Heavy Rain  

(Search results - 47)
  • Heavy rain and thunderstorms may occur in northern states in next three daysHeavy rain and thunderstorms may occur in northern states in next three days

    NewsMay 2, 2020, 1:55 PM IST

    अगले तीन दिन उत्तरी राज्यों में हो सकती है भारी बारिश और आ सकता है तूफान

    भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी राज्यों में मौसम बदल सकता है। इन राज्यों में तेज बारिश हो सकती है और आंधी आ सकती है। यही नहीं भारी बारिश के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा सकती है और हवाओं के साथ तेज बारिश भी सकती है।

  • Death in the sky is raining in Tamil Nadu, the number of deaths is increasing continuouslyDeath in the sky is raining in Tamil Nadu, the number of deaths is increasing continuously

    NewsDec 2, 2019, 10:58 AM IST

    तमिलनाडू में आसमान से बरस रही है मौत, लगातार बढ़ रही है मरने वालों की संख्या

    मानसून के जाने के बाद बाद देश में लगातार मौसम कहर बरपा रहा है। अब देश के तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश के कारण इन राज्यों के हालत खराब हैं और 15 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों के लिए में अगले 48 घंटे अहम हैं। क्योंकि बिगड़ते मौसम के कारण राज्य के हालत और ज्यादा खराब हो सकते हैं।

  • 'Bulbul' caused havoc, trees uprooted and storm brought with heavy rain'Bulbul' caused havoc, trees uprooted and storm brought with heavy rain

    NewsNov 10, 2019, 12:18 PM IST

    'बुलबुल' ने मचाई तबाही, पेड़ उखाड़े तो तेज बारिश के साथ लाया तूफान

    चक्रवाती तूफान बुलबुल ने ओडिशा के ज्यादातर जिलों में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। जिसके कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल रही है। जिसके कारण पेड़ उखड़ गए हैं और सड़कें टूट गई हैं। जिसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया था।

  • After Kerala, now in Odisha, it is raining from the sky, three deaths due to heavy rainAfter Kerala, now in Odisha, it is raining from the sky, three deaths due to heavy rain

    NewsOct 25, 2019, 5:26 PM IST

    केरल के बाद अब ओडिशा में आसमान से बरस रही है मौत, भारी बारिश से तीन की मौत

    जानकारी के मुताबिक ओडिशा में हो रही भारी बारिश के चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। बारिश का असर राज्य के ज्यादातर जिलों में पड़ा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने भी भारी  बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के दक्षिणी और मध्य तटवर्ती इलाकों में बीते दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है। 

  • Death in the sky from Pune killed 12 people, rescued 500 peopleDeath in the sky from Pune killed 12 people, rescued 500 people

    NewsSep 26, 2019, 4:38 PM IST

    पुणे में आसमान से आई मौत की बारिश में 12 लोगों की मौत, 500 लोगों को किया रेस्क्यू

    महाराष्ट्र में मानसून ने तबाही मचाई हुई है। राज्य के कई जिलों में पिछले दिनों बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हुई और अरबों का नुकसान हुआ है। राज्य में सांगली अहमदनगर समेत कई जिलों में बारिश ने कई दिनों तक तांडव किया और राज्य में कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे। लोगों को बचाने के लिए सेना की मदद ली गई थी। हालांकि इन जिलों में अब हालत सामान्य हैं। लेकिन अब बारिश का कहर पुणे में दिख रहा है। यहां पर पिछले चौबीस घंटों से लगातार पानी बरस रहा है। जिसके कारण अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • Monsoon is causing havoc again as we go, heavy rain may occur in ten statesMonsoon is causing havoc again as we go, heavy rain may occur in ten states

    NewsSep 10, 2019, 11:47 AM IST

    जाते जाते फिर कहर बन रहा है मानसून, दस राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

    फिलहाल बारिश मध्य प्रदेश में कहर बन बरस रही है। राज्य के कई जिले बारिश के कारण जलमग्न हैं। राज्य सरकार ने स्कूलों में छूट्टी कर दी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के लिए आज फिर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज बारिश हो सकती है और यही नहीं इन दो राज्ये के साथ ही दस अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है।

  • Rain can again cause havoc in Mumbai, Meteorological Department issued a warningRain can again cause havoc in Mumbai, Meteorological Department issued a warning

    NewsSep 5, 2019, 3:56 PM IST

    फिर मुंबई में कहर बन बरस सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

    मुंबई में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई थी और जिसके बाद मुंबई में कई जगह जल भराव के हालत बन गए थे। सड़कों पर पानी दो फीट से ज्यादा भर गया था और इसके कारण सड़कों पर जाम देखने को मिला वहीं मुंबई की लाइफ लाइन कहे जाने वाली लोकल ट्रेनों भी लेट चली हैं। बारिश का असर अभी शहर में देखा जा रहा है। लेकिन मुंबई वालों के लिए अगले चौबीस घंटे काफी अहम हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

  • Fears of heavy rains again in seven states, alert issuedFears of heavy rains again in seven states, alert issued

