Mulayam Singh
(Search results - 96)NewsAug 22, 2019, 8:09 AM IST
क्या टीपू केे बाद तेेजस्वी बनेंगे 'औरंगजेब'
तेजस्वी पार्टी की कमान अपने हाथों में चाहते हैं। लिहाजा पिछले कई दिनों से उन्होंने इसी रणनीति के तहत पार्टी के कार्यक्रमों और बैठकों से दूरी बनाकर रखी है। यही नहीं लालू प्रसाद यादव परिवार में भी कई गुट बन गए हैं। जो तेजस्वी के खिलाफ अंदरूनी तौर पर मोर्चा खोले हुए हैं। वहीं अब ये सवाल उठ रहे हैं कि कि क्या तेजस्वी अखिलेश यादव और औरंगजेब की तरह बगावत कर पार्टी की कमान अपने हाथ में लेंगे। गौरतलब है कि औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां से बगावत कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।
NewsAug 19, 2019, 7:07 PM IST
क्या कांग्रेस की राह पर चलेगी सपा, अखिलेश गद्दी छोड़ मुलायम को सौंपेंगे पार्टी की कमान
दो साल पहले अखिलेश यादव ने अपने वफादारों से मिलकर मुलायम सिंह को पार्टी के अध्यक्ष के पद से हटाकर मुलायम को संरक्षक के पद पर नियुक्त किया था और पार्टी की कमान अपने हाथ में ले ली थी। उस वक्त अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे और उन्होंने अपने चाचा शिवपाल सिंह को भी पार्टी से निकाल दिया था। यादव परिवार में इसके कारण दो फाड़ हो गए थे। लेकिन मुलायम पुत्रमोह में कुछ ज्यादा नहीं कर पाए। लेकिन राज्य में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था और पार्टी 47 सीटों पर सिमट गई।
NewsAug 5, 2019, 7:55 PM IST
अनुच्छेद 370 हटाने से पहले सपा को राज्यसभा में मिला एक और ब़ड़ा झटका
राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर और नीरज शेखर भी इस्तीफा दे चुके हैं। संजय सेठ कारोबारी हैं और पार्टी के कोषाध्यक्ष के पद पर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि संजय सेठ भी पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। इस साल की शुरूआत में संजय सेठ का नाम तेजी से लखनऊ के राजनैतिक गलियारों में उभरा था। क्योंकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन कराने में संजय सेठ की बहुत अहम भूमिका रही थी।
NewsJul 29, 2019, 7:41 AM IST
आजम खान को नहीं मिल रहा है पार्टी का साथ, माफी मांगने को दबाव बनाएगी सपा
पिछले हफ्ते लोकसभा में आजम खान ने पीठाधीन अध्यक्ष रमा देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। जहां महिला सांसद आजम खान को निलंबित या फिर उनके जेल भेजने की बात कर ही हैं वहीं सभी विपक्षी दलों ने इस मामले पर फैसला लेने के अधिकार लोकसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। लिहाजा आज आजम खान पर लोकसभा अध्यक्ष कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
NewsJul 27, 2019, 8:26 PM IST
आजम खान को लेकर मुलायम परिवार में हुए दो फाड़, अखिलेश का समर्थन तो बहू उतरी विरोध में
सभी विपक्षी दलों ने आजम के खिलाफ कार्यवाही के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को अधिकृत किया है। फिलहाल इस मामले में आजम को केवल पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी तंजीम फातिमा का ही साथ मिला है। अखिलेश लोकसभा में आजम के बयान को गलत नहीं बताया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान आजम खान ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था।
NewsJul 25, 2019, 11:27 AM IST
मुलायम के चरखा दांव में फंसे अखिलेश, नेताजी ने दिया मोदी को एहसान का ‘रिटर्न गिफ्ट’
असल में द अनलॉफुल ऐक्टिविटीज (प्रिवेंशन) अमेंडमेंट बिल के पक्ष में बुधवार को मतदान हुआ था। इसमें ज्यादातर विपक्षी दलों ने विरोध में अपनी राय दी थी। मतदान के दौरान विपक्षी दल सदन से बाहर चले गए। लेकिन समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव बाहर नहीं गए बल्कि उन्होंने सरकार के पक्ष में वोट दिया था।
NewsJul 23, 2019, 11:10 AM IST
मोदी सरकार करेगी अखिलेश यादव का रूतबा कम, लेकिन मुलायम का जलवा बरकरार
