Onion
(Search results - 43)NewsNov 3, 2020, 7:47 PM IST
प्याज को लेकर आई बड़ी खबर, सबसे बड़ी मंडी में गिरी 1000 रुपये कीमत
बाजार के जानकारों का कहना है प्याज की कीमत तेजी से जमीन पर आ रही हैं और सबसे बड़ी प्याज मंडी नासिक की लासलगांव में प्याज के थोक भाव में गिरावट आई है। एक दिन पहले ही जो प्याज 6191 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रहा था वह आज 1000 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गया है।
NewsNov 3, 2020, 5:21 PM IST
अच्छी खबर: जानें कहां मिल रहा है 35 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज
असल में केन्द्र सरकार विदेशों से प्याज का आयात कर रही है। केन्द्र सरकार का मानना है कि आने वाले दिनों में देश में प्याज की कीमत कम हो जाएगी। वहीं केन्द्र सरकार के इस कदम के बाद देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमतों में राहत देखने को मिली है।
NewsNov 2, 2020, 6:22 PM IST
जल्द ही होगा सस्ता प्याज, विदेशी नहीं घरेलू आवक से सस्ता होगा प्याज
उधर, देश में कृषि उत्पादों के विपणन की शीर्ष सहकारी संस्था नेशनल एग्रीकल्चरल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया यानी नैफेड की ओर से शनिवार को जारी टेंडर में आयातकों से 40 से 60 मिलीमीटर आकार के 15,000 टन लाल प्याज की आपूर्ति के लिए बोलियां मंगाई गई हैं।
NewsOct 31, 2020, 11:45 AM IST
खुशखबरी: आलू, प्याज की कीमतों को कम करने के लिए केन्द्र सरकार ने किया बड़ा फैसला, मिलेगी राहत
असल में महंगी कीमतों में लगाम लगाने के लिए बाजारों में प्याज की उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्याज उत्पादक देशों से प्याज आयात कर रही है।
NewsOct 28, 2020, 9:33 PM IST
खुशखबरी: जल्द ही आम लोगों को मिलेगा सस्ता प्याज
फिलहाल देश में प्याज की कीमतों में आग लगी है और प्याज की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। हालांकि सरकार प्याज की कीमतों को कम करने की कोशिश कर रही है और विदेशों से प्याज को आयात कर रही है। इसी के चलते सरकार ने प्याज इंपोर्ट करने का फैसला लिया है।
NewsOct 25, 2020, 5:57 PM IST
महंगे प्याज के बीच इस शहर में आई राहत की खबर, मिलेगा 35 रुपये किलो प्याज
फिलहाल बताया जा रहा है कि बाजारों में सस्ती दरों पर प्याज मिलने लगा है। राज्य की राजधानी में स्थित रायतु बाजारों में छोटे किसान सीधे प्याज खरीद कर उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है और अब राज्य सरकार इसके जरिए सब्जियां बेचने की योजना बना रही है।
NewsAug 28, 2020, 8:03 AM IST
सब्जियों की कीमतों पर लगी आग, दोगुने हुए सब्जियों के दाम
महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर महंगी सब्जियों की मार पड़ रही है। बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं और लोग सब्जियों की तुलना में अब दालों को तरजीह दे रहे हैं। देश में आलू से लेकर सभी मौसमी सब्जियों की कीमतों में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
NewsJul 7, 2020, 8:47 PM IST
किचन में आग लगा रहे हैं आलू और प्याज, जानें क्यों आ रहा है कीमतों में उछाल
फिलहाल सब्जी मंडियों में आलू-प्याज और टमाटर आदि की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। हालांकि मंडियों की तुलना में खुले बाजार में सब्जियों की ज्यादा कीमत है। क्योंकि सब्जियों की कीमतों में अंकुश लगाने के लिए कोई सरकारी नियम नहीं है।
