Jharkhand
(Search results - 63)News3, Dec 2019, 7:24 PM IST
एसपीजी बिल पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान से पीएम मोदी के झारखंड में जनसभा तक, देखिए माय नेशन के 100 सेकेंड्स में
गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि एसपीजी बिल में हमने पांचवां संशोधन किया है
News2, Dec 2019, 9:20 AM IST
‘बाहुबली’ बनने के लिए कई राज्यों में बड़े भाई के दर्जे को ‘बली’ देने को तैयार है कांग्रेस
असल में कांग्रेस महाराष्ट्र में सरकार बनाने के बाद उत्साहित है। कांग्रेस के रणनीतिकार इसे कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता मान रहे हैं। क्योंकि जिस तरह से भाजपा ने देश में कांग्रेस की राजनीति खत्म कर दी थी, महाराष्ट्र से उसे ऑक्सीजन मिली है। भले ही वह राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद छोटे भाई की स्थिति में हो। कांग्रेस के नेता अच्छी तरह से जानते हैं कि देश में भाजपा के उभरने और क्षेत्रीय दलों के मजबूत होने के बाद उनका जनाधार घटा है। भले ही उसने देश की सत्ता पर लगातार 2004-2014 तक राज किया हो।
News17, Nov 2019, 6:24 PM IST
आखिर एनडीए में क्यों सहयोगी कर रहे हैं समन्वय समिति की मांग
असल में आज एनडीए की बैठक बुलाई गई थी। जिससे शिवसेना ने दूरी बनाकर रखी थी। लेकिन इन बैठक में एनडीए के सहयोगी लोजपा ने सभी दलों को सम्मान देने के लिए समन्वय समिति के गठन की मांग की। चिराग पासवान ने कहा कि आज की बैठक में शिवसेना नहीं थी। जिसके कारण उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि अब एनडीए में समन्वय समिति की जरूरत है।
News17, Nov 2019, 9:53 AM IST
झारखंड जीतने के लिए भाजपा ने बनाई 'बिहारी टीम'
भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र को काफी परेशान है। एक तरफ वह राज्य में सरकार नहीं बना सकी है। वहीं दूसरी तरफ उसके तीस साल पुराने सहयोगी ने उसका साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। लिहाजा अब झारखंड के लिए भाजपा अलग रणनीति तैयार कर रही है। पार्टी ने राज्य में चुनाव प्रचार के लिए 40 नेताओं की टीम का गठन किया है।
News16, Nov 2019, 9:09 AM IST
जानें क्यों झारखंड चुनाव में प्रियंका नहीं हैं कांग्रेस की स्टार प्रचारक
हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव से भी दूरी बनाकर रखी थी। प्रियंका ने इन दोनों राज्यों में कांग्रेस के लिए बहुत ज्यादा प्रचार नहीं किया है। हालांकि पिछले छह महीने से प्रियंक यूपी में काफी सक्रिय हुई हैं। वह राज्य सरकार को स्थानीय मुद्दों पर घेरते रहती है।
News14, Nov 2019, 8:25 PM IST
झारखंड में एकला चलो की राह में भाजपा, महाराष्ट्र के झटके का असर
असल में अब राज्य में भाजपा 80 सीटों पर ही अपने प्रत्याशी उतारेगी। जबकि भाजपा राज्य में आजसू के साथ सरकार चला रही थी। लेकिन सीटों के बंटवारों को लेकर दोनों दलों में सहमति नहीं बन पाई। जिसके बाद भाजपा ने राज्य में अपने बलबूते चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
News12, Nov 2019, 1:32 PM IST
एनडीए के सहयोगी दलों में दिखने लगा है महाराष्ट्र का असर, जानें किस सहयोगी ने अब छोड़ा एनडीए का साथ
महाराष्ट्र में भाजपा सरकार नहीं बना पाई। वहीं तीन दशक पुराने सहयोगी दल शिवसेना ने भी साथ छोड़ दिया है। शिवसेना ने पूरी तरह से एनडीए का साथ छोड़ दिया है। जबकि एलजेपी अभी केन्द्र सरकार में भाजपा की सहयोगी है। लेकिन एलजेपी ने सीटों का बंटवारा न होने के कारण अब झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ये भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
News8, Nov 2019, 8:11 PM IST
महाराष्ट्र में बड़े झटके के साथ झारखंड से भाजपा के लिए आई अच्छी खबर
राज्य की 81 सीटों में से जेएमएम 43 और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि इन दोनों दलों ने राजद को सात सीटें दी हैं। वहीं कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह ने ऐलान किया कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव को लडे़गा और वही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। झारखंड में 81 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 5 चरणों में चुनाव होने हैं।
