Khattar
(Search results - 35)NewsOct 27, 2019, 4:49 PM IST
हरियाणा में दुष्यंत बने मनोहर के 'लाल', खट्टर सीएम तो चौटाला बने डेप्युटी सीएम
आज दिवाली के दिन चंडीगढ़ पोस्टर और बैनर्स से पटा हुआ था। क्योंकि राज्य में मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। हालांकि भाजपा के पास सरकार बनाने का पूर्ण बहुमत नहीं था। लिहाजा भाजपा ने जननायक जनता पार्टी की सरकार के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसके तहत भाजपा का सीएम और जेजेपी का डेप्युटी सीएम बनना था और इसी फार्मूले के तहत खट्टर और चौटाला ने शपथ ली। जेजेपी को राज्य में दस सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं।
NewsOct 27, 2019, 4:10 PM IST
शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा हुए नाराज और क्यों चौटाला पर निकाली भड़ास
राज्य में आज भाजपा और जेजेपी की सरकार बन गई है। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार राज्य में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली जबकि दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इस शपथग्रहण समारोह में भाजपा के कई केन्द्रीय नेता मौजूद थे। वहीं पंजाब के पूर्वी सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी हिस्सा लिया। चौटाला ने बादल के पैर छूएं और आर्शीवाद लिया।
NewsOct 27, 2019, 7:43 AM IST
खट्टर आज मनाएंगे सीएम के पद के साथ दिवाली, कई मंत्री लेंगे शपथ
अब ये तय हो गया है कि राज्य में भाजपा और जेजेपी मिलकर सरकार बना रही है। हालांकि राज्य में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला था। लेकिन जेजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा ने गठबंधन बनाया है। हालांकि इस गठबंधन में कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं।
NewsOct 26, 2019, 6:43 AM IST
भाजपा विधायक दल की बैठक आज, खट्टर के सीएम बनने पर लगेगी मुहर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के बात ये तय हो गया था कि अब दोनों दल राज्य में मिलकर सरकार बना रहे हैं। लिहाजा रात 9:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा-जेजेपा गठबंधन का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत जेजेपी को उप मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री (दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री) पद मिलेगा।
NewsOct 25, 2019, 6:03 PM IST
बागी भाजपा विधायक बने खेवनहार, खट्टर की अगुवाई में बनेगी सरकार
फिलहाल राज्य के सात निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। ये भी हो सकता है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद ये पूर्व भाजपा नेता और विधायक दोबारा भाजपा में शामिल हो जाए। हालांकि फौरी तौर पर भाजपा ने राहत की सांस ली है। अभी तक किंगमेकर बन रहे सिरसा से विधायक गोपाल कांडा से भाजपा ने किनारा करने का फैसला किया है। क्योंकि इसको लेकर पार्टी में दो गुट बनने लगे हैं और सोशल मीडिया में पार्टी की किरकिरी हो रही है।
NewsOct 25, 2019, 6:16 AM IST
सीटें गवांई लेकिन वोट शेयर बढ़ाकर हरियाणा में भाजपा को मिली राहत
भारतीय जनता पार्टी के इस चुनाव में 36.5 प्रतिशत वो मिले हैं। जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 3.31 प्रतिशत अधिक है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी राज्य में सरकार बनाने के आंकड़े को नहीं छू सकी है। राज्य में भाजपा के 40 विधायक जीत कर आए हैं। जबकि एक दर्जन से ज्यादा मंत्री चुनाव हार गए हैं। सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।
NewsOct 25, 2019, 6:12 AM IST
हरियाणा में सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा, निर्दलीय विधायकों के जरिए चलेगी कमजोर सरकार
हरियाणा में भाजपा को 40 सीट मिली हैं। लिहाजा सरकार बनाने का आंकड़ा उसके पास नहीं है। हालांकि का कहना है कि जो भी निर्दलीय विधायक जीत कर आए हैं वह भाजपा में थे। लेकिन नाराज होगा पार्टी से चल गए थे। लेकिन अब वह भाजपा को समर्थन देना चाहते हैं। वहीं सिरसा से निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने खुले तौर पर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। गोपाल कांडा के साथ ही कई अन्य विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं।
