्रेस
राज्य की 24 सीटों के लिए उपचुनाव होने हैं। क्योंकि पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा देकर 22 विधायक भाजपा में चल गए थे और इसके कारण राज्य की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी। ये सभी 22 विधायक कभी कांग्रेस के महासचिव रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी थे और भाजपा में शामिल होने के बाद दो नेताओं को मंत्री भी बनाया गया है।
NewsJan 18, 2020, 8:22 AM IST
सिंधिया का करीबी विधायक कमलनाथ सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर देगा धरना
मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार की मुश्किल बढ़ रही हैं। क्योंकि उनकी पार्टी का विधायक ही अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि कमलनाथ सरकार के खिलाफ उनकी पार्टी के नेता ने बगावत की हो। इससे पहले भी कई मंत्री राज्य की कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके हैं।
NewsSep 20, 2019, 6:00 PM IST
राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, हो सकता है केमिकल वॉर
केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज ग्वालियर पहुंचे। वहां उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिस्थापना के अफसरों के साथ बैठक की और संस्थान की उपलब्धियों पर उनकी तारीफ की। इस दौरे में उनके साथ रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के प्रमुख डॉ. जी सतीश रेड्डी मौजूद थे। रक्षामंत्री ने कहा कि आने वाले समय में आंतकी केमिकल अटैल कर सकते हैं इसके लिए हमें तैयार रहने की जरूरत है।
NewsMar 23, 2019, 5:07 PM IST
ग्वालियर के व्यापार मेले में लगी भीषण आग
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लगे व्यापार मेले में भीषण आग लग गई। जिसमें पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। 601 नंबर से 605 तक की दुकानों में आग लगी थी।
NewsFeb 9, 2019, 3:59 PM IST
ग्वालियर में शराबी थाना प्रभारी को हटाया गया
मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पनिहार थाना के प्रभारी संतोष भारती को लाइन अटैच कर दिया गया है। वह ड्यूटी पर शराब के नशे में टुन्न पाए गए थे। उन्होंने फरियादी से अभद्रता की थी।
जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें लाइन अटैच कर दिया।NewsSep 2, 2018, 4:48 PM IST
भारत के आसमान में इसी सप्ताह उड़ेगा फ्रांसीसी राफेल लड़ाकू विमान
फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल को लेकर देश की राजनीति गरम है। एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी 60 हजार करोड़ के 36 राफेल लड़ाकू विमान के खरिद में घोटाले का आरोपों लगा रही हैं। उसी समय फ्रांसीसी वायु सेना के पायलट राफेल को मध्य भारत के एक एयर बेस पर उतारने जा रहे हैं। इस फाइटर प्लेन को भारतीय पायलट भी उड़ाएंगे।