Jodhpur
(Search results - 12)Beyond NewsNov 10, 2021, 9:37 PM IST
उम्र 17 साल..लेकिन कमाल विश्व रिकॉर्ड वाला, एक दिन में 100 KM दौड़ा, 40 दिन में की 4000 किमी रनिंग
तनिष्क जब जोधपुर से एक अक्टूबर को पैदल दौड़ के लिए रवाना हुए थे तब उनका वजन 76 किलो था। जो अब 62 किलो है। यात्रा के दौरान उसका 14 किलो वेट कम हो गया। डाइट में आलू के पराठे और चावल कोच के कहे अनुसार शामिल किए। वह रोजाना करीब 100 किलोमीटर दौड़ते हैं।
NewsMay 27, 2020, 3:41 PM IST
राजस्थान में संक्रमितों की संख्या 7,500 पार, एक ही दिन में सामने आए 109 नए मामले
उधर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने अफसरों को बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए निर्देश दिए। वहीं बुधवार को राज्य में कोरोना के 109 नए सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,645 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक मामले झालावाड़ में दर्ज किए गए हैं।
NewsJun 6, 2019, 11:44 AM IST
फलौदी में आपस में भिड़े दो समुदाय के लोग, धारा 144 लगी
जोधपुर के फलौदी में दो समुदाय में झगडे के बाद धारा 144 लगा दी है। दो समुदाय में हुए झगड़े में फलौदी थानाध्यक्ष समेत दो सिपाही घायल हो गए हैं।
NewsJun 4, 2019, 1:29 PM IST
अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर वार, बताया बेटे की हार के लिए जिम्मेदार
ठेस के चलते अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि वैभव गहलोत की हार के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट जोधपुर की सीट से पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए। लिहाजा इन चुनावों में वैभव की करारी हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
NewsMay 1, 2019, 12:26 PM IST
सीएम अशोक गहलोत के बेटे के सामने लगे मोदी-मोदी के नारे, फेंकी माला
राजस्थान के मुख्यमंत्री के बेटे और जोधपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत का एक और वीडियो वायरल हो गया। वैभव गहलोत के सामने ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी का नारा लगाया। कई लोग उनकी गाड़ी रोककर को चिड़ा रहे हैं और तालियां बजाकर मोदी मोदी का नारा लगा रहे हैं।
NewsApr 29, 2019, 11:35 AM IST
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान में पाकिस्तानी करेंगे वोट?
असल में साल 1991 में कई लोग पाकिस्तान में हो रहे शोषण से बचने के लिए भाग कर भारत आ गए थे। इन्हें तब भारत सरकार ने नागरिकता नहीं दी थी। इसमें से एक वहां से आए रेवाराम एक मीडिया हाउस के बताया था कि वहां पर काफी अत्याचार हो रहा था और इसके कारण उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि वोट डालने के लिए उन्हें और उनके साथ आए लोगों को 18 साल का इंतज़ार करना पड़ा। लेकिन अब उन्हें खुशी मिली है कि उन्हें भी मताधिकार की ताकत मिली है।
NewsApr 23, 2019, 4:44 PM IST
अशोक गहलोत के बेटे का विवादित बयान, बोले माली समाज का करेंगे भला
जोधपुर लोकसभा सीट पर सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव प्रचार के दौरान वैभव ने एक विवादित बयान दिया है। वैभव के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके चलते वैभव गहलोत के साथ साथ अशोक गहलोत की परेशानियां भी बढ़ गयी हैं।
NewsMar 31, 2019, 1:59 PM IST
राजस्थान के जोधपुर में मिग 27 दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
भारतीय वायुसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुबह करीब 11.45 बजे एक मिग -27 यूपीजी विमान उटारलाई वायु सेना बेस से उड़ा था। यह तकनीकी समस्या के कारण जोधपुर से लगभग 120 किलोमीटर दक्षिण में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
EntertainmentDec 14, 2018, 6:33 PM IST
क्या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कर रहे बेबी प्लानिंग?
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ कुछ समय पहले ही जोधपुर में शादी करने वाले निक जोनास इन दिनों हर ओर छाए हुए हैं। अब इस जोड़े की 'बेबी प्लानिंग' की खबरें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में निक जोनास ने बच्चों को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। फिलहाल इस जोड़े का पूरा ध्यान 20 दिसंबर को मुंबई में होने वाले रिसेप्शन पर है।
अब आपको बताते हैं कि निक जोनास ने ऐसा क्या कहा कि हर तरफ चर्चा होने लगी। दरअसल, एक इंटरव्यू में बच्चों के बारे में सवाल पूछे जाने पर निक जोनास ने कहा, 'मैं निश्चित रूप से किसी दिन पिता बनना चाहता हूं। मुझे लगता है कि यह एक असली सपना है और मुझे बहुत तेजी से इस ओर बढ़ना है। आप इसे दो तरीकों से देख सकते हैं, आप कह सकते हैं कि यह जल्दबाजी है। या आप कह सकते हैं कि मैं शुरुआत में कुछ वास्तविक नजरिया दे है।' निक ने कहा, 'मैंने कम उम्र में जिंदगी में काफी कुछ देख लिया है। अब मैं चाहता हूं कि किसी दिन इसे अपने बच्चे के साथ साझा कर सकूं।'
प्रियंका चोपड़ा को भी बच्चे बहुत पसंद हैं। पिछले दिनों उन्होंने भी कहा था कि वह बहुत सारे बच्चे चाहती हैं। अब शादी के तुरंत बाद दोनों के बयानों से अटकलों को हवा लग रही है। (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से)
NewsDec 2, 2018, 3:56 PM IST
प्रदूषण पर प्रियंका चोपड़ा का 'दोहरा रवैया'
जोधपुर में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी गायक निक जोनास के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। उमेद भवन पैलेस होटल में दोनों एक-दूजे के हो गए। इस दौरान जमकर हुई आतिशबाजी भी हुई। हालांकि इसे लेकर प्रियंका आलोचकों के निशाने पर आ गई हैं। प्रियंका ने कुछ दिन पहले एक विज्ञापन में खुद को अस्थमा का मरीज बताते हुए लोगों से दिवाली पर पटाखे न जलाने का अनुरोध किया था, लेकिन उनकी शादी पर हुई आतिशबाजी के बाद उनके दोहरे रवैये पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो के साथ प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा है।
NewsSep 28, 2018, 10:58 PM IST
तीनों सेनाओं की ताकत बढ़ाने को पीएम मोदी ने किया ये बड़ा ऐलान
तीनों सेनाओं की यह मांग दस साल से लंबित पड़ी थी। यूपीए सरकार के समय में भी यह मामला उठा था, लेकिन सभी पहलुओं पर लंबी चर्चा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सैन्य बलों के लिए नई साइबर, स्पेशल फोर्स, स्पेस डिवीजन के गठन को मंजूरी दे दी।
NewsSep 4, 2018, 10:59 AM IST
वायुसेना का विमान गिरा, पायलट सुरक्षित
जोधपुर के पास वायुसेना का मिग-27 विमान मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट समय पर विमान से बाहर निकलने में सफल रहा। हादसा जोधपुर के देवलिया गांव में हुआ। मौके पर वायुसेना के अधिकारी पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही ये विमान क्रैश हो गया। वायुसेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, विमान रुटीन उड़ान पर था। हादसे की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।