Manohar Lal Khattar
(Search results - 25)Beyond NewsOct 27, 2021, 11:53 PM IST
हरियाणा की Good Planning: देश में पहली 'हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव' के जरिये निवेश की संभावनाएं देखेंगे 18 देश
पूर्वी और मध्य अफ्रीकी देशों से हजारों वर्ष पुराने रिश्तों में हरियाणा सरकार एक नई जान फूंकने जा रही है। 29 अक्टूबर को ऐतिहासिक हरियाणा-अफ्रीका कनक्लेव (Haryana-Africa Conclave) होने जा रहा है। भारत में यह अपने तरह का पहला प्रयोग है, जिसके जरिये 18 अफ्रीकी देशों को हरियाणा में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके लिए 28 अक्टूबर को मेहमान भारत पहुंचेंगे। मुख्य आयोजन से पहले उन्हें कुछ जगहों की सैर कराई जाएगी।
NewsJun 17, 2020, 7:25 PM IST
हरियाणा में कोरोना के 60 फीसदी से ज्यादा मामले फरीदाबाद और गुरुग्राम में, दिल्ली में बढ़ाई मुश्किलें
वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 550 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 8272 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 4406 है जबकि 3748 लोग इस संक्रमण से ठीक हो गए हैं।
NewsMay 1, 2020, 1:34 PM IST
दोहरी मार: कोरोना संकट में हरियाणा सरकार ने बढ़ाया बस किराया, डीजल पेट्रोल पर भी की वैट की बढ़ोत्तरी
हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान आम जनता पर एक और बोझ डाला है। राज्य सरकार ने बस का किराया 15 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाने और डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वैट बढ़ाने का फैसला किया। राज्य फैसले के मुताबिक साधारण, लग्जरी और सुपर लग्जरी बसों में बसों का किराया 85 पैसे प्रति किलोमीटर प्रति यात्री से 1 रुपये प्रति किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है।
NewsNov 14, 2019, 10:27 AM IST
हरियाणा में भाजपा और जजपा में हुआ विभागों का बंटवारा, कैबिनेट विस्तार आज
हरियाणा में भाजपा और जजपा की संयुक्त गठबंधन की सरकार ने 27 अक्टूबर को शपथ ली थी। इस शपथ ग्रहण समारोह में सीएम मनोहर लाल खट्टर और जजपा के नेता दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। हालांकि उस वक्त ये कहा जा रहा था कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा। जिसमें नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन दो हफ्ते से ज्यादा गुजर जाने के बाद दोनों दलों के किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली थी।
NewsNov 13, 2019, 10:13 AM IST
हरियाणा में टला कैबिनेट विस्तार, जजपा और निर्दलीयों ने फंसाया पेंच
महाराष्ट्र में एक तरफ भाजपा सरकार नहीं बना सकी। वहीं हरियाणा में कैबिनेट विस्तार पर ब्रेक लगा हुआ है। क्योंकि विभागों को लेकर जजपा और भाजपा में रजामंदी नहीं हो सकी। जजपा राज्य में अहम माने जाने वाले कृषि विभाग के लिए भाजपा पर दबाव बनाए हुए है। वहीं भाजपा भी इस विभाग को अपने पास रखना चाहती है। इसके साथ ही वित्त और राजस्व विभाग पर भी जजपा की नजर है।
NewsNov 11, 2019, 11:26 AM IST
अमित शाह की मुहर के बाद हरियाणा में कल हो सकता है कैबिनेट का विस्तार
हरियाणा में 27 अक्टूबर को भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार बन गई थी। उस वक्त राज्य में सीएम के तौर पर मनोहर लाल खट्टर और उपमुख्यमंत्री के तौर पर दुष्यंत चौटाला ने शपथ ली थी। लेकिन उसके बाद राज्य में कैबिनेट का विस्तार नहीं हो सका। हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि राज्य में दिवाली के बाद कैबिनेट विस्तार हो जाएगा।
NewsNov 9, 2019, 12:55 PM IST
फिर पसोपेश में है हरियाणा की भाजपा और जजपा सरकार, नहीं हो सका कैबिनेट विस्तार
गौरतलब है कि राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31, जजपा को 11 और निर्दलीयों को सात और इनेलो को दो सीटें मिली हैं। इस सात निर्दलीय विधायकों में छह तो भाजपा के ही बागी विधायक हैं। जिन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया था और इन्होंने बागी होकर चुनाव लड़ा था और पार्टी के प्रत्याशी को हराया था।
NewsOct 27, 2019, 4:49 PM IST
हरियाणा में दुष्यंत बने मनोहर के 'लाल', खट्टर सीएम तो चौटाला बने डेप्युटी सीएम
