Loksabha Election
(Search results - 107)NationSep 14, 2019, 6:35 PM IST
लगातार नेताओं के पार्टी छोड़ने से परेशान कांग्रेस ने उठाया ये कदम
कांग्रेस नेतृत्व लगातार नेताओं के पार्टी छोड़ने की वजह से परेशान है। उसे पता ही नहीं कि अब तक कितने नेता कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ चुके हैं। इसीलिए कांग्रेस नेतृत्व ने अपने नेताओं का आंकड़ा इकट्ठा करने का फैसला किया है।
NewsJul 20, 2019, 5:05 PM IST
जेल से ही झारखंड चुनाव की रणनीति बना रहे हैं लालू यादव, आज की बेटे तेजस्वी से मुलाकात
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव भले ही जेल में बंद हों, लेकिन उनकी राजनीति लगातार चालू है। आज उनसे मिलने तेजस्वी यादव पहुंचे। इसके अलावा राजद के दो और प्रमुख नेताओं ने लालू से मुलाकात की। झारखंड में जल्दी ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। शायद इसीलिए लालू की राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। पिछले दिनों उन्होंने झारखंड के कई नेताओं से जेल में मुलाकात की है।
NewsJun 28, 2019, 9:54 AM IST
दबंग गुड्डू पंडित को मायावती ने दिखाया बाहर का रास्ता
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पूर्व विधायक गुड्डू पंडित को बहुजन समाज पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह दो बार विधायक रह चुके हैं। गुड्डु का पुराना विवादित इतिहास है। उन्हें बीएसपी कार्यकर्ताओं से बदसलूकी के आरोप में निष्कासित किया गया है।
NewsJun 15, 2019, 12:25 PM IST
कांग्रेस की हो गई है ऐसी बुरी हालत की कोई नेतृत्व संभालने के लिए नहीं है तैयार
लोकसभा चुनाव 2019 में बुरी तरह मात खाने के बाद कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि कोई उसका नेतृत्व संभालने के लिए भी तैयार नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि दो वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने का प्रस्ताव दिया गया था। लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
NewsJun 6, 2019, 5:26 PM IST
तिरुपति जाकर पीएम मोदी ईश्वर की आराधना के साथ दक्षिण की जनता को भी लुभाएंगे
दो दिन बाद यानी 9 जून के पीएम नरेन्द्र मोदी दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिरुपति की यात्रा कर रहे हैं। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य सिर्फ ईश्वर की आराधना ही नहीं बल्कि दक्षिण की जनता के बीच बीजेपी को स्थान दिलाना भी है। क्योंकि बीजेपी अब दक्षिण में कर्नाटक से आगे पूरे विंध्य क्षेत्र में खुद को मजबूत बनाने की कवायद में जुटी है।
NewsJun 4, 2019, 6:17 PM IST
क्या कर्नाटक में गिरने वाली है जेडीएस-कांग्रेस सरकार, देखिए 6 अहम संकेत
कर्नाटक में मामूली बहुमत से सत्ता पर काबिज एच डी कुमारस्वामी की सरकार पर भारी खतरा मंडरा रहा है। ताजा घटनाक्रमों पर गौर करने पर लगता है कि यहां जेडीएस कांग्रेस सरकार कभी भी गिर सकती है। आईए आपको दिखाते हैं इस बात के छह अहम सबूत कि कैसे कर्नाटक सरकार की उलटी गिनती शुरु हो गई है।
NewsJun 4, 2019, 1:29 PM IST
अशोक गहलोत का सचिन पायलट पर वार, बताया बेटे की हार के लिए जिम्मेदार
ठेस के चलते अशोक गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि वैभव गहलोत की हार के लिए सचिन पायलट को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि सचिन पायलट जोधपुर की सीट से पांच बार लोकसभा के लिए चुने गए। लिहाजा इन चुनावों में वैभव की करारी हार के लिए उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।
NewsJun 3, 2019, 5:58 PM IST
‘बबुआ’ का इस्तेमाल करके ‘बुआ’ ने किया दरकिनार, अब अकेले लड़ेंगी उपचुनाव
