Jjp
(Search results - 19)NewsSep 18, 2020, 1:39 PM IST
क्या हरियाणा में खतरे में भाजपा सरकार, जानें क्या है हरसिमरत कौर से कनेक्शन
कृषि संबंधी विधेयक को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों के द्वारा ज्यादा विरोध किंया जा रहा है। किसानों का मानना है कि केन्द्र सरकार के अध्यादेश से मंडियों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और इससे किसानों को सीधे तौर पर नुकसान होगा।
NewsDec 27, 2019, 7:30 AM IST
जानें क्यों एक साल पुरानी दुष्यंत चौटाला की पार्टी में हुई बगावत
दो दिन पहले ही हरियाणा में जेजेपी के विधायक रामकुमार गौतम ने पार्टी से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया है। गौतम राज्य के दिग्गज नेता माने जाते हैं और वह पहले भाजपा के विधायक हुआ करते थे, लेकिन पार्टी द्वारा टिकट काटे जाने के बाद उन्होंने जेजेपी का दामन थाम लिया और जीतकर विधायक बने।
NewsNov 14, 2019, 10:27 AM IST
हरियाणा में भाजपा और जजपा में हुआ विभागों का बंटवारा, कैबिनेट विस्तार आज
हरियाणा में भाजपा और जजपा की संयुक्त गठबंधन की सरकार ने 27 अक्टूबर को शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर और जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। हालांकि उस वक्त ये कहा जा रहा था कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। जिसमें नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन दो हफ्ते से ज्यादा गुजर जाने के बाद दोनों दलों के किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी।
NewsNov 13, 2019, 10:13 AM IST
हरियाणा में टला कैबिनेट विस्तार, जजपा और निर्दलीयों ने फंसाया पेंच
महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा सरकार नहीं बना सकी। वहीं हरियाणा में कैबिनेट विस्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। क्योंकि विभागों को लेकर जजपा और भाजपा में रजामंदी नहीं हो सकी। जजपा राज्य में अहम माने जाने वाले कृषि विभाग के लिए भाजपा पर दबाव बनाए हुए है। वहीं भाजपा भी इस विभाग को अपने पास रखना चाहती है। इसके साथ ही वित्त और राजस्व विभाग पर भी जजपा की नजर है।
NewsNov 11, 2019, 11:26 AM IST
अमित शाह की मुहर के बाद हरियाणा में कल हो सकता है कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा में 27 अक्टूबर को भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार बन गई थी। उस वक्त राज्य में सीएम के तौर पर मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री के तौर पर दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। लेकिन उसके बाद राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि राज्य में दिवाली के बाद कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।
NewsNov 9, 2019, 12:55 PM IST
फिर पसोपेश में है हरियाणा की भाजपा और जजपा सरकार, नहीं हो सका कैबिनेट विस्तार
गौरतलब है कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31, जजपा को 11 और निर्दलीयों को सात और इनेलो को दो सीटें मिली हैं। इस सात निर्दलीय विधायकों में छह तो भाजपा के ही बागी विधायक हैं। जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था और इन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा था और पार्टी के प्रत्याशी को हराया था।
NewsOct 28, 2019, 9:46 AM IST
सोनिया और हुड्डा की एक गलती जो हरियाणा में कांग्रेस के लिए बन गई है नासूर, जानें क्या है मामला
कांग्रेस के नेता हुड्डा ने शपथ ग्रहण समारोह में अपनी खुन्नस जननायक जनता पार्टी के मुखिया दुष्यंत चौटाला के सामने निकाल दी थी। लेकिन हुड्डा को अब इस बात का गम सता रहा है कि अगर राज्य में पार्टी ने उन पर भरोसा जताया होता तो राज्य में मौजूदा समीकरण अलग होता। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती।
NewsOct 27, 2019, 4:49 PM IST
हरियाणा में दुष्यंत बने मनोहर के 'लाल', खट्टर सीएम तो चौटाला बने डेप्युटी सीएम
आज दिवाली के दिन चंडीगढ़ पोस्टर और बैनर्स से पटा हुआ था। क्योंकि राज्य में मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। हालांकि भाजपा के पास सरकार बनाने का पूर्ण बहुमत नहीं था। लिहाजा भाजपा ने जननायक जनता पार्टी की सरकार के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसके तहत भाजपा का सीएम और जेजेपी का डेप्युटी सीएम बनना था और इसी फार्मूले के तहत खट्टर और चौटाला ने शपथ ली। जेजेपी को राज्य में दस सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं।
