Lalu Yadav
(Search results - 26)NewsAug 17, 2020, 3:25 PM IST
लालू ने बागियों को किया पार्टी से बाहर, लेकिन बागी समधी चंद्रिका राय पर साधी चुप्पी
बिहार में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल तीन बागी विधायक महेश्वर प्रसाद यादव, प्रेमा चौधरी और फराज फातमी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए बाहर का रास्ता दिखाया है।
NewsSep 30, 2019, 8:43 AM IST
शुरू हुई लालू के घर में ‘महाभारत’, कुरूक्षेत्र बना राबड़ी का घर
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये मामला राजनैतिक मामला बन सकता है। फिलहाल लालू की बहू ऐश्वर्या के पिता और लालू के समधी बेटी को न्याय दिलाने के लिए राबड़ी देवी के आवास पर धरने पर बैठे हैं। लालू को सजा हो चुकी है और वह रांची के रिम्स में इलाज करा रहे हैं। हालांकि का स्वास्थ्य भी खराब है और ऐसे में लालू के परिवार में चला विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है।
NewsSep 29, 2019, 7:20 PM IST
राबड़ी के घर धरने पर बैठी बहू ऐश्वर्या, लालू के घर पहुंची पुलिस
इस मामले में आज नया मोड़ आया है। जब कई महीनों से खामोश ऐश्वर्या ने पटना में महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद लालू यादव परिवार में चला आ रहा विवाद पुलिस तक पहुंचा। लिहाजा अब इस मामले में सुलह की गुंजाइश खत्म हो गई हैं। रांची के रिम्स में इलाज करा रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की पत्नी ने लगाया उसकी सास राबड़ी देवी उसे प्रताड़ित करती है और उनकी ननद मीसा भारती भी उसे प्रताड़ित करती है।
NewsSep 13, 2019, 4:29 PM IST
क्या लालू यादव के परिवार ने बहू ऐश्वर्या को घर से निकाल दिया ?
जेल में बंद लालू प्रसाद यादव का परिवार बिखरने लगा है। शुक्रवार को उनकी बहू ऐश्वर्या रोते हुए अपनी सास राबड़ी देवी के घर से निकलीं। उनके हाथ में एक मामूली सा बैग था। वह अपने पिता चंद्रिका राय की गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गईं। जिसके बाद लगता है कि उनके पति तेज प्रताप यादव के बाद पूरे लालू परिवार ने उनसे कन्नी काट ली है।
NationAug 25, 2019, 4:37 PM IST
लालू यादव की राह पर चले नितिन गडकरी
केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक ऐसी इच्छा जाहिर की है, जिसे सुनकर पूर्व रेल मंत्री लालू यादव की याद आ जाती है। गडकरी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल की पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि देश के प्रमुख रेलवे स्टेशन, बस डिपो, हवाई अड्डों और शॉपिंग मॉल में मिट्टी की कुल्हड़ में चाय दी जाए। लालू यादव ने भी रेल मंत्री रहते हुए कुछ ऐसा ही आदेश जारी किया था।
NewsAug 22, 2019, 3:58 PM IST
तो क्या गंदे दूध का अवैध कारोबार करने वालों के पक्ष में उतरे थे तेजस्वी यादव ?
