Including
(Search results - 50)NewsAug 10, 2020, 1:49 PM IST
एक्शन में योगी: जिलाधिकारियों की लगाई क्लास और लखनऊ समेत 21 जिलों के डीएम से जवाब तलब
जिन जिलों के जिलाधिकारियों को योगी आदित्यनाथ ने जवाब तलब किया है उसमें लखनऊ व कानपुर समेत 21 जिले शामिल हैं। फिलहाल लखनऊ और कानपुर में लगातार कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं और सीएम योगी ने जिलों के अधिकारियों से पूछा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाए।
NewsAug 7, 2020, 10:44 PM IST
केरल के कोझिकोड में रनवे पर विमान फिसलकर दो टुकड़ों में टूटा, पायलट सहित 3 की मौत
आज शाम को दुबई से कालीकट आ रहा एयर इंडिया का विमान रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और इसमें अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि मरने वालों की संख्या ज्यादा हो सकती है। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
NewsJul 27, 2020, 12:29 PM IST
मोदी ने चीन पर किया दूसरा डिजिटल स्ट्राइक, PUBG और Ludo World सहित 47 ऐप्स पर फिर से बैन
भारत ने 59 चाइनीज ऐप्स बैन के बाद फिर से चीन को झटका दिया है। फिर से भारत ने 47 और चीनी ऐप्स को बैन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 47 प्रतिबंधित चीनी ऐप, पहले से प्रतिबंधित ऐप्स के क्लोन के रूप में काम कर रहे थे। 47 चाइनीज ऐप्स की लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी।
NewsJul 19, 2020, 11:19 AM IST
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आसमान से बरसेगी आफता, भारी बारिश की आशंका
विभाग का कहना है कि दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों पंजाब और हरियाणा में रविवार को लगातार बारिश हो सकती है। वहीं इन राज्यों में मानसून के सामान्य स्थिति में आने का अनुमान है। हालांकि अभी तक इन राज्यों में मानसून अच्छी तरह से सक्रिय नहीं हो सका है।NewsJul 10, 2020, 8:37 AM IST
पटना समेत राज्य के 11 जिलों में फिर से लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद
राज्य की राजधानी पटना के साथ ही कैमूर, बक्सर, नवादा, सुपौल, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, और मोतिहारी में जिला प्रशासन ने आज फिर लॉकडाउन को लागू करने का फैसला किया है। वहीं वैशाली और नालंदा जिले में शनिवार से लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है।
NewsJul 8, 2020, 9:59 PM IST
बिहार की राजधानी पटना में फूटा कोरोना बम, पटना समेत चार जिलों में फिर लगा लॉकडाउन
अभी तक पटना राज्य में सबसे प्रभावित कोरोना संक्रमित जिला बना हुआ है। लिहाजा जिला प्रशासन ने जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10-16 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने इस बारे में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।
NewsJul 3, 2020, 8:14 AM IST
यूपी में हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, थाना इंचार्ज समेत 8 पुलिसकर्मी शहीद, 12 घायल
जानकारी के मुताबिक पुलिस दल कानपुर के हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे को उसके गांव बिकरू में गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन बदमाशों को इसकी जानकारी मिल गई और उन्होंने पुलिस टीम को घेरकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस घटना में मौके पर ही 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए, जबकि 12 से अधिक घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
NewsJun 29, 2020, 10:17 PM IST
ड्रैगन पर मोदी सरकार ने की डिजीटल स्ट्राइक, टिकटॉक, यूसी ब्राउसर समेत 59 चाइनीज मोबाइल एप्स पर बैन
पिछले दिनों ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने सरकार से इन एप्स पर प्रतिबंध लगाने को कहा था। एजेंसियों का कहना है कि ये चीन से जुड़े 52 मोबाइल एप्लिकेशन सुरक्षित नहीं और ये देश को सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं और इन्हें ब्लॉक करना देना चाहिए।
NewsJun 16, 2020, 1:13 PM IST
चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद, 45 चीनी सैनिकों के हताहत होने की खबर
फिलहाल पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ गया है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं को पीछे हटने के दौरान दोनों देशों की सेनाओं में झड़प हो गई। इस हिंसक संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में चीन के भी 45 से ज्यादा सैनिक हताहत होने की खबर है। हालांकि चीनी सरकार ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
NewsMay 31, 2020, 11:26 PM IST
जानें किस राज्य में सीएम समेत पूरा कैबिनेट हुआ क्वारंटिन
उधर मीडिया से बात करते हुए, मंत्री मदन कौशिक ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री व अन्य सभी राज्य मंत्रियों को क्वांरटिन कर दिया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया था। लेकिन अब उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। जिसके बाद राज्य सरकार का पूरा कैबिनेट क्वारंटिन कर दिया गया है।
NewsMay 3, 2020, 12:26 PM IST
शरीदों को श्रद्धांजलि: जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा एन्काउंटर में दो अफसर समेत पांच बहादुर जवान शहीद, दो आतंकी भी
जानकारी के मुताबिक शहीद अफसरों में 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा भी हैं। कर्नल शर्मा ने कश्मीर के बड़े अभियानों को अंजाम दिया था और सफल आतंकवाद-रोधी अभियानों के हिस्सा थे। कर्नल शर्मा एकमात्र कमांडिंग अधिकारी थे, जिन्हें दो बार वीरता चक्र मिला था और उन्हें उनके बेहतर कैरियर को देखते हुए कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान में दूसरी बार भेजा गया था।
NewsFeb 7, 2020, 7:27 AM IST
एनसीपी चीफ शरद पवार समेत 51 सदस्य अप्रैल में होंगे राज्यसभा से रिटायर
इस बार महाराष्ट्र से राज्यसभा की सात सीटें खाली हो रही हैं। जबकि तमिलनाडु से छह सदस्य सेवानिवृत्त होंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल और बिहार की 5 सीटें, गुजरात और आंध्र प्रदेश की चार-चार सीटें, राजस्थान, ओडिशा और मध्य प्रदेश की तीन-तीन और तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ की दो-दो सीटें खाली होंगी। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, मेघालय, मणिपुर एक एक सदस्य रिटायर हो रहे हैं।
NewsFeb 6, 2020, 10:02 PM IST
मुस्लिम महिलाओं में खतना स्वास्थ्य पर हो रहा है खराब असर, मिस्र समेत कई देशों में चल रही है प्रथा
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महिलाओं को लेकर एक खास रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मुस्लिम देशों में महिलाओं को होने वाले खतने के कारण महिलाओं में कई तरह की गंभीर बीमारी हो सकती है। इससे महिलाओं को सदमा हो सकता है और महिलाओं को कई इस तरह की बीमारी हो सकती हैं।
NewsJan 26, 2020, 8:23 AM IST
खास लेकर आम सब देश के आभूषण:सुषमा स्वराज, अरुण, जॉर्ज समेत 7 को मिला पद्म विभूषण,16 को पद्म भूषण और 118 को पद्म श्री
केन्द्र सरकार ने देश के सर्वोच्च पुरस्कार पुरस्कार पद्म विभूषण छन्नूलाल मिश्रा और अनिरुद्ध जगन्नाथ को भी दिया है वहीं हाल में बह्रलीन हुए विश्वेशतीर्थ स्वामीजी को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है जबकि मनोहर पर्रिकर, जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा समेत 16 लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को पद्मश्री से नवाजा है।
NewsOct 21, 2019, 7:21 AM IST
जनता बनी भाग्य विधाता, महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव समेत 18 राज्यों की 51 सीटों के लिए मतदान शुरू
मतदान के लिए सभी केन्द्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। आज होने वाले मतदान के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इन दो राज्यों में पहले से ही भाजपा की सरकार है। लिहाजा सरकार बचाने के लिए भाजपा उतरी है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी राज्य में सत्ता परिवर्तन की उम्मीद लगाए हुए हैं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।