जैसी कि पहले से ही आशंका थी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को ठिकाने लगा दिया है। मायावती ने ऐलान किया है कि आने वाले विधानसभा उपचुनाव में बसपा अकेले मैदान में उतरेगी।
NewsJun 3, 2019, 2:40 PM IST
क्या पीएम मोदी के डर से दिल्ली की महिलाओं को लुभा रहे हैं केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं के हित में कुछ बड़ी रियायतों की घोषणा की है। लेकिन इसके पीछे एक खास वजह है। आपको बताते हैं
NewsJun 2, 2019, 8:16 AM IST
लोकसभा चुनाव से निजात पाते ही यूपी के सीएम आदित्यनाथ जुटे 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारी में
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए 100 दिन का एजेन्डा तैयार किया है। उनकी योजना का मुख्य आधार उन लोगों तक पहुंचना है जिन्हें केन्द्र या फिर राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। उनका फॉर्मूला स्पष्ट है ज्यादा लाभार्थी ज्यादा वोटर।
ViewsJun 1, 2019, 2:55 PM IST
कांग्रेस के सामने अस्तित्व का संकट
कांग्रेस लंबे समय से नीति, नेतृत्व और रणनीति को लेकर भ्रम का शिकार रही है। नीति का मतलब है विचारधारा। कांग्रेस की विचारधारा क्या है यही आज स्पष्ट नहीं है। इस बार का उसका घोषणा पत्र कई पहलुओं में अतिवादी वामपंथियों का घोषणा पत्र लगता था। यह देश में सबसे ज्यादा समय तक राज करने वाली तथा स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत की पार्टी के वैचारिक दिशाभ्रम का प्रमाण ही है।
NewsMay 31, 2019, 4:47 PM IST
दस सीटें जीतने के बाद मायावती दिल्ली में इस तरह दिखाएंगी ताकत
बसपा प्रमुख मायावती भले ही सरकार में शामिल होने में सफल नहीं हो पाईं लेकिन साल 2019 का चुनाव उनके लिए बहुत बेहतर रहा। क्योंकि पिछली बार की जीरो सीटों की अपेक्षा उन्हें 10 सीटें हासिल हुई हैं। अब वह दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही हैं।
ViewsMay 29, 2019, 3:50 PM IST
जीत के बाद पीएम मोदी के भाषणों में दिखा ‘सर्वजन हिताय’ का लक्ष्य
पीएम मोदी सत्ताधारी भाजपा एवं राजग के नेता तथा देश के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उनके एक-एक शब्द मायने रखते हैं। उनकी बातें पार्टी के साथ उनके करोड़ों समर्थकों के लिए तो व्यवहार सूत्र की तरह हैं ही, विरोधियों के लिए अपनी सोच और व्यवहार में परिवर्तन के लिए विचार की अभिप्रेरणा देने वाला है। उदाहरण के लिए पार्टी मुख्यालय से देश और दुनिया को संबोधित करते हए उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मुझे जो कुछ कहा गया वो सब मैं भूल गया, चुनाव में विजय बहुमत से मिलता है लेकिन सरकार सर्वमत से चलती है।
EntertainmentMay 29, 2019, 11:08 AM IST
सनी और हेमा की जीत पर जमकर नाचे धर्मेंद्र, Video हुआ वायरल
एक्टर धर्मेंद्र सभी के चहेते कलाकार हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करते रहते है। लेकिन हाल ही में जो धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर किया है उसमें वह बेटे सनी देओल और पत्नी हेमा मालिनी की लोकसाभ चुनाव में जीत हासिल होने से काफी खुश नजर आ रहे हैं।
NewsMay 28, 2019, 3:33 PM IST
अबकी बार कर्नाटक में सरकार: बस शाह के इशारे का है इंतजार
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जबरदस्त जीत के बाद कर्नाटक में जेडीएस और कांग्रेस की सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। मामूली बहुमत के सहारे टिकी हुई कुमारस्वामी सरकार कब गिर जाए इसका कोई ठिकाना नहीं है। दरअसल बीजेपी ने भी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने की पूरी तैयार कर रखी है। उन्हें इंतजार है तो बस केन्द्र में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण का:-