Imran Government
(Search results - 15)NewsAug 22, 2020, 7:08 PM IST
पाकिस्तान ने पहली बार कबूला की दाऊद है कराची में, इमरान सरकार का दावा जब्त होगी संपत्ति
आतंकियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान ने आखिरकार मान लिया है कि अंडरवर्ल्ड डॉन और मुंबई धमाके का मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में रहा है। दाऊद पाकिस्तान ककराची के क्लिफटन में रहता है।
NewsJul 6, 2020, 8:57 AM IST
देखें नियाजी का कट्टरपंथी चेहरा, पाकिस्तान में रोका हिंदू मंदिर का निर्माण
पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू अल्पसंख्यों ने इस्लामाबाद में मंदिर का निर्माण करने की योजना बनाई थी। इसके लिए पहले पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने तीन साल के बाद मंजूरी दी। लेकिन अब एक बार फिर मंदिर के निर्माण को रोक दिया गया है। पाकिस्तान में कृष्ण मंदिर का निर्माण राजधानी के एच-9 प्रशासनिक डिवीजन में 20 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में किया जाना है।
NewsDec 16, 2019, 9:18 AM IST
भारतीय उत्पादों पर प्रतिबंध के बावजूद पाकिस्तानी लगा रहे हैं इमरान सरकार को राजस्व की चपत
भारत द्वारा एयर स्ट्राइक बाद पाकिस्तान ने भारत से व्यापारिक कारोबार को बंद कर दिया है। हालांकि इसका ज्यादा नुकसान पाकिस्तान को ही पहुंचा है। क्योंकि पाकिस्तान को ज्यादातर उत्पादों के लिए भारत पर ही निर्भर रहना पड़ता था। यही नहीं इसके कारण पाकिस्तान के राजस्व में भी गिरावट देखने को मिली है।
NewsNov 25, 2019, 9:51 AM IST
जिस ब्रिगेडियर ने लादेन की खुफिया जानकारी दी थी अमेरिकी सेना को, उसे इमरान सरकार ने चढ़ाया फांसी पर
अभी तक पाकिस्तान ने इस मामले में पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है। क्योंकि आम तौर पर पाकिस्तान सेना का आईएसपीआर विभाग इस तरह के मामलों में प्रतिक्रिया देता है। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर राजा रिजवान को देश के कुछ अहम राज विदेशी ताकतों को लीक करने के आरोप में फांसी की सजा दी गई है। राजा रिजवान के साथ ही एक नागरिक को भी फांसी की सजा दी गई है।
NewsSep 19, 2019, 6:54 AM IST
आजादी की उठती आवाजों को दबाने के लिए इमरान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में लगाया मार्शल लॉ
हालांकि पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा के आम लोगों पर पहले से ही जुल्म करती आई है। लेकिन अब मार्शल लॉ लागू करने के बाद वहां के नागरिक को मिलने वाले अधिकार खत्म हो जाएंगे और सेना जो चाहेगी वहां पर वही होगा। अब से खैबर पख्तूनख्वा में सेना का राज चलेगा। जिसके जरिए वह वहां के नागरिकों के अधिकारों से वंचित करेगा।
NewsSep 18, 2019, 8:12 AM IST
पाकिस्तान में अक्टूबर में गिर जाएगी इमरान सरकार!
पिछले दिनों ही इमरान खान की तलाकशुदा दूसरी बीवी रेहम खान ने दावा किया था कि इमरान खान पाकिस्तानी सेना के हाथ की कठपुतली हैं। उन्होंने कहा था कि सेना जिसे चाहेगी उसे प्रधानमंत्री बनाएगी और जो कठपुतली बनने को तैयार होगा। वह सेना का खास होगा और सत्ता पर काबिज होगा। वहीं कश्मीर पर इमरान खान और पाकिस्तानी सेना के बीच में मतभेद चल रहे हैं। इमरान पाकिस्तान को लेकर जिस तरह से बयान दे रहे हैं। उसको लेकर इमरान खान से सेना नाराज है।
NewsSep 3, 2019, 5:02 PM IST
पाकिस्तानियों की जिंदगी बचाने के लिए भारत सरकार के पैरों पर गिर गई इमरान सरकार, जानें क्या है फैसला
पाकिस्तान ने पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद भारत से व्यापारिक संबंधों को तोड़ा था। जिसके बाद से ही पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था ने दम तोड़ दिया। पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है और पाकिस्तान सरकार के पास इतना पैसा नहीं है कि वह विदेशों से महंगी दवाएं मंगा सके। पाकिस्तान के पास विदेशी मुद्रा भंडार भी नहीं जिससे वह अमेरिका या अन्य देशों से महंगा दवाएं मंगा सके।
WorldAug 31, 2019, 6:14 PM IST
पाकिस्तानियों ने नहीं लौटाई सिख बेटी, इमरान सरकार का झूठ बेनकाब
