Odisha
(Search results - 55)NewsOct 5, 2020, 12:36 PM IST
बच्चों को दी जा रही है ऑनलाइन शिक्षा, पहल बन गया है अभियान
कोरोना काल में VSSUT छात्रों ने एक पहल शुरू की और इसके तहत तकनीकी का इस्तेमाल कर आठवीं से दसवीं कक्षा छात्र और छात्राओं को व्हाट्सएप और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का संकल्प लिया और बच्चों को पढ़ाई को शुरू किया गया।
NewsAug 1, 2020, 12:08 PM IST
दिल्ली नहीं देश के पांच राज्य बढ़ा रहे हैं सरकार की टेंशन, कोरोना के मामले भी बढ़े
देश में कोरोना का कहर जारी है और देश के पांच राज्य आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा और केरल कोरोना संक्रमण के मामलों में टेंशन बढ़ा रहे हैं क्योंकि इन राज्यों में कोरोना के मामलों तेजी से सामने आ रहे हैं। ये राज्य उन 18 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में शामिल हैं जहां अबतक 10,000 से ज्यादा मामले आ चुके हैं।
NewsJul 18, 2020, 12:34 PM IST
राजस्थान में अब तक सामने आए कोरोना के 27 हजार से ज्यादा केस, जानें अन्य राज्यों का हाल
पिछले 24 घंटों में भारत में 34,884 मामले सामने आए और 671 मौतें कोरोना संक्रमण से हुई हैं। देश में नए मामले सामने आने के बाद पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 10,38,716 हो गई है। वहीं देश में अब तक कुल 26,273 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है।
NewsJul 2, 2020, 3:16 PM IST
देश में कोरोना का कहर जारी, छह लाख पार संक्रमित और करीबी 18 हजार की मौत
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब केवल 2,26,947 मामले सक्रिय हैं जबकि 3,59,860 मरीज कोरोना संक्रमण से उबर गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं अब तक देश में कोरोना संक्रमण से 17,834 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
NewsMay 18, 2020, 6:29 PM IST
पश्चिम बंगाल और तटीय ओडिशा में कहर बरपा सकता है 'अम्फान'
सोमवार को सुबह 11.30 बजे सुपर साइक्लोनिक तूफ़ान में अम्फ़ान तेज हो गया और तटीय ओडिशा में एक या दो स्थानों पर सोमवार शाम से भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में चक्रवात के कारण भारी बारिश की चेतावनी दी है।
NewsMay 16, 2020, 1:50 PM IST
कोरोना के संकट के बीच ओडिशा ने सरकारी कर्मचारियों का बढ़ाया डीए
ओडिशा में फिलहाल सरकारी कर्मचारियों को 154 फीसदी डीए मिलता है वहीं अब इसे दस फीसदी बढ़ाकर 164 फीसदी कर दिया गया है। कर्मचारियों को बढ़ा हुआ डीए जुलाई के वेतन में जोड़कर दिया जाएगा।
NewsApr 10, 2020, 8:31 PM IST
ओडिशा में मास्क नहीं तो पेट्रोल नहीं
ओडिशा सरकार पहले ही बाहर कदम रखने के लिए मास्क को अनिवार्य कर चुकी है। और जो मास्क नहीं पहनेगा उस पर जुर्माना लगाने का फैसला किया गया। राज्य सरकार ने कहा था कि अगर कोई व्यक्ति बार बार नियमों का उल्लंघन करेगा तो पहले 3 बार 200 रुपये और बाद में हर उल्लंघन के लिए 500 रुपये उससे वसूला जाएगा।
NewsApr 10, 2020, 5:58 PM IST
ओडिशा के बाद पंजाब ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया कर्फ्यू
देश में चल रहे कोरोनावायरस संकट के बीच पंजाब में कर्फ्यू को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। प्रतिबंधों को आगे बढ़ाते हुए आज पंजाब सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इसको लेकर फैसला लिया। इससे पहले आज, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि कोरोनोवायरस को फैलने से रोकने के लिए जारी तालाबंदी जारी रहनी चाहिए।
NewsApr 9, 2020, 1:04 PM IST