फिलहाल केन्द्र सरकार एक दर्जन से ज्यादा नेताओं की सुरक्षा को कम करने पर विचार कर रहा है। यही नहीं कुछ नेताओं को मिली उच्च ग्रेड की सुरक्षा को निचले ग्रेड में भी किया जा सकता है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भी केन्द्र सरकार ने कई नेताओं को केन्द्रीय सुरक्षा बलों की सुरक्षा मुहैया कराई थी। जिसके तहत सभी नेताओं को केन्द्रीय सुरक्षा बलों के घेरे में रखा गया था।
NewsJul 15, 2019, 6:06 PM IST
समाजवादी पार्टी में उभरी कलह, जानें क्यों पूर्व पीएम के बेटे ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा
चंद्रशेखर की मौत के बाद उपचुनाव में नीरज शेखर सपा के टिकट से चुनाव जीते थे। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में वह चुनाव हार गए इसके बाद सपा ने नीरज शेखर को राज्यसभा में भेजा था। लेकिन अब अखिलेश यादव से नाराजगी के कारण नीरज शेखर ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है। नीरज शेखर ने इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
NewsJul 14, 2019, 7:16 AM IST
क्या उपचुनाव में मायावती की 'दूर' रणनीति पर काम कर रहे हैं अखिलेश
लगातार चुनाव में मिल रही हार के बाद पार्टी का कार्यकर्ता हताश है। यही नहीं इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी के परंपरागत मतदाताओं ने भी पार्टी को वोट नहीं दिया। मुस्लिम वोटर इस बार बीएसपी की तरफ चला गया है। जिसके कारण बीएसपी राज्य में दस सीटें जीतने में कामयाब रही। फिलहाल पार्टी के सामने सबसे बड़ी समस्या आगामी उपचुनाव हैं।
NewsJun 29, 2019, 10:23 PM IST
अखिलेश का राजनैतिक कैरियर खत्म करने का 'संकल्प" लिया है माया-शिवपाल ने !
लोकसभा चुनाव के बाद अखिलेश यादव राजनैतिक तौर पर हाशिए पर चले गए हैं। पार्टी महज पांच सीटों पर ही लोकसभा चुनाव जीती है। हालात ये हैं कि यादव गढ़ कहे जाने वाली लोकसभा सीटों पर पार्टी को हार मिली है। यहां तक कि अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल को चुनाव नहीं जीता पाये हैं। जबकि दो चचेरे भाई अक्षय यादव और धर्मेन्द्र यादव भी चुनावी बिसात में हार गए हैं।
NewsJun 27, 2019, 10:22 AM IST
योगी सरकार में लगा मुलायम सिंह की समधन पर जुर्माना
अंबी बिष्ट अकसर विवादों में रहती है। जब वह लखनऊ विकास प्राधिकरण में तैनात थी तो वहां पर भी विवादित अफसरों में शुमार थी। एलडीए में हुए घोटालों की आंच अंबी बिष्ट तक भी पहुंची थी। लेकिन तब तत्कालीन अखिलेश यादव सरकार ने उन्हें बचा लिया था।
NewsJun 25, 2019, 2:22 PM IST
जानें क्यों अमर अंकल ने टीपू को बताया औरंगजेब और मुलायम को बहादुर शाह जफर
असल में एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद अमर सिंह की लड़ाई जग जाहिर है। कभी अमर सिंह पार्टी के भीतर दिग्गज नेताओं में शुमार थे। लेकिन पार्टी की कमान अखिलेश के हाथों में आते ही अमर सिंह एसपी की राजनीति में हाशिए पर आ गए और बाद में उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया।
NewsJun 24, 2019, 8:11 AM IST
बसपा पर हावी हुआ परिवारवाद, मायावती ने अखिलेश को सुनाई खरी खोटी
बहुजन समाज पार्टी भी अब एक खानदान की पार्टी बनकर रह गई है। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को एक राष्ट्र स्तरीय बैठक में अपने भाई और भतीजे को पार्टी के अहम पद सौंप दिए। इस बैठक में मायावती अपने महागठबंधन सहयोगी अखिलेश यादव को जमकर बुरा भला भी सुनाया और उन्हें हार का जिम्मेदार बताया।
NewsJun 12, 2019, 1:36 PM IST
जानें क्यों अखिलेश के करीबी पूर्व मंत्री के घर सीबीआई ने मारा छापा
उत्तर प्रदेश में पूर्व की सपा सरकार के दौरान राज्य में खनन घोटाला हुआ था और हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गयी थी। पहले इस विभाग के मंत्री अखिलेश यादव थे। लेकिन बाद में इस विभाग को गायत्री प्रजापति को दे दिया गया था। हालांकि जांच के दायरे में अखिलेश भी हैं। क्योंकि उनके कार्यकाल के दौरान हुए खनन घोटाले में पूर्व आईएएस अफसर चंद्रकला से भी पूछताछ की जानी है।
NewsJun 11, 2019, 10:02 AM IST
मुलायम की तबियत फिर से बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सोमवार रात फिर से तबियत बिगड़ गयी जिसके चलते सोमवार रात को ही उन्हें लखनऊ से गुडगाँव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।