North India
(Search results - 24)NewsNov 29, 2020, 7:33 PM IST
उत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है, दक्षिणी राज्यों में 1 दिसंबर से भारी बारिश के आसार
महापात्रा ने कहा, "उत्तर भारत में इस मौसम में भीषण सर्दी पड़ने की संभावना है।" उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में रात का तापमान सामान्य से नीचे हो सकता है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
NewsJul 19, 2020, 11:19 AM IST
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में आसमान से बरसेगी आफता, भारी बारिश की आशंका
विभाग का कहना है कि दिल्ली और इसके आसपास के राज्यों पंजाब और हरियाणा में रविवार को लगातार बारिश हो सकती है। वहीं इन राज्यों में मानसून के सामान्य स्थिति में आने का अनुमान है। हालांकि अभी तक इन राज्यों में मानसून अच्छी तरह से सक्रिय नहीं हो सका है।NewsJun 4, 2020, 6:11 PM IST
निसर्ग ने खुशगवार बनाया मौसम, उत्तर भारत के लिए चेतावनी
निसर्ग चक्रवात बुधवार को मुंबई के करीब अलीबाग तक पहुंचा लेकिन ये मुंबई तक नहीं पहुंचा। हालांकि इस मुंबई और आसपास के इलाकों में नुकसान तो पहुंचाया। निसर्ग तूफान ने कई राज्यों के मौसम को बदल दिया है और इसके कारण राज्यों के तापमान में गिरावट आई है।
NewsMay 31, 2020, 2:26 PM IST
भीषण गर्मी से मिली राहत, उत्तर भारत में गिरा तापमान
शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में आयी आंधी और बारिश ने पिछले कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत दी है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों में रविवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। बदले मौसम के कारण दिल्ली का तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
NewsMay 24, 2020, 6:48 PM IST
मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, आसमान से बरसेगी आग
विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी कै है। वहीं विभाग का कहना कि देश के उत्तरी राज्यों में गर्मी में तेजी से इजाफा हुआ है और आने वाले दिनों में इन हिस्सों में लू चल सकती है। इसके साथ ही अगले 2-3 दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शनिवार को राजस्थान के पिलानी में तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
NewsMar 14, 2020, 10:23 AM IST
कोरोना का कहर: बंद हुआ आधा उत्तर भारत, दक्षिण भारत में भी दिख रहा है असर
कोरोना वायरस को देखते हुए देश के अधिकांश राज्यों में स्कूल कॉलेजों को बंद कर दिया है। केन्द्र सरकार ने भी सरकारी बैठकों और कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। हालांकि अन्य देशों की तुलना में भारत में हालात ज्यादा खराब नहीं है। लेकिन केन्द्र सरकार ने जरूरी कदम उठाते हुए बैठकों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।
NewsFeb 29, 2020, 7:24 AM IST
मार्च से मई के बीच तपती गर्मी के लिए रहें तैयार
मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का तापमान तब दर्ज किया जाता है जब सामान्य से अधिकतम तापमान का + 4 डिग्री से + 5 डिग्री या इससे अधिक के क्षेत्रों के लिए होता है जहां सामान्य अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है और सामान्य से अधिकतम तापमान का शुरूआत का होता है और जब वास्तविक अधिकतम तापमान 45 डिग्री या सामान्य अधिकतम तापमान से अधिक रहता है तो हीट वेव भी घोषित किया जाता है।
NewsJan 17, 2020, 8:24 AM IST
ठंड की चपेट में समूचा उत्तर भारत, बारिश के साथ बर्फबारी बनी आफत
मौसम विभाग ने दी दिल्ली में तेज बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी है। वहीं गुरुवार को हुई बारिश के कारण दिल्ली का तापमान गिर गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम थै। वहीं पंजाब का अमृतसर सबसे ठंड रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ठंड बढ़ने का सबसे बड़ा कारण उत्तरी राज्यों में लगातार बारिश होना और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का होना है।
NewsJan 11, 2020, 9:06 AM IST
उत्तर भारत में सितम ढा रही है ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से हुआ हाल बेहाल
उत्तर भारत लगातार ठंड पड़ने के कारण लोग ठिठरने को मजबूर हैं। मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। उत्तरी राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट जारी है। हालांकि कहीं कड़क धूप खिल रही है लेकिन तापमान नीचे जा रहा है। दिल्ली-राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड ठंड की चपेट में हैं और कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है।
NewsJan 9, 2020, 8:40 AM IST
उत्तर भारत में फिर बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठंड
मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है और आसामान में बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण ठंड से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। पिछले दिनों दिनों से उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग का कहना है कि आज भी बारिश हो सकती है। जिसका सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। पहाड़ी राज्यों में बर्फ गिरने और मैदानी राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में 7 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है।
NewsJan 7, 2020, 7:30 AM IST
सावधान! फिर लौट सकती है हाड़ कंपाने वाली सर्दी
पिछले कुछ दिनों से ठंड का कहर झेल रहे उत्तर भारत में फिर ठंड करवट लेने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। दिल्ली में सोमवार की शाम को हल्की बारिश हुई और इसके कारण न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में और बारिश होने की संभावना है।
NewsJan 6, 2020, 8:04 AM IST
उत्तर भारत में फिर शीतलहर, बारिश के साथ ओले पड़ने की आशंका
मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी हो सकती है। जिसके कारण मैदानी राज्यों में ठंड का इजाफा होगा। क्योंकि हवा की ठंडक में ओर ज्यादा बढ़ोतरी होगी।
NewsDec 29, 2019, 10:07 AM IST
बर्फीली ठंड बढ़ा रही सितम, छह राज्यों में रेड अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली, हरियाणा,उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर जोरों पर है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है और रोज तापमान के ननए रिकॉर्ड बना रहे हैं। राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान गिरकर 2.0 डिग्री तक चला गया और इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान है। उत्तरी राज्यों में पड़ी रही ठंड के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
NewsDec 25, 2019, 8:27 AM IST
'चिल्ला कलां' ने उत्तर भारत में बढ़ाई कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में अगले दो दिन और ज्यादा ठंड पड़ सकती है। विभाग का कहना है कि शीत लहर के कारण दिल्ली, हरियाणा, यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में लोगों को कड़कड़ाती ठंड झेलनी पड़ेगी। इस दौरान घना कोहरा भी रहेगा। फिलहाल इस ठंड को लोगों को राहत मिलने की उम्मीद कम है। मंगलवार को ही हरियाणा के नारनौल में 1.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
NewsDec 20, 2019, 8:30 AM IST
ठंड और कोहरे की आगोश में उत्तर भारत, घने कोहरे की चेतावनी जारी
मौसम विभाग पहले ही चेतावनी दी थी कि उत्तरी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। देश के उत्तरी राज्यों में पिछले एक हफ्ते से तापमान में गिरावट आई है। ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण तापमान में और ज्यादा गिरावट आ रही है।