बिहार की राजनीति में तेजस्वी यादव ने बुधवार को धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने राजधानी पटना के पास बने दूध मार्केट का अतिक्रमण हटाने के खिलाफ धरना दिया। लेकिन बाद में पता चला कि जिन दूध कारोबारियों को बचाने के लिए वह धरना दे रहे थे। वह लोग दूध में खतरनाक केमिकल मिलाकर बेच रहे थे। जिससे लोगों को कैंसर होने का खतरा था।
NewsAug 19, 2019, 7:00 PM IST
घुटनों से दर्द से लालू यादव चलने फिरने से भी हुए लाचार
चारा घोटाले के मामले में 14 साल की सजा पाए लालू प्रसाद यादव अब चलने फिरने में भी लाचार हो गए हैं। उन्हें 11 तरह की गंभीर बीमारियां हैं। जिनका इलाज चल रहा है। लेकिन लालू यादव की अस्त व्यस्त दिनचर्या के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है।
NewsAug 11, 2019, 10:38 AM IST
तेजस्वी यादव ने बनाई पार्टी कार्यक्रमों से दूरी, जानें क्या चल रहा लालू यादव परिवार में
पार्टी के नेताओं का मानना है कि राज्य में अगले पन्द्रह महीनों के दौरान विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और राज्य में उनके सामने अभी जदयू और भाजपा का गठबंधन है। ऐसे में जनता को अपने पक्ष में लाना उनके लिए मुश्किल है। वहीं राज्य में कांग्रेस और हम ने राजद के साथ गठबंधन तोड़ दिया है। पार्टी आज वहीं पहुंच चुकी है जहां आज से एक साल पहले थी। लोकसभा चुनाव में पार्टी सिफर में सिमट गई है और पार्टी का नेतृत्व भी कमजोर हो रहा है।
NewsJul 23, 2019, 3:53 PM IST
लालू के बेटे तेज प्रताप ने सावन में धारण किया भोलेनाथ का वेश, तस्वीरें हुई वायरल
लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। क्योंकि सावन के महीने में उन्होंने भगवान शिव के जैसा रुप धारण किया है। तेज प्रताप ने शिव की तरह श्रृंगार करके महादेव की पूजा अर्चना की।
NewsJul 22, 2019, 5:07 PM IST
क्या एक बार फिर बीजेपी को धोखा देने की तैयारी में हैं नीतीश, देखिए तीन अहम संकेत
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक चालों का अंदाजा उनके विरोधी तो छोड़िए मित्र भी नहीं लगा सकते हैं। पहले उन्होंने आरजेडी के साथ मिलकर बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ा। फिर उसे किनारे करके बीजेपी का हाथ पकड़ लिया। लेकिन इन दिनों लगता है कि वह फिर से बीजेपी से हाथ छुड़ाकर आरजेडी से नाता जोड़ने की फिराक में हैं।
NewsJul 20, 2019, 5:05 PM IST
जेल से ही झारखंड चुनाव की रणनीति बना रहे हैं लालू यादव, आज की बेटे तेजस्वी से मुलाकात
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव भले ही जेल में बंद हों, लेकिन उनकी राजनीति लगातार चालू है। आज उनसे मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे। इसके अलावा राजद के दो और प्रमुख नेताओं ने लालू से मुलाकात की। झारखंड में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शायद इसीलिए लालू की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने झारखंड के कई नेताओं से जेल में मुलाकात की है।
NewsJul 12, 2019, 6:34 PM IST
लालू के दोनों बेटों के झगड़े से नुकसान में आरजेडी, सुलह कराने आईं मां राबड़ी देवी
एक मां कभी ये नहीं देख सकती कि उसके दो बेटों के बीच मनमुटाव हद से ज्यादा बढ़ जाए। खास तौर पर तब जब पूरे परिवार के साथ साथ सत्ता भी दांव पर लगी हुई हो। यही वजह है कि लालू यादव के दोनों बेटों तेजस्वी और तेजप्रताप का झगड़ा निपटाने के लिए उनकी माता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सामने आई हैं।
NewsJun 28, 2019, 8:44 AM IST
लालू परिवार में छिड़ी सियासी उत्तराधिकार की जंग अब बनेगी ‘तेज सेना’
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में उत्तराधिकार को लेकर जंग तेज होने वाली है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और पार्टी के मौजूदा कर्ताधर्ता तेजस्वी यादव के बीच काफी अरसे से मनमुटाव है। तेजस्वी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए टिकटों का बंटवारा किया था। लेकिन तेज प्रताप को टिकट बंटवारे से अलग रखा।
NewsJun 9, 2019, 3:51 PM IST
जानें कौन सी सलाह आरजेडी ने नहीं मानी कांग्रेस की, जो बनी हार का कारण
फिलहाल राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद महागठबंधन का अस्तित्व संकट में है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी विपक्षी दलों की नीतीश कुमार के साथ नजदीकियां बढ़ रही हैं। क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में आरजेडी की राजनीति को तकरीबन खत्म माना जा रहा है। लिहाजा जो दल गठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़े वह अब नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे हैं। फिलहाल राज्य में लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा नुकसान आरजेडी को हुआ है।
NewsJun 7, 2019, 4:19 PM IST
क्या सचमुच नीतीश कुमार के ‘पेट में दांत’ है?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पेट में दांत है! राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव अक्सर ये आरोप लगाते हैं। दरअसल ‘पेट में दांत’ के इस मुहावरे का अर्थ है ‘गैरभरोसेमंद होना’। यानी लालू नीतीश को भरोसे के लायक नहीं समझते हैं। मोदी सरकार के दूसरी बार शपथ ग्रहण के बाद नीतीश की गतिविधियां देखकर लगता है कि उनके बारे में लालू यादव का संदेह शायद सही था।