Headquarters
(Search results - 8)NewsFeb 7, 2020, 7:18 AM IST
संघ मुख्यालय पहुंचे अमेरिकी यूएस काउंसिल, जानें क्या है मामला
यूएस के महावाणिज्य दूत डेविड रांज ने नागपुर में संघ के मुख्यालय पहुंचे और वहां उन्होंने स्मृति मंदिर में संघ के संस्थापक के बी हेडगेवार को पुष्पांजलि अर्पित की। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के प्रवक्ता निक नोवाक ने कहा, "नागपुर में अपनी प्रारंभिक यात्रा पर, कॉन्सल जनरल डेविड जे रांज ने कई गतिविधियों में भाग लिया।
NewsJan 31, 2020, 7:48 AM IST
सत्ता में आने के बावजूद एमपी में 'गरीब' है कांग्रेस प्रदेश का मुख्यालय
राज्य में पिछले साल कांग्रेस सत्ता में आई। जबकि पिछले 15 वह सत्ता से दूर थी। सत्ता में आने के बाद से ही पार्टी मुख्यालय का खर्चा अचानक बढ़ गया है। क्योंकि सत्ता में आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी रोज कार्यालय में आते हैं। जिसके कारण चार पानी का खर्चा भी बढ़ गया है।
NewsSep 22, 2019, 12:51 PM IST
बदलेगा कांग्रेस के मुख्यालय का पता, संघ-भाजपा की छाया से बचने के लिए बदल दी गेट की दिशा
सोनिया गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दिसंबर कांग्रेस का दफ्तर 24 अकबर रोड से शिप्ट हो जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने 28 दिसंबर का दिन तय किया है। इसी दिन कांग्रेस का स्थापना दिवस है और इसी दिन पार्टी ने नए कार्यालय में प्रवेश की तारीख तय की है। कांग्रेस के नए कार्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम पर होगा और नए भवन का नाम 'इंदिरा भवन' रखा जाएगा। इसका उद्घाटन सोनिया गांधी करेंगी।
NewsAug 25, 2019, 8:05 AM IST
भाजपा मुख्यालय से निकलेगी पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली की अंतिम यात्रा, निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार
पूर्व वित मंत्री अरुण जेटली का आज निगम बोध घाट पर होगा अंतिम संस्कार दो बजेल होगा। इससे पहले आज दस बजे उनके पार्थिक शरीर भाजपा मुख्यालय में रखा जाएगा जहां भाजपा कार्यकर्ता और जनता उसके दर्शन कर सकेगी और श्रद्धांजलि अर्पित कर करेगी। इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से निगम बोध घाट तक जाएगी और जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
NewsAug 22, 2019, 6:52 AM IST
पीसी के बाद पी चिदंबरम गिरफ्तार, जिस ऑफिस का किया था उद्घाटन उसी के हवालात में कटी रात
सीबीआई ने बुधवार को पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया रिश्वत मामले में बुधवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अफसर उन्हें आवास से सीधे सीबीआई मुख्यालय ले गए, जहां उनका मेडिकल हुआ। सीबीआई आज उन्हें रॉउज एवेन्यू के स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। चिदंबरम पिछले 27 घंटे से गायब थे और सीबीआई उन्हें खोज रही थी। लेकिन चिदंबरम सामने नहीं आए।
NewsAug 21, 2019, 9:06 PM IST
ना कोर्ट पहुंचे ना सीबीआई दफ्तर, चिदंबरम ने की कांग्रेस मुख्यालय में पीसी
आईएनएक्स मीडिया मामले में गिरफ्तारी के खतरे का सामना कर रहे पी.चिदंबरम ने आज दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की और खुद को निर्दोष बताया। हालांकि पूरी कांग्रेस चिदंबरम के समर्थन में खड़ी दिखाई दे रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से लेकर शशि थरूर तक चिदंबरम के पक्ष में उतर आए हैं। लेकिन चिदंबरम को अभी सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है और इस मामले में अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी। प्रेस कांफ्रेंस में चिदंबरम के साथ उनके वकील और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल, सलमान खुर्शीद और विवेक तन्खा मौजूद रहे।
NewsJun 20, 2019, 10:04 PM IST
अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः योगासन मुद्रा वाली तस्वीरों से सजा यूएन हेड क्वॉर्टर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। यह प्रस्ताव आने के बाद सिर्फ तीन महीने बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को हर वर्ष 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाने का ऐलान कर दिया था।
NewsApr 9, 2019, 9:32 AM IST
एमपी में 281 करोड़ रुपये के कैश रैकेट का खुलासा, जानें किस पार्टी के मुख्यालय से भेजा जाना था पैसा
मध्य प्रदेश में चुनाव आयोग के आदेश पर इनकम टैक्स विभाग की रेड में महज दो दिन के भीतर 281 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन और कैश रैकेट का खुलासा हुआ है। लेकिन आज सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस ने एक बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया कि ये पैसा दिल्ली के एक बड़ी राजनैतिक पार्टी के मुख्यालय में चुनावों के लिए भेजा जाना था।