Heavy Rain
(Search results - 47)NewsJul 31, 2019, 1:21 PM IST
मुंबई में आज फिर कहर बन सकती है बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
फिलहाल मौसम विभाग के मुताबिक आज मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में बारिश कहर बन सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि जैसी बारिश शुक्रवार को हुई थी, वैसी ही बारिश आज भी हो सकती है। हालांकि पिछले चार दिन से बारिश न होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली थी।
NewsJul 27, 2019, 7:00 PM IST
मुंबई के पास बदलापुर में नौ सेना और एनडीआरएएफ ने पानी में फंसी ट्रेन से बचाए 900 लोग, 11 घंटे से फंसे थे पानी के बीच
मुंबई के पास बदलापुर के पास महारालक्ष्मी ट्रेन भीषण बारिश के कारण रास्ते में पानी के बीच फंस गयी थी। रेलवे ट्रक पर कई फीट तक पानी भर गया था और जिसके कारण ट्रेन को रोकना पड़ा। जिसके कारण ट्रेन में मौजूद सभी 900 यात्री फंस गए। इन यात्रियों को निकालने के लिए रेलवे नौ सेना और एनडीआरएफ की मदद ली। जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव कार्य के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
NewsJul 27, 2019, 11:34 AM IST
मुंबई में आसमान से बरस रही है आफत, ट्रेन में फंसे 2000 यात्री तो दर्जनों प्लेन हैं रद्द
मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हालांकि कल रात से ही बारिश शुरू हो गयी है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में 150 से 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। जानकारी के मुताबिक बारिश का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है। पटरियों पानी भर गया है, जिसके कारण ट्रेनों को रोका गया है और इसमें करीब दो हजार से ज्यादा यात्री फंसे हुए हैं।
NewsJul 26, 2019, 6:07 PM IST
जल प्रलय के लिए रहिए तैयार, देश के 8 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने देश के राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जाहिर की है। इन राज्यों में रहने वाले लोगों को भारी बारिश का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा। बिहार और असम में पहले ही बाढ़ से बुरा हाल है।
NewsJul 18, 2019, 1:50 PM IST
असम और बिहार में भीषण बाढ़ का कहर, लगभग 100 लोगों की मौत, एक करोड़ से ज्यादा लोग बेघर
भारी बारिश के चलते बिहार और असम में भारी बाढ़ आ गई है। बाढ़ से अब तक दोनों राज्यों में 97 लोगों की मौत की खबर है। इसमें से 70 लोगों की मौत अकेले बिहार में हुई है, जबकि असम से 27 लोगों की मौत की खबर है।
NewsJul 15, 2019, 9:55 AM IST
यूपी, बिहार और असम में बाढ़ से भारी तबाही, लेकिन बारिश के लिए अब तक तरस रही दिल्ली
जहां राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली बारिश की बूंदों के लिए तरस रही है वहीं देश के कई हिस्सों में ज्यादा बारिश की वजह से प्रलय की स्थिति पैदा हो गई है। यूपी बिहार औऱ असम के कई इलाकों में इतना ज्यादा पानी बरसा है कि वहां बाढ़ आ गई है।
NewsJul 14, 2019, 8:43 PM IST
सोलन में बहुमंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, 30 से अधिक फंसे हैं मलबे में
राज्य में कई दिनों से बारिश हो रही है। जो आज आफत बन लोगों पर गिरी। आज राज्य के सोलन जिले के नाहन-कुमारहट्टी मार्ग पर स्थित में एक बहुमंजिला इमारत ढल गयी। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत की खबर है जबकि अभी भी 30 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
NewsJul 3, 2019, 5:49 PM IST
तेज बारिश की चपेट में महाराष्ट्र के कई इलाके , रत्नागिरी बांध टूटने से 9 लोगों की मौत
हादसे में बांध के पास बने करीबन 12 घर पूरी तरह से बह गए हैं। वहीं जानकारी लगते ही जिला प्रशासन ने राहत ऑपरेशन शुरु कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, डेम में जलस्तर बढ़ गया था। महारष्ट्र में तीन दिन से लगातार जोरदार बारिश हो रही है। राहत एजेंसियों ने निचले इलाके में लापता लोगों की मिलने की आशंका जताई है।
NewsJul 2, 2019, 9:23 AM IST
मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश का कहर, 22 लोगों की मौत, कई उड़ानों का रास्ता बदला गया
जहां देश के अधिकतर इलाकों में बारिश की कमी दिखाई दे रही है, वहीं महाराष्ट्र में तेज बारिश समस्या बन गई है। मुंबई में अलग अलग घटनाओं में भारी बारिश की वजह से लगभग 22 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 54 उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा है।
NewsMay 13, 2019, 6:10 PM IST
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ओले और बारिश से मौसम सुहावना
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ओलावृष्टि हुई है। यहां कई जगह तेज बारिश और हवाओं के साथ ओले गिरने की खबर आई है। जिले में तेज हवा व बारिश के चलते चुनाव कार्य भी प्रभावित हुआ है। यहां स्टेडियम परिसर में ईवीएम मशीनें जमा की गई हैं। जहां तेज हवा की वजह से टेंट और तंबू उखड़ने लगे।
NewsFeb 14, 2019, 9:56 AM IST
वैलेंटाइन डे पर दिल्ली में रिमझिम मौसम, सुबह छाया अंधेरा
वैलेंटाइन डे के मौके पर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज तड़के ही मौसम में बदलाव देखने को मिला।
NewsSep 25, 2018, 10:13 AM IST
बारिश ने ली उत्तर भारत में 11 लोगों की जान, पंजाब से लेकर हिमाचल तक हुआ ‘अलर्ट’
लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन के आने की आशंका बढ़ती ही जा रही है। मौसम बिगड़ने के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में अब तक कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई।
NewsSep 9, 2018, 11:42 AM IST
इन 22 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने राजाधानी दिल्ली सहित देश के 22 राज्यों में रविवार को भारी बारिश की आशंका के चलते चेतावनी जारी की है। इन 22 राज्यों में से खास तौर से पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड में भारी से भारी बारिश की जानकारी दी है।
NewsSep 3, 2018, 12:53 PM IST
कैंपटी फॉल में अचानक बढ़ा पानी, बाल-बाल बचे 180 पर्यटक
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का एक डरा देने वाला नजारा देहरादून-मसूरी के बीच स्थित प्रख्यात टूरिस्ट स्पॉट कैंपटी फॉल में भी देखने को मिला। यहां भारी बारिश के कारण कैंपटी फॉल में अचानक पानी बढ़ गया। रविवार होने के कारण बड़ी संख्या में पर्यटक कैंपटी फॉल पहुंचे थे। जैसे ही शुरुआत में पानी बढ़ा तो स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पर्यटकों को समय रहते वहां से हटा दिया। यही नहीं झरने के पास की दुकानों को भी खाली करवा दिया गया। अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। पुलिस के मुताबिक, पानी बढ़ने के समय वहां 180 पर्यटक थे।
NationAug 10, 2018, 12:02 PM IST
'भगवान के देश' में जलप्रलय जैसे हालात
भारी बारिश से केरल में जान मान-माल का बड़ा नुकसान हुआ है। दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से अब तक 26 लोगों की मौत की खबर आ रही है। बाढ़ से राज्य की बड़ी आबादी प्रभावित हुई है।