NewsOct 27, 2019, 4:10 PM IST
शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा हुए नाराज और क्यों चौटाला पर निकाली भड़ास
राज्य में आज भाजपा और जेजेपी की सरकार बन गई है। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार राज्य में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली जबकि दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इस शपथग्रहण समारोह में भाजपा के कई केन्द्रीय नेता मौजूद थे। वहीं पंजाब के पूर्वी सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी हिस्सा लिया। चौटाला ने बादल के पैर छूएं और आर्शीवाद लिया।
NewsOct 27, 2019, 7:43 AM IST
खट्टर आज मनाएंगे सीएम के पद के साथ दिवाली, कई मंत्री लेंगे शपथ
अब ये तय हो गया है कि राज्य में भाजपा और जेजेपी मिलकर सरकार बना रही है। हालांकि राज्य में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला था। लेकिन जेजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा ने गठबंधन बनाया है। हालांकि इस गठबंधन में कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं।
NewsOct 26, 2019, 3:29 PM IST
भाजपा ने दुष्यंत चौटाला को दिया डबल रिटर्न गिफ्ट, जानें अमित शाह से मिलते ही जेल में बंद पिता कैसे आए बाहर
गठबंधन सरकार में शामिल होने वाली जननायक जनता पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की हरियाणा सरकार ने सुरक्षा बढ़ा दी है। उनके आवास के साथ ही उनके साथ सुरक्षा का दायरा बढ़ा दिया गया है। जेजेपी ने भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला किया है। इसके तहत जेजेपी के खाते में उपमुख्यमंत्री और दो कैबिनेट मंत्रियों का पद गया है। माना जा रहा है कि दुष्यंत या उनकी मां नैना चौटाला में से कोई एक राज्य में उपमुख्यमंत्री हो सकता है।
NewsOct 26, 2019, 2:56 PM IST
कल तक भाजपा के लिए थे किंगमेकर आज हो गए हैं 'अछूत'
हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा के बाद गोपाल कांडा सबसे ज्यादा सक्रिय थे। कांडा राज्य के नेतृत्व के बजाए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के संपर्क में थे। यहां तक कि गोपाल कांडा ने सभी निर्दलीय विधायकों को एक कर उन्हें दिल्ली ले गए। राज्य में 8 निर्दलीय विधायक चुने गए हैं। जबकि भाजपा को 40 सीटें और कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं। वहीं जननायक जनता पार्टी को दस सीटें मिली हैं। जो अब भाजपा से गठबंधन कर सरकार में शामिल होने जा रही है।
NewsOct 26, 2019, 6:43 AM IST
भाजपा विधायक दल की बैठक आज, खट्टर के सीएम बनने पर लगेगी मुहर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के बात ये तय हो गया था कि अब दोनों दल राज्य में मिलकर सरकार बना रहे हैं। लिहाजा रात 9:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा-जेजेपा गठबंधन का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत जेजेपी को उप मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री (दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री) पद मिलेगा।
NewsOct 25, 2019, 9:11 PM IST
हरियाणा में भाजपा और जेजेपी में डील पक्की, चौटाला परिवार का होगा उपमुख्यमंत्री
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर हरियाणा में नई सरकार की संभावनाओं पर चर्चा चल रही है। इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव और हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला शामिल हैं। वहीं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला अमित शाह के घर पहुंचे हैं। हालांकि जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक केन्द्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर के साथ दुष्यंत चौटाला अपने घर से निकले हैं।
NewsOct 25, 2019, 8:10 PM IST
हुड्डा के लिए आसान नहीं है सरकार बनाना, जेजेपी के समर्थन के बाद भी जादुई आंकड़े से दूर रहेंगे 'संकटमोचक'
हालांकि हरियाणा में कांग्रेस के लिए संकटमोचक बने हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला की सभी मांगों को मानने की बात कही है। हुड्डा ने कहा कि जेजेपी जो मांग उठा रही है वह पहले से ही कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र में थे। लिहाजा अगर जेजेपी कांग्रेस को समर्थन देती है तो उसे सम्मान दिया जाएगा और दुष्यंत के अन्य सुझावों पर भी कांग्रेस विचार करेगी।