Patna Sahib
(Search results - 10)NewsMay 19, 2019, 1:45 PM IST
पटना में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव के सुरक्षाकर्मियों ने कैमरामैन को पीटा
बिहार में आज 8 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इन सीटों में पटना साहिब भी शामिल है। यहां कई बड़े नेताओं अपने मत का प्रयोग किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी मतदान किया।
NewsMay 18, 2019, 7:57 PM IST
लोकसभा चुनाव का महाकुंभ कल होगा खत्म, 23 को आएगा जनता जनार्दन का फैसला
लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में जिन आठ राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। उसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें, हिमाचल की 4, पंजाब की 13, बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 8 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान होना है। इसके साथ ही चंडीगढ़ की एक सीट के लिए कल मतदान होगा। इस चरण में कुल 918 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
NewsMay 18, 2019, 11:28 AM IST
शत्रुघ्न सिन्हा पर कांग्रेस नेता ने कसा तंज, कहा ये राजनीति है ड्रामा नहीं
असल में शत्रुघ्न सिन्हा ने लखनऊ में अपनी पत्नी और एसपी-बीएसपी गठबधंन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था। बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस के पक्ष में लखनऊ में प्रचार नहीं किया। सिन्हा लखनऊ में एक हफ्ते से ज्यादा रहे। लेकिन न तो वो कांग्रेस के दफ्तर गए और न ही उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया।NewsApr 21, 2019, 1:43 PM IST
यूपी में कांग्रेस के दुश्मन पटना में करेंगे उसके ‘शत्रु’ का प्रचार
पटना साहिब में अंतिम चरण, 19 मई को मतदान होना है। लेकिन बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल लखनऊ में अपनी पत्नी और समाजवादी की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। जिसको लेकर कांग्रेस में खासी नाराजगी है। एक दिन पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने बयान दिया था कि अखिलेश यादव में उन्हें देश का भविष्य दिखता है। इस बयान को लेकर भी स्थानीय स्तर पर कांग्रेस के नेताओं में गुस्सा है।
NewsApr 20, 2019, 12:55 PM IST
जानें क्यों कांग्रेस नेता ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा कर दें पार्टी का टिकट वापस
अब लखनऊ में चुनावी माहौल बदल गया है। प्रमोद 2014 लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर संभल से मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन उन्हें हार मिली। फिलहाल शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के लिए कायस्थ और मुस्लिम इलाकों में वोट मांग रहे हैं और लखनऊ के विकास का वादा कर रहे हैं।
NewsApr 6, 2019, 4:08 PM IST
शत्रुघ्न को बीजेपी के खिलाफ हथियार बनाएगी कांग्रेस, पटना साहिब से दिया टिकट
कांग्रेस ने महज कुछ घंटे पार्टी में शामिल होने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की पटना साहिब सीट से टिकट दे दिया है। सिन्हा की अहमियत इसी बात से समझी जा सकती है कि पार्टी ने उनके पार्टी में शामिल होने के कुछ ही घंटों में पार्टी की उम्मीदवार घोषित किया।
NewsApr 6, 2019, 12:49 PM IST
जानें किस बीजेपी के दिग्गज नेता ने स्थापना दिवस पर छोड़ी पार्टी, नरेन्द्र मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है। पूरे देश में बीजेपी के कार्यालयों में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और इसी बीच खबर आ रही है कि पार्टी के एक दिग्गज नेता ने पार्टी को छोड़ दिया है।
NewsApr 6, 2019, 11:09 AM IST
भाजपा के 'शत्रु' आज होंगे कांग्रेस में शामिल, पटना साहिब से चुनाव लड़ने की उम्मीद
कभी भाजपा में रहकर पीएम नरेन्द्र मोदी और बड़े नेताओं के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शॉटगन के नाम से मशहूर सिन्हा ने पहले ही कहा था कि वह नवरात्र में कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे।
NewsMar 29, 2019, 1:12 PM IST
बिहार में महागठबंधन ने किया सीटों का बंटवारा, कीर्ति आजाद को झटका, शत्रुघ्न की उम्मीदें बढ़ीं
बहुचर्चित बेगूसराय और दरभंगा सीट आरजेडी के पास गई। वहीं पटना साहिब कांग्रेस के खाते में आना शत्रुघ्न सिन्हा के लिए अच्छी खबर। कीर्ति आजाद की उम्मीदें अब दिल्ली पर टिकीं।
NewsMar 17, 2019, 3:17 PM IST
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में एनडीए की सीटों का ऐलान, शाहनवाज की सीट जेडीयू, गिरिराज की सीट एलजेपी को मिली
भाजपा के अल्पसंख्यक चेहरे शाहनवाज हुसैन की भागलपुर सीट जेडीयू के पास गई है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के मुखर समर्थक और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की नवादा सीट एलजेपी को मिली है। बिहार में सभी 7 चरणों में चुनाव होना है।