    NewsAug 22, 2019, 1:11 PM IST

    सात राज्यों में आज फिर भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी

    पिछले कई दिनों से हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश काल बनी हुई है। उत्तरकाशी में बादल फटने से पिछले दो दिनों के दौरान 17 लोगों की जान चली गई वहीं हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 27 लोगों की मौत होने की खबर है। मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में अगले 24 घंटे को दौरान बारिश होने की आशंका जताई है। बारिश के कारण इन राज्यों में हजारों की संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं। 

  • Himachal rains cause havoc, 22 deadHimachal rains cause havoc, 22 dead

    NewsAug 19, 2019, 8:32 AM IST

    हिमाचल में बारिश बनी 'काल', 22 लोगों की मौत

    जानकारी के मुताबिक अभी तक राज्य में बारिश के कारण 490 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं राज्य में 22 लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा मौते राजधानी शिमला में हुई है और यहां पर 10 लोगों की जान गई है। वहीं चम्बा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन में दो-दो तथा बिलासपुर, ऊना व लाहौल-स्पीति में एक-एक व्यक्ति की मौत खबर मिली है। 

  • Delhi can also be water, water, heavy rain warning for next four daysDelhi can also be water, water, heavy rain warning for next four days

    NewsAug 13, 2019, 10:04 PM IST

    दिल्ली भी हो सकती है पानी-पानी, अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

    विभाग का कहना है कि दिल्ली में भी अन्य राज्यों में हो रही बारिश की तरह आसमान से आफत बरस सकती है। हालांकि अभी तक औसत से भी कम बारिश हुई है और ऐसा माना जा रहा कि अगले चार दिन दिल्ली में जोरदार बारिश हो सकती है। लिहाजा दिल्लीवासी घर से संभल कर निकले। आमतौर पर दिल्ली में बारिश के कारण पानी सडकों पर आ जाता है और रास्तों पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम लग जाता है। 

  • Why has Kerala been a victim of flood for the last two years, disaster or divine disasterWhy has Kerala been a victim of flood for the last two years, disaster or divine disaster

    NewsAug 10, 2019, 6:07 PM IST

    पिछले दो साल से केरल क्यों हो रहा है बाढ़ का शिकार, आपदा या दैवीय आपदा

    केरल में बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव कार्य चल रहे हैं। लेकिन राज्य के हालत काफी खराब हैं। केरल में बारिश और बाढ़ से 45 लोगों की मौत हो चुकी है और एक लाख से अधिक लोगों को राहत कैंप में पहुंचाया गया है। राज्य के मल्लपुरम में अब तक 10 और वायनाड में 9 लोगों की मौत हुई है। वहीं मल्लपुरम में भूस्खलन के कारण 30 परिवार लापता हैं। जिसका अभी तक कहीं पता नहीं है। राज्य में कई ट्रेनों को रद्द किया गया है।

  • heavy rainfall predicted in next two days in Indiaheavy rainfall predicted in next two days in India

    NationAug 8, 2019, 7:47 PM IST

    भारी बारिश से देश के कई राज्यों में जल प्रलय की आशंका, अगले दो दिन रहिए सावधान

    देश के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण जल प्रलय का दृश्य उपस्थित हो गया है। इसके चलते कई राज्यों में हजारो लोग विस्थापित हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और ज्यादा बारिश की चेतावनी दी है। 
     

  • heavy rain could be in Mumbai, advice not to come out of homesheavy rain could be in Mumbai, advice not to come out of homes

    NewsAug 4, 2019, 10:08 AM IST

    पानी-पानी हुई मुंबई, घरों से बाहर न निकलने की सलाह

    मुंबई में शुक्रवार से बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग ने कहा कि जब तक बहुत जरूरी न हो, लोग घरों से बाहर न निकले। क्योंकि अगले चौबीस घंटों के दौरान मुंबई में भारी बारिश हो सकती है। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण कई रूटों पर लोकल ट्रेनों की सेवाओं को रद्द कर दिया गया है।

  • heavy rain can be in ten states of the country, weather department warnsheavy rain can be in ten states of the country, weather department warns

    NewsAug 2, 2019, 9:35 AM IST

    देश के दस राज्यों में आज बरस सकती है आफत की ‘बारिश’, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

    मौसम विभाग का कहना है कि  आज गुजरात कोंकण,गोवा, कर्नाटक ,राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है। हालांकि देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश अच्छी नहीं हुई है। जिसका असर फसलों की बुआई पर पड़ रहा है। 

  • due to heavy rain Amarnath Yatra suspended till August 4, Meteorological Department has warned of heavy rainsdue to heavy rain Amarnath Yatra suspended till August 4, Meteorological Department has warned of heavy rains

    NewsJul 31, 2019, 6:57 PM IST

    बारिश के कारण 4 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा स्थगित, मौसम विभाग ने दी है भारी बारिश की चेतावनी

    बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा मार्ग में भूस्खलन हो सकता है। अभी तक सवा लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र अमरनाथ गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। फिलहाल प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए अमरनाथ यात्रा को 4 अगस्त तक के लिए स्थगित करने फैसला किया है।