Lok Sabha Elections
(Search results - 120)NewsApr 5, 2024, 1:47 PM IST
Lok Sabha Elections: UP CM योगी पर कभी व्यंग्य करने वाले बिहार के पप्पू यादव के आज नहीं थम रहे आंसू
कभी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर संसद में रोने को लेकर व्यंग्य बाण छोड़ने वाले बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आंसू आज थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वजह पूर्णिया से कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने से साफ मना कर दिया। नतीजा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने अपना नामांकन दाखिल तो कर दिया है, लेकिन उनके इस फैसले से विवाद उत्पन्न हो गया है।
NewsApr 3, 2024, 4:53 PM IST
क्रिश्चियन से शादी से लेकर कारोबार तक बगावत...मारवाड़ी घराने का ये लड़का कैसे बना राजनीति का मझा खिलाड़ी
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार BJP के धुरी माने जाने वाले सुशील मोदी ने कैंसर ग्रसित होने का खुलासा करके एकाएक सबको चौंका दिया। आज जब उन्होंने राजनीतिक सन्यास लेने की वजह बताई तो सब लोग सन्न रह गए। खांटी के संघी सुशील मोदी का कैसा रहा 34 साल का राजनैतिक सफर पढ़ें।
NewsApr 3, 2024, 1:40 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: बिहार के EX डिप्टी CM सुशील मोदी ने कहा," चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा", पढ़ें वजह
बिहार की राजनीति में साफ सुथरी छवि के साथ भारतीय जनता पार्टी के अंदर अच्छी खासी दखल रखने वाले वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने इसकी घोषणा बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर कर दी है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।
NewsMar 30, 2024, 4:33 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: वायनाड BJP प्रत्याशी पर दर्ज हैं 242 FIR...इस मामले से जुड़े हैं सबसे ज्यादा केस
केरल की वायनाड लोकसभा सीट एक बार फिर चर्चा में है। यह चर्चा राहुल गांधी से ज्यादा BJP कैंडीडेट और राज्य प्रमुख के सुरेेंद्रन काे लेकर है। NDA प्रत्याशी के सुरेंद्रन ने पार्टी के मुखपत्र के जरिए खुलासा किया है कि उन पर अकेले 242 FIR दर्ज है।
NewsMar 30, 2024, 3:28 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और झटका...इस दिग्गज नेता की बहू BJP में हुई शामिल
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। यहा से पूर्व लोकसभा स्पीकर और कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल चाकुरकर 30 मार्च को बीजेपी में शामिल हो गईं। अर्चना पाटिल उदगीर में लाइफकेयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की चेयरपर्सन हैं।
NewsMar 27, 2024, 3:01 PM IST
Lok Sabha Elections: पीएम मोदी ने अमृता रॉय से किया ऐसा वादा, खड़े हो गए भ्रष्टाचारियों के कान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी उम्मीदवार राजमाता अमृत रॉय से फोन पर बात की। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी से कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में गरीब लोगों से लूटे गए और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जब्त किए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपये उन्हें वापस मिल जाए।
NewsMar 27, 2024, 2:12 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र MVA में फूट, शिवसेना UT के बाद अब इस पार्टी ने घोषित किए अपने प्रत्याशी
महाराष्ट्र के महाविकास अघाड़ी में फूट पड़ गई है। बुधवार को सुबह शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर इसका ऐलान कर दिया। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के इस कदम पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी भी जताई। अभी इस मुद्दे पर बहस ही हो रही थी कि दोपहर होते-होते वंचित बहुजन अघाड़ी ने भी अलग से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी।
NewsMar 27, 2024, 10:17 AM IST
Lok Sabha Elections 2024: शिवसेना उद्धव गुट ने 17 सीटों पर उतारे अपने कैंडीडेट, ये कांग्रेस नेता हुए नाराज
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिवसेना उद्धव गुट ने भी 27 मार्च को अपने 17 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। उद्भव ठाकरे की शिवसेना ने आज मुंबई की 6 में से 4 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। एक सीट को लेकर कांग्रेस नेता संजय निरूपम नाराज हो गए हैं।
NewsMar 24, 2024, 5:05 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: BJP के हुए Ex Air Chief Marshal आरकेएस भदौरिया, यहां से ठोक सकते हैं ताल
भारतीय एयरफोर्स के पूर्व प्रमुख एयर चीफ मार्शल (रिटायर्ड) आरकेएस भदौरिया होली से एक दिन पहले 24 मार्च को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और महासचिव विनोद तावड़े ने पार्टी में शामिल कराया। उनके साथ तिरुपति के पूर्व सांसद वर प्रसाद रावत भी बीजेपी में शामिल हुए।
NewsMar 24, 2024, 3:51 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: बिहार में JDU ने की अपने 16 प्रत्याशियों की घोषणा, 4 का टिकट कटा
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले नितीश कुमार की जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने रविवार को बिहार की अपनी 16 सीटों के कैंडीडेट्स के नामों का ऐलान कर दिया। जिसमें सीवान से वजय लक्ष्मी तो शिवहर से लवली आनंद को प्रत्याशी बनाया गया है।
NewsMar 23, 2024, 2:15 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: BJP के दो कैंडीडेटों ने चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह
लोकसभा चुनाव 2024 में एक तरफ जहां चुनाव लड़ने वाले महारथियों की लंबी फेहरिस्त है, जो चुनावी जंग में उतरने के लिए कोई भी समझौता करने को तैयार हैं तो इन्हीं के बीच में कई ऐसे लोग भी हैं, जो चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। केंद्र में सत्ता पर काबिज बीजेपी के दो ऐसे कैंडीडेट सामने आये हैं, जिन्होंने टिकट मिलने के बावजूद चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।
NewsMar 23, 2024, 12:32 PM IST
Lok Sabha Elections 2024: इस बाहुबली ने खरमास में की शादी, मुंह दिखाई में लालू यादव से मिला ये तोहफा
बिहार में सियासत के मंझे खिलाड़ी माने जाने वाले लालू प्रसाद यादव की शरण में एक और बाहुबली पहुंच गया है। 17 साल सलाखों के पीछे बीताने वाले बाहुबली अशोक महतो ने लोकसभा चुनाव 2024 के समर में कूदने के लिए खरमास में ही शादी कर ली।
NewsMar 22, 2024, 6:14 PM IST
2014 में फेसबुक-ट्विटर-2019 में व्हाट्सएप, अब लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों के लिए ऐसे हो रही डिजिटल स्ट्राइक
2014 चुनाव में फेसबुक और ट्विटर राजनीतिक दलों के मुख्य हथियार थे। 2019 तक व्हाट्सएप का चलन इतना बढ़ा कि यह सोशल मैसेजिंग ऐप सबकी पसंद बन गया। अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम को ज्यादा विश्वसनीय माना जा रहा है।
NewsMar 21, 2024, 7:28 PM IST
BJP 3rd List: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानें तमिलनाडु से किस सीट पर किसे मिला टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। आइए डिटेल में जातने हैं कि तमिलनाडु में किस सीट पर किसको प्रत्याशी बनाया गया है।
NewsMar 21, 2024, 4:22 PM IST
इंडिया गठबंधन को एक और झटका: यूपी में लोकदल के बाद अब पल्ल्वी पटेल की पार्टी ने भी छोड़ा साथ
इंडिया गठबंधन को यूपी में एक और झटका लगा है। राष्ट्रीय लोकदल के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने गठबंधन से किनारा कर लिया है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इसकी पुष्टि की।