NewsOct 22, 2019, 7:51 AM IST
एग्जिट पोल में भाजपा की बल्ले बल्ले, फडणवीस और खट्टर की बंपर वापसी
मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल्स के नतीजों ने भाजपा को राहत की सांस दी है। क्योंकि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार थी। लिहाजा एंटीइंकमबेंस फैक्टर हो सकता था। लेकिन मतदान के दौरान ये नहीं दिखा। इस बार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है जबकि पिछली बार दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था और बाद में सरकार बनाई।
NewsSep 30, 2019, 9:20 PM IST
हरियाणा के दंगल में भाजपा ने उतारा खिलाड़ियों को, दांवपेंच से खट्टर ने किया विरोधियों को चित
आज भाजपा ने राज्य की 78 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर इस बार भी करनाल से चुनाव लड़ेगे और वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त को भाजपा ने बरोदा सीट से टिकट दिया है। वहीं आज की सूची में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु का नाम भी शामिल किया है। वहीं पार्टी ने 7 मौजूदा विधायकों और दो मंत्रियों के टिकट काटे हैं।
NewsSep 16, 2019, 9:03 AM IST
आखिर भाजपा के सुर में क्यों सुर मिला रहे हैं हुड्डा
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि राज्य में एनआरसी लागू करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं और इसके लिए एक टीम असम भी जाएगी और वहां इसका अध्ययन करेगी। गौरतलब है कि एनआरसी के जरिए भारत में अवैध तरीके से रह रहे विदेशियों को देश से बाहर करना है। इसे केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद असम में लागू किया है और अब इसे पूरे देश में लागू करने की प्रक्रिया चल रही है।
NewsAug 16, 2019, 10:31 AM IST
अमित शाह आज जींद से करेंगे हरियाणा के चुनावी जंग का आगाज, जानें कौन से रंग के कपड़े रहेंगे रैली में बैन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरियाणा में चुनाव से पहले पहली रैली आयोजित होने जा रही है। इसे एक तरह से चुनावी आगाज के तौर पर भी देखा जा रहा है। राज्य में भाजपा की सरकार है और फिर से सरकार बनाना भाजपा के लिए चुनौती है। हरियाणा में इस रैली का आयोजन पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने किया है। असल में जिंद के रैली आयोजित करने के पीछे राज्य में जाट वोटों को भाजपा की तरफ मोड़ना है।
NewsAug 10, 2019, 12:03 PM IST
जानें क्यों अविवाहित हरियाणा के सीएम खट्टर बोले कि हम भी ला सकते कश्मीरी बहू
आमतौर पर मनोहर लाल खट्टर अपने विवादित बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। खट्टर ने कहा कि अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद कश्मीर से लड़कियों को शादी के लिए लाया सकता है।
NewsJun 25, 2019, 11:13 AM IST
गुरमीत राम रहीम को लेकर आखिर फिर क्यों गर्माई हरियाणा की सियासत
बहरहाल गुरमीत राम रहीम अपनी बेटी गुरांश की शादी के लिए पैरोल मांगी थी। ये शादी 10 मई को थी। लेकिन हाईकोर्ट में हरियाणा सरकार और सीबीआई ने इसका विरोध किया था। जिसके बाद राम रहीम ने अपनी अर्जी वापस ले ली थी।
NewsFeb 12, 2019, 1:24 PM IST
जानें मनोहर लाल खट्टर ने राहुल गांधी को क्यों कहा पप्पू
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हाल के जिंद में उपचुनाव के बाद कांग्रेस की हार पर बड़ा बयान दिया है। खट्टर ने कहा कि जिंद से उपचुनाव लड़ने वाला कांग्रेस का नेता मौजूदा विधायक है और कांग्रेस पार्टी ने उसे फिर उपचुनाव का टिकट दिया है।
NewsDec 30, 2018, 6:32 PM IST
फेक न्यूज फैलाने में रंगे हाथ पकड़ी गई 'आप', कहा- 'गलती हो गई थी जी'
आप के प्रवक्ता और आरटीआई सेल के हेड सुधीर यादव ने माना कि यह 'एक गलती थी।' पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने इस खबर की सत्यता की पुष्टि किए बगैर ही इसे आगे बढ़ा दिया।