Naveen Patnaik
(Search results - 10)NewsApr 10, 2020, 8:31 PM IST
ओडिशा में मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं
ओडिशा सरकार पहले ही बाहर कदम रखने के लिए मास्क को अनिवार्य कर चुकी है। और जो मास्क नहीं पहनेगा उस पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गया। राज्य सरकार ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति बार बार नियमों का उल्लंघन करेगा तो पहले 3 बार 200 रुपये और बाद में हर उल्लंघन के लिए 500 रुपये उससे वसूला जाएगा।
NewsMar 9, 2020, 8:22 AM IST
राज्यसभा चुनाव: ओडिशा में कांग्रेस पर है भाजपा की नजर
हालांकि अभी तक बीजद के पक्ष मे पलड़ा भारी दिख रहा है और उसने चार सीटों के लिए चारों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। वहीं भाजपा भी अब मैदान में उतरने की तैयारी में है। लिहाजा उस कांग्रेस के विधायकों की मदद मिल सकती है। लेकिन इसके लिए कांग्रेस के विधायकों को पार्टी के फैसले के उलट क्रास वोटिंग करनी होगी।
NewsDec 19, 2019, 8:21 AM IST
एनआरसी पर भाजपा को झटका, बीजेडी नहीं करेगी एनआरसी पर केन्द्र को समर्थन
नागरिकता संशोधन कानून पर पटनायक ने केन्द्र सरकार को समर्थन दिया था। पटनायक से पहले जदयू के अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी साफ कर चुके हैं कि उनकी पार्टी केन्द्र सरकार को एनआरसी समर्थन नहीं देगी। पटनायक ने ये घोषणा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एक राष्ट्रव्यापी एनआरसी पर अपना विरोध दोहराए जाने के एक दिन बाद की है।
NewsOct 25, 2019, 5:26 PM IST
केरल के बाद अब ओडिशा में आसमान से बरस रही है मौत, भारी बारिश से तीन की मौत
जानकारी के मुताबिक ओडिशा में हो रही भारी बारिश के चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। बारिश का असर राज्य के ज्यादातर जिलों में पड़ा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के दक्षिणी और मध्य तटवर्ती इलाकों में बीते दो दिन से लगातार भारी बारिश हो रही है।
NewsJul 13, 2019, 8:41 AM IST
तीन बार से हैं ओडिशा में बीजेपी के विधायक, जानें क्यों सो रहे हैं फुटपाथ पर
असल में ओडिशा विधानसभा में बीजेपी मुख्य व्हिप चरण मांझी ने इस मामले को विधानसभा अध्यक्ष के सामने उठाया। मांझी तीन बार से कियोनझार के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर में अब तक घर आवंटित नहीं होने की वजह से वह फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि विधायक की शपथ लेने के एक महीने के बाद भी उन्हें घर नहीं मिला है और वह फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं।
NewsMay 21, 2019, 12:28 PM IST
एक्जिट पोल का असर: ओडिशा में बढ़ सकता है एनडीए का कुनबा
सात चरण के मतदान के बाद सबको 23 मई की मतगणना का इंतजार है। लेकिन इस दौरान कई तरह के राजनीतिक समीकरण बनते दिख रहे हैं। इसमें सबसे पहला ठोस संकेत दिखा ओडिशा से। जहां बीजेपी को अच्छी संख्या में सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। शायद यही वजह है कि राज्य में दो दशकों से शासन करने वाली बीजू जनता दल ने एनडीए में शामिल होने के संकेत दिए हैं।
NewsMay 3, 2019, 10:38 AM IST
अगर आपका कोई परिजन फंसा है चक्रवात 'फानी' में तो जरुर पढ़ें यह खबर
गृह मंत्रालय के अनुसार कुल मिलाकर 11.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इनमें से 3.3 लाख लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक फानी से ओडिशा के 10,000 गांव, 50 शहर प्रभावित हो रहे हैं। इस तूफान के लिए अलग-अलग हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। भारतीय रेलवे ने भी हेल्प लाइन नंबर जारी किए हैं।
NewsMar 14, 2019, 6:13 PM IST
नवीन पटनायक के सांसद ने दिया इस्तीफा, हो सकते हैं बीजेपी में शामिल
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के सुप्रीमो नवीन पटनायक को बड़ा झटका लगा है। उनके एक सांसद बालभद्र माझी ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। माझी ने आरोप लगाया है कि पार्टी में उनकी लंबे समय से अनदेखी हो रही थी।
ViewsDec 6, 2018, 2:57 PM IST
NewsSep 25, 2018, 7:23 PM IST
ओडिशा में कौन सी करवट ले रही राजनीति, जानिए क्या है जमीन पर माहौल
त्रिपुरा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने अपना पूरा ध्यान ओडिशा पर केंद्रित कर दिया है। ओडिशा में जमीन पर कितनी मजबूत है भाजपा, कितना काम करेगा मोदी फैक्टर। भाजपा के लिए कितना चुनौतीपूर्ण होगा नवीन पटनायक की गरीबों के हितैषी की छवि को तोड़ना। सूबे में भाजपा की जीत की संभावनाओं पर देखिए अनिंद बनर्जी और 'जन की बात' के प्रदीप भंडारी का विश्लेषण।