NewsMay 25, 2020, 8:24 AM IST
लॉकडाउन के साथ ही गर्मी की मार, प्याज निकाल रहा है किसानों के आंसू
प्याज को लेकर किसान परेशान हैं क्योंकि प्याज की कीमतों के कारण उसकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। देश में प्याजकी बंपर पैदावार हुई है इसके कारण प्याज की कीमतों में कमी आई है। वहीं लॉकडाउन में होटल और रेस्टोरेंट के बंद होने के कारण प्याज की खपत कम हो गई है। जिसके कारण कीमतों में काफी कमी गिरावट आ गई है।
NewsApr 7, 2020, 1:08 PM IST
लॉकडाउन के बीच सरकार रख रही है प्याज की कीमतों पर नजर
फिलहाल राज्य और केन्द्र सरकार प्याज की कीमतों पर नज़र रखे हुए हैं। क्योंकि प्याज की सबसे बड़ी मंडी लासलगाँव में कोरोना का एक मामला सामने आने के बाद यहां पर वाहनों का परिचालन निलंबित हो गया है। जिसका असर आने वाले दिनों में प्याज की आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है और प्याज की कीमतों में इजाफा हो सकता है।
NewsFeb 24, 2020, 6:55 AM IST
गर्मी बढ़ने के साथ ठंडी हो रही हैं प्याज की कीमत
केंद्र सरकार ने सितंबर में प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि घरेलू बाजार में प्याज की कीमतें आसमान छू गई थीं। घरेलू कीमतों को कम करने के लिए प्याज के आयात को भी अनुमति दी गई थी। लेकिन अब यही फैसला केन्द्र सरकार की मुसीबत बनता जा रहा है।
NewsFeb 7, 2020, 7:33 PM IST
बाजार में आया नया प्याज तो व्यापारी बोले प्रतिबंध हटाए सरकार
फिलहाल बाजार में प्याज की कीमतें कम होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई है। नासिक में प्याज की नई फसल बाजार में आ गई हैं। वहीं लगातार इसकी कीमतों में कमी आ रही है। जिसके कारण किसान परेशान हैं। असल में पिछले दिनों प्याज की फसल बर्बाद होने के कारण देश में प्याज की कीमत काफी बढ़ गई थी।
NewsJan 31, 2020, 7:30 AM IST
अब सस्ता प्याज बना मुसीबत, सरकार ने लिया फैसला
आयातित प्याज केन्द्र सरकार से लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। एक तो ऊंचे दाम में प्याज का आयात किया गया। वहीं अब राज्य इस प्याज को नहीं उठा रहे हैं। लिहाजा अब केन्द्र सरकार ने इस प्याज को 60 फीसदी कम कीमत पर बेचने का फैसला किया है। केन्द्र सरकार ने प्याज को 22-23 रुपये किलो बेचने का फैसला किया है।
NewsJan 14, 2020, 8:06 AM IST
नहीं बिका प्याज तो रोक दी कर्मचारियों की सेलरी
पिछले कुछ दिनों से प्याज की कीमत कम हुई है। अब बाजार में प्याज 50 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। हालांकि देश में प्याज की सप्लाई के लिए केन्द्र सरकार ने विदेशों से प्याज का आयात किया था। ताकि देश में कीमत कम हो सके। पिछले दिनों ही केन्द्र सरकार ने कहा था कि राज्य प्याज का उठान नहीं कर रहे हैं।
NewsJan 4, 2020, 8:08 AM IST
..तो इसलिए सस्ता नहीं हो रहा है प्याज
असल में पिछले दिनों ही इस मामले को लेकर केन्द्रीय उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाक़ात कर प्याज को उठाने के लिए राज्य सरकारों से बात करने की गुज़ारिश की है। क्योंकि अमित शाह की अगुवाई में ही प्याज के लिए समिति बनाई गई है, जिसने ये फैसला किया है कि आगामी सीजन से देश में एक लाख टन का बफर स्टॉक बनाया जाएगा।