Mns
(Search results - 9)NewsApr 4, 2020, 2:18 PM IST
राज ठाकरे ने जमात के लोगों की हरकतों पर उठाए सवाल, कहा थूकने वाले और वायरस फैलाने वालों को सार्वजनिक मारा जाए
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने दिल्ली में तब्लीगी जमात प्रकरण पर विवादित बयान देते हुए कहा कि इन(जमाती) लोगों पर सवाल उठाया जाना चाहिए कि क्योंकि वह देशभर में कोरोना वायरस को फैला रहे हैं और इसके लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं। उनके लिए राष्ट्र से ज्यादा धर्म महत्वपूर्ण है।
NewsFeb 9, 2020, 7:22 PM IST
मनसे की रैली पर उद्धव का तंज, कहा मुझे हिंदुत्व साबित करने की जरूरत नहीं
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज शिवसेना की सर्वदलीय बैठक में बुलाई। असल में आज मुंबई में ही मनसे की रैली की थी। जिसको लेकर शिवसेना सरकार घबराई हुई है। लिहाजा अब दिनभर शिवसेना के नेताओं की नजर मनसे की रैली पर ही रही। क्योंकि मनसे जिस तरह से हिंदुत्व के मुद्दे पर आक्रामक हो रही है। वह शिवसेना के लिए खतरे की घंटी है।
NewsFeb 9, 2020, 11:08 AM IST
मुंबई में राज ठाकरें दिखाएंगे आज अपनी ताकत, शिवसेना के वोट बैंक में लगाएंगे सेंध
मनसे ने राज्य में पार्टी का पहला अधिवेशन कर राज्य की सत्ताधारी शिवसेना को चुनौती थी और अब वह राज्य में आज पहली रैली करने जा रही है। मुंबई के आजाद मैदान पर होने वाली रैली में राज ठाकरे अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस रैली में करीब दो लाख से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे। इस रैली के लिए मनसे ने खास तैयारियां की है। इस रैली में शामिल होने के लिए भगवे रंग की टी शर्ट, टोपी और हाथ में बांधने वाली पट्टी तैयार की गई है।
NewsJan 26, 2020, 7:59 AM IST
बुरी फंसी शिवसेना: मनसे के दबाव में भाजपा को समर्थन, पर अब कांग्रेस नाराज
महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है। शिवसेना कभी कट्टर हिंदुत्व की राजनीति करती थी। लेकिन राज्य में कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के बाद शिवसेना नरम हिंदुत्व की राह पर है। लेकिन महज एक दिन में शिवसेना दावा कर रही है कि उनसे हिंदुत्व को नहीं छोड़ा है। असल में शिवसेना की दुविधा ये है कि वह इस मुद्दे को मनसे को नहीं देना चाहती है। जिसने दो दिन पहले ही अपने चाल और चरित्र को बदला है।
NewsJan 25, 2020, 11:08 AM IST
मनसे के तेवर देख बढ़ी शिवसेना की धड़कनें, कहा पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को निकालो
शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों को देश से बाहर निकालने का लेख लिखा है। लिहाजा इस बात को आसानी से समझा जा सकता है कि दो दिन पहले मनसे के अधिवेशन में जिस तरह के हिंदुत्व के एजेंडे पर चलने का संकल्प लिया था। लेकिन अब शिवसेना दावा कर रही है वह भी हिंदुत्व के एजेंडे पर काम रही है और वह भटकी नहीं है। जबकि सरकार गठन के वक्त कांग्रेस ने शिवसेना से साफ कहा था कि उसे अपना कट्टटर हिंदुत्व का चेहरा बदलाना होगा। जिस पर शिवसेना ने रजामंदी दी थी।
NewsJan 24, 2020, 7:59 AM IST
सीएए पर केन्द्र सरकार को मिला राज ठाकरे का साथ, 9 फरवरी को करेंगे बड़ी रैली
शिवसेना संस्थापक बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर राज ठाकरे ने पार्टी का नया झंडा लांच किया है। ये झंडा भगवा है जबकि पहले एमएनएस का झंडा चार रंगों का था। लिहाजा अब ये तय हो गया है कि राज ठाकरे अब पूरी तरह के राज्य में हिंदुत्व के एजेंडे पर काम करेंगे। उन्होंने आज दिए गए भाषण में भी ये जता दिया है कि वह राज्य से घुसपैठियों को बाहर करेंगे। जबकि कुछ समय तक राज ठाकरे भाजपा के विरोध में बयान देते रहे रहे हैं।
EntertainmentFeb 17, 2019, 12:31 PM IST
पाकिस्तानी गायकों के साथ काम करना बंद करें म्यूजिक कंपनियां : MNS
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) की चित्रपट इकाई ने ‘म्यूजिक लेबल कंपनियों’ से पाकिस्तानी गायकों के साथ काम करना बंद करने के लिए कहा है।
NewsJan 6, 2019, 11:01 AM IST
शिवसेना प्रमुख उद्धव से मिले राज ठाकरे, सियासी हलकों में खलबली
भाजपा और शिवसेना के रिश्तों की खटास लगातार बढ़ने के बीच हुईइस मुलाकात को महाराष्ट्र की राजनीति की बड़ी घटना माना जा रहा है।
NewsDec 18, 2018, 1:49 PM IST
क्या मध्य प्रदेश में राज ठाकरे स्टाइल की राजनीति को हवा दे रहे कमलनाथ?
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले ऐसे नेता नहीं हैं, जो यूपी और बिहार के लोगों पर 'रोजगार हथियाने' के आरोप लगा रहे हों, उनसे पहले महाराष्ट्र में शिवसेना और राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी मनसे भी इसी तरह की क्षेत्रवाद की राजनीति करते रहे हैं।