ओडिशा ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉकडाउन, केन्द्र सरकार भी जल्द कर सकती है ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियोकांफ्रेंसिग के जरिए बातचीत की थी। जिसमें सभी राज्य लॉकडाउन को बढ़ाने को पक्ष में थे। राज्यों का कहना था कि हालत को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाना चाहिए क्योंकि देश की स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है। हालांकि महाराष्ट्र समेत कुछ राज्य पहले से ही लॉकडाउन के पक्ष में है।
NewsMar 9, 2020, 8:22 AM IST
राज्यसभा चुनाव: ओडिशा में कांग्रेस पर है भाजपा की नजर
हालांकि अभी तक बीजद के पक्ष मे पलड़ा भारी दिख रहा है और उसने चार सीटों के लिए चारों प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया। वहीं भाजपा भी अब मैदान में उतरने की तैयारी में है। लिहाजा उस कांग्रेस के विधायकों की मदद मिल सकती है। लेकिन इसके लिए कांग्रेस के विधायकों को पार्टी के फैसले के उलट क्रास वोटिंग करनी होगी।
NewsFeb 11, 2020, 9:23 AM IST
भुवनेश्वर नगर निगम का अनोखा प्रयोग, ट्रांसजेंडर वसूल रहे हैं टैक्स
बीएमसी द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के 10 सदस्यों की एक टीम को इसके लिए चुना गया है। जो पीओएस मशीनों के जरिए टैक्स की वसूली कर रहे हैं। इसके लिए निगम ने इन लोगों को वर्दी, एक पहचान पत्र और एक वाहन भी दिया है। इसके लिए समुदान ने एक नारा दिया है। जिसके तहत वह बकाए दारों पर एक स्लोगन का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें लिखा गया है कि "अपने कर का भुगतान करें, हमसे आशीर्वाद प्राप्त करें"।
NewsFeb 3, 2020, 7:12 PM IST
पुलवामा के शहीद की पत्नी ने छोड़ा परिवार,दयनीय स्थिति में हैं परिजन
पिछले साल जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 45 जवान शहीद हो गए थे। जिसमें मनोज कुमार बेहरा भी थे। लेकिन उनके शहीद हो जाने के बाद उनके परिवार में ही पारिवारिक जंग शुरू हो गई है। क्योंकि बेहरा की पत्नी ने सरकार से मिली धनराशि को अपने एकाउंट में ही रखा और अब वह घर छोड़कर चली गई है।
NewsDec 2, 2019, 10:58 AM IST
तमिलनाडू में आसमान से बरस रही है मौत, लगातार बढ़ रही है मरने वालों की संख्या
मानसून के जाने के बाद बाद देश में लगातार मौसम कहर बरपा रहा है। अब देश के तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश कहर बनकर बरस रही है। बारिश के कारण इन राज्यों के हालत खराब हैं और 15 लोगों की जान चली गई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों के लिए में अगले 48 घंटे अहम हैं। क्योंकि बिगड़ते मौसम के कारण राज्य के हालत और ज्यादा खराब हो सकते हैं।
NewsNov 11, 2019, 9:26 AM IST
'बुलबुल' ने ली एक दर्जन लोगों की जान, 2.73 लाख परिवार प्रभावित
चक्रवाती तूफान के कारण पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 10 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं ओडिशा में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक इस भीषण तूफान के कारण पश्चिम बंगाल में ही 2.73 लाख परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं ओडिशा में भी हजारों परिवारों के इस तूफान के कारण प्रभावित होने की खबर है।
NewsNov 10, 2019, 12:18 PM IST
'बुलबुल' ने मचाई तबाही, पेड़ उखाड़े तो तेज बारिश के साथ लाया तूफान
चक्रवाती तूफान बुलबुल ने ओडिशा के ज्यादातर जिलों में भारी तबाही मचाई है। तूफान के कारण तटीय इलाकों में भारी बारिश हुई। जिसके कारण जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया। इन जिलों में तेज बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल रही है। जिसके कारण पेड़ उखड़ गए हैं और सड़कें टूट गई हैं। जिसके कारण लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया था।