पाकिस्तान में सिख लड़की को बंदूक की नोक पर जबरदस्ती मुसलमान बनाने के मामले में पाकिस्तान सरकार का झूठ एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। लड़की के भाई ने एक वीडियो जारी करके यह साफ कर दिया है कि बहन अब तक नहीं लौटी है और ना ही किसी मजहबी गुंडे की गिरफ्तारी की गई है। यही नहीं पिता और भाी को धमकियां भी दी जा रही हैं।
NewsAug 16, 2019, 2:39 PM IST
इसके लिए तो पाकिस्तानी भी नहीं दे रहे हैं इमरान सरकार का साथ
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्तान ने भारत से सभी व्यापारिक रिश्तों को तोड़ दिया था। यही नहीं पाकिस्तान ने भारतीय फिल्मों के पाकिस्तान में दिखाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन पाकिस्तान की जनता बॉलीवुड की फिल्मों की दिवानी है। लिहाजा वह सीडी के जरिए फिल्मों को देख रही थी। लेकिन अब पाकिस्तान की सरकार वहां पर भारतीय फिल्मों को देखने को रोकने के लिए सीडी की दुकानों पर छापेमारी कर रही है।
NewsAug 11, 2019, 3:03 PM IST
बकरीद में पाकिस्तान मना रहा है 'फीकी ईद'
सोमवार को पूरे दुनिया भर में बकरीद का त्योहार है और पाकिस्तान में महंगाई के कारण लोग फीकी ईद मना रहे हैं। क्योंकि गोश्त के कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है और जानवरों की कीमतें भी बढ़ गई हैं। वहीं सब्जियों और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है। जिसके कारण पाकिस्तान के लोग कह रहे हैं बकरीद नहीं जनाब फीकी ईद कहिए।
NewsAug 9, 2019, 2:10 PM IST
व्यापारिक संबंधों को तोड़ मुश्किल में फंसे इमरान, फीकी ‘ईद’ से जनता में बगावत का डर
माना जा रहा है कि पाकिस्तान की इमरान सरकार के फैसले के बाद वहां की जनता महंगाई से डरी हुई है, जबकि इमरान खान जनता की बगावत के कारण डरे हुए हैं। ये तय है कि अब पाकिस्तान में जरूरी खाद्य उत्पादों की कीमतों में इजाफा होगा। वहां की जनता पर पहले से ही महंगाई की मार पड़ी हुई है क्योंकि पाकिस्तान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दा कोष से कर्जा लिया हुआ है।
NewsJul 6, 2019, 12:26 PM IST
जानें क्यों आईएमएफ से कर्ज मिलने के बाद पाकिस्तान में हो रहा है इमरान सरकार का विरोध
फिलहाल कोष ने पाकिस्तान को आर्थिक योजना के लिए छह अरब डॉलर यानी 41 हजार करोड़ के कर्ज को मंजूरी दी है। इसके कर्ज के बाद पाकिस्तान को अगले तीन सालों में अपने खर्चों में लगाम लगानी होगी और जिन उत्पादों पर सरकार रियायत दे रही है। उन्हें वापस लेना होगा।
NewsJun 27, 2019, 9:39 PM IST
नया पाकिस्तान: जानें एक साल में कितना गिरा रुपया और जनता पर कितना बढ़ा टैक्स
इमरान खान आर्थिक मदद के लिए कई देशों के चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन कुछ ही देशों के अलावा कोई उसे आर्थिक मदद नहीं दे रहा है। जबकि पाकिस्तान में महंगाई बढ़ती ही जा रही है। खाने पीने की वस्तुओं के भाव आसमान छू रहे हैं वहीं डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में भी गिरावट आ रही है।
NewsMar 16, 2019, 3:27 PM IST
अब मिर्ची के लिए तरसने लगे हैं पाकिस्तानी, जानें क्यों इमरान सरकार ने सब्जी बेचने वालों पर लगाया जुर्माना
आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुके पाकिस्तान विदेशों से कर्च लेकर देश की अर्थव्यवस्था चला रहा है। भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान में खाद्य उत्पादों के भाव आसमान छूने लगे हैं। पाकिस्तान में टमाटर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आने के बाद मिर्च की कीमतें आसमान छूने लगी हैं।
NewsFeb 26, 2019, 4:24 PM IST
हवाई हमले के बाद बढ़ी इमरान सरकार की मुश्किलें, पाकिस्तान की पूर्व विदेश मंत्री ने कही ये बड़ी बात
भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। चारों ओर इमरान खान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं आज संसद में इमरान खान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। वहीं आज पाकिस्तान संसद में पूर्व विदेश मंत्री हिना रब्बानी ने अहम बयान दिया है।