आज दिवाली के दिन चंडीगढ़ पोस्टर और बैनर्स से पटा हुआ था। क्योंकि राज्य में मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। हालांकि भाजपा के पास सरकार बनाने का पूर्ण बहुमत नहीं था। लिहाजा भाजपा ने जननायक जनता पार्टी की सरकार के साथ मिलकर सरकार बनाई है। इसके तहत भाजपा का सीएम और जेजेपी का डेप्युटी सीएम बनना था और इसी फार्मूले के तहत खट्टर और चौटाला ने शपथ ली। जेजेपी को राज्य में दस सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं।
NewsOct 27, 2019, 4:10 PM IST
शपथ ग्रहण समारोह में हुड्डा हुए नाराज और क्यों चौटाला पर निकाली भड़ास
राज्य में आज भाजपा और जेजेपी की सरकार बन गई है। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार राज्य में मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली जबकि दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली। इस शपथग्रहण समारोह में भाजपा के कई केन्द्रीय नेता मौजूद थे। वहीं पंजाब के पूर्वी सीएम प्रकाश सिंह बादल ने भी हिस्सा लिया। चौटाला ने बादल के पैर छूएं और आर्शीवाद लिया।
NewsOct 27, 2019, 7:43 AM IST
खट्टर आज मनाएंगे सीएम के पद के साथ दिवाली, कई मंत्री लेंगे शपथ
अब ये तय हो गया है कि राज्य में भाजपा और जेजेपी मिलकर सरकार बना रही है। हालांकि राज्य में भाजपा को सरकार बनाने के लिए बहुमत नहीं मिला था। लेकिन जेजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए भाजपा ने गठबंधन बनाया है। हालांकि इस गठबंधन में कई निर्दलीय विधायक भी शामिल हो सकते हैं।
NewsOct 26, 2019, 6:43 AM IST
भाजपा विधायक दल की बैठक आज, खट्टर के सीएम बनने पर लगेगी मुहर
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला की मुलाकात के बात ये तय हो गया था कि अब दोनों दल राज्य में मिलकर सरकार बना रहे हैं। लिहाजा रात 9:30 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा-जेजेपा गठबंधन का एलान किया। उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत जेजेपी को उप मुख्यमंत्री समेत 3 मंत्री (दो कैबिनेट और एक राज्य मंत्री) पद मिलेगा।
NewsOct 25, 2019, 6:03 PM IST
बागी भाजपा विधायक बने खेवनहार, खट्टर की अगुवाई में बनेगी सरकार
फिलहाल राज्य के सात निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। ये भी हो सकता है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद ये पूर्व भाजपा नेता और विधायक दोबारा भाजपा में शामिल हो जाए। हालांकि फौरी तौर पर भाजपा ने राहत की सांस ली है। अभी तक किंगमेकर बन रहे सिरसा से विधायक गोपाल कांडा से भाजपा ने किनारा करने का फैसला किया है। क्योंकि इसको लेकर पार्टी में दो गुट बनने लगे हैं और सोशल मीडिया में पार्टी की किरकिरी हो रही है।
NewsOct 25, 2019, 6:16 AM IST
सीटें गवांई लेकिन वोट शेयर बढ़ाकर हरियाणा में भाजपा को मिली राहत
भारतीय जनता पार्टी के इस चुनाव में 36.5 प्रतिशत वो मिले हैं। जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 3.31 प्रतिशत अधिक है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी राज्य में सरकार बनाने के आंकड़े को नहीं छू सकी है। राज्य में भाजपा के 40 विधायक जीत कर आए हैं। जबकि एक दर्जन से ज्यादा मंत्री चुनाव हार गए हैं। सरकार बनाने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है।
NewsOct 25, 2019, 6:12 AM IST
हरियाणा में सरकार बनाने की तैयारी में भाजपा, निर्दलीय विधायकों के जरिए चलेगी कमजोर सरकार
हरियाणा में भाजपा को 40 सीट मिली हैं। लिहाजा सरकार बनाने का आंकड़ा उसके पास नहीं है। हालांकि का कहना है कि जो भी निर्दलीय विधायक जीत कर आए हैं वह भाजपा में थे। लेकिन नाराज होगा पार्टी से चल गए थे। लेकिन अब वह भाजपा को समर्थन देना चाहते हैं। वहीं सिरसा से निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा ने खुले तौर पर भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। गोपाल कांडा के साथ ही कई अन्य विधायक दिल्ली पहुंच चुके हैं।
NewsOct 22, 2019, 7:51 AM IST
एग्जिट पोल में भाजपा की बल्ले बल्ले, फडणवीस और खट्टर की बंपर वापसी
मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्जिट पोल्स के नतीजों ने भाजपा को राहत की सांस दी है। क्योंकि दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार थी। लिहाजा एंटीइंकमबेंस फैक्टर हो सकता था। लेकिन मतदान के दौरान ये नहीं दिखा। इस बार महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर चुनाव लड़ा है जबकि पिछली बार दोनों ने अलग अलग चुनाव लड़ा था और बाद में सरकार बनाई।