Mountains
(Search results - 4)NewsJan 24, 2020, 3:59 PM IST
बढ़ेगी ठंड: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों में हो सकती है बर्फबारी
विभाग का कहना है एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह की शुरुआत में मौसम में बदलाव हो सकता है। विभाग का कहना है कि 28 और 29 जनवरी को उत्तर भारत के कई मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है वहीं पहाड़ियों इलाकों में जोरदार बर्फबारी भी हो सकती है।
NewsJan 22, 2020, 8:06 AM IST
मौसम का सितम: मैदानी इलाकों में घना कोहरा और पहाड़ों में बर्फबारी
मौसम विभाग ने पहले ही साफ कर दिया था कि फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड और कई दिनों तक पड़ेगी। फिलहाल मैदानी राज्यों में दोपहर के तापमान में इजाफा हुआ है। जबकि रात और सुबह के तापमान में गिरावट आ रही है। हालांकि पिछले दो दिन यूपी समेत कई राज्यों में धूप निकली रही, जिसके कारण लोगों को राहत मिली। लेकिन पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
NewsJan 14, 2020, 8:16 AM IST
फिलहाल ठंड से राहत नहीं, पहाड़ों में बर्फबारी बढ़ा रही है आफत
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों को जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण कई जगह भूस्खलन होने की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की मार से अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने के आसार कम ही हैं। विभाग का कहना है कि उत्तरी राज्यों में ठंड के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त रहेगा।
NewsMar 9, 2019, 4:14 PM IST
चुनाव के दौरान पर्यावरण बचाव के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव के दौरान पहाड़ों और चट्टानों पर प्रचार करने पर रोक लगा दी है। यह फैसला तमिलनाडु सरकार की याचिका के खिलाफ दिया गया है।