News7, Nov 2019, 5:53 PM IST
सीट बंटवारे को लेकर झारखंड में फंसा राजग में पेंच, सहयोगी मांग रहे हैं उम्मीद से दो गुनी सीट
असल में झारखंड में लोजपा भाजपा से छह से ज्यादा सीट मांग रही हैं। राज्य में भाजपा आजसू और लोजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। वहीं कांग्रेस झामुमो के साथ मिल कर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। हालांकि किसी के बीच सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है। वहीं भाजपा की सहयोगी लोजपा ने राज्य में छह से ज्यादा सीटों पर दावेदारी ठोकी है।
News2, Nov 2019, 1:12 PM IST
अब झारखंड में भाजपा की होगी बड़ी अग्निपरीक्षा, महाराष्ट्र में सस्पेंस बरकरार
असल में महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही उपचुनाव के विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में नहीं आए हैं। जिसको लेकर भाजपा हाई कमान परेशान है। वहीं पार्टी के सामने अब नई चुनौती झारखंड है। क्योंकि पार्टी को लग रहा है कि अगर ये राज्य भी हाथ से निकला तो नेतृत्व पर कई सवाल। खासतौर से पीए नरेन्द्र मोदी को लेकर।
News23, Oct 2019, 5:06 PM IST
जानें क्यों महाराष्ट्र का फार्मूला झारखंड में लागू कर रही है भाजपा
भाजपा ने झारखंड में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले 6 विपक्षी विधायकों को तोड़ लिया है। इसमें सबसे अहम कांग्रेस के विधायक हैं। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस से तोड़कर पार्टी में शामिल किया है। भाजपा ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत और मनोज यादव को पार्टी शामिल किया है। हालांकि ये दोनों नेता काफी पहले से भाजपा के रडार पर थे।
News22, Sep 2019, 1:36 PM IST
झारखंड में कर रहा था आतंकियों की भर्ती, अल कायदा का आतंकी हुआ गिरफ्तार
झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले अल कायदा के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है। वह स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती करने की कोशिश कर रहा था। झारखंड एटीएस उसे गिरफ्तार करके और जानकारियां हासिल करने की कोशिश कर रही है।
News21, Sep 2019, 8:48 AM IST
तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार को रूलाने को तैयार है ‘प्याज’
अगर ये कहें कि प्याज के राजनैतिक कमोडिटी है तो कहना गलत नहीं होगा। क्योंकि प्याज कई बार चुनाव में बड़ा मुद्दा बन चुका है और सरकारें सत्ता से बेदखल हो गई हैं। क्योंकि प्याज की कीमतों ने मुद्दे को मंहगाई बना दिया था। लिहाजा तीन राज्यों की सरकारें भी प्याज को लेकर परेशान हैं। हालांकि केन्द्र सरकार ने सरकारी कंपनी एमएमटीसी के जरिए बाहर से प्याज आयात करने का फैसला किया है।
News19, Sep 2019, 9:13 AM IST
गहलोत की एक भूल कहीं महंगी न पड़ जाए सोनिया को
कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन बनाने की कवायद कर रही हैं और ऐसे में बसपा उसके लिए अहम साथी हो सकती है। लेकिन गहलोत की इस तेजी से कांग्रेस के नेता भी डरे हुए हैं क्योंकि तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा की नाराजगी का खामियाजा कांग्रेस को ही उठाना होगा।
News15, Sep 2019, 12:57 PM IST
आखिर क्यों राहुल गांधी ने बनाई है कांग्रेस की बैठकों से दूरी
असल में ये पहली बार नहीं है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की बड़ी बैठकों से दूर हों। 12 सितंबर को जब सोनिया ने कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक बुलाई थी तो उस वक्त भी राहुल गांधी बैठक में मौजूद नहीं थे। जिसके बाद उनकी बैठकों से दूरी राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई थी। शनिवार को हुई बैठक में राहुल गांधी का नदारद होने पर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी चुनाव समिति के सदस्य नहीं हैं।