Police Encounter
(Search results - 14)NewsMar 27, 2024, 12:39 PM IST
Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर में पुलिस फोर्स ने नक्सली कमांडर couple समेत इतनों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के बासागुड़ा के चीपुरभट्टी इलाके में बुधवार सुबह CRPF जवानों एवं कोबरा की संयुक्त टीम और नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर हो गए। जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। उसके बाद सीआरपीएफ ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
NewsMar 20, 2024, 4:57 PM IST
Badaun News: साजिद ने हत्या के बाद आयुष के गले का खून निकालकर पिया था! तंत्र-मंत्र का चक्कर तो नहीं...
बदायूं में दो मासूम भाइयों की हत्या के बाद एनकाउंटर में मारे गए नई साजिद को लेकर अभी कोई ठोस खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इतना तो स्पष्ट हो गया कि उसने ठेकेदार विनोद ठाकुर की पत्नी से 5000 रुपए जो उधार मांगे थे, वह झूठ बोलकर मांगा था। क्योंकि उसकी न तो पत्नी प्रेग्नेंट है और न अस्पताल में भर्ती है। उसके दो बच्चे पैदा हुए थे दोनों की मौत हो चुकी है।
NewsMar 20, 2024, 9:45 AM IST
UP double murder update: गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती...उधार मांगने गया था साजिद...फिर बच्चों को क्यो मारा
संगीता रसोई में चाय बनाने चली गई तभी साजिद ने उसके बेटे आयुष से उसे ऊपर की मंजिल पर अपनी मां का ब्यूटी पार्लर दिखाने के लिए कहा। 13 साल का बच्चा उसे पहली मंजिल और फिर दूसरी मंजिल पर ले गया। दूसरी मंजिल पर साजिद ने लाइट बंद कर दी
NewsMar 20, 2024, 9:09 AM IST
UP News: बदायूं पुलिस ने 3 घंटे के अंदर कातिल नाई को किया ढेर, घर में घुसकर दोनों ने की थी ये जघन्य वारदात
साजिद ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों बच्चों का गला रेता था। उसके दोनों हाथों में बच्चों के खून लगे थे। कपड़े भी खून से सने थे। इंस्पेक्टर गौरव बिश्नोई को भी गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है।
NewsSep 22, 2023, 9:54 AM IST
UP: सरयू एक्सप्रेस में लेडी कांस्टेबल के साथ बर्बरता करने वाले अनीश का अयोध्या में एनकाउंटर
यूपी पुलिस की महिला सिपाही पर हमला करने का आरोपी शुक्रवार की सुबह पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। उनमें आजाद और विश्वंभर दयाल शामिल हैं। अयोध्या पुलिस और एसटीएफ के ज्वांइट आपरेशन के दौरान यह एनकाउंटर हुआ।
NewsJul 10, 2020, 9:09 AM IST
खत्म हुआ विकास दूबे का खेल,. पुलिस एकाउंटर में बना गोली का शिकार
पुलिस का कहना है कि वह विकास को लेकर कानपुर आ रही थी और गाड़ी तेज गति से चल रही थी। बर्रा के पास अचानक रास्ते में गाड़ी पलट गई और इसके बाद विकास पुलिस के चंगुल से बचकर भागने की कोशिश में था और उसे पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। जिसके बाद वह मुठभेड़ में मारा गया है।
NewsJul 21, 2019, 4:28 PM IST
दो पुलिसवालों की हत्या का आरोपी एक अपराधी अमरोहा में ढेर
संभल में दो पुलिसवालों की हत्या करके तीन कैदी फरार करा लिए गए थे। इसमें से एक कैदी को पुलिस ने अमरोहा में मुठभेड़ में मार गिराया है।
NewsJul 16, 2019, 1:57 PM IST
यूपी पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दो ईनामी बदमाशों को किया ढेर
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेंकिंग अभियान चलाया हुआ था। तभी बाइक पर सवार दो अज्ञात सामने से आते दिखाई दिए जिसपर पुलिस ने जैसे ही बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। जिसमें चेकिंग कर रहे दरोगा अजय पंवार घायल हो गए। पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया तो बाइक फिसलने के कारण बदमाश बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जिसमें एक सिपाही विनीत कपासिया गोली लगने से घायल हो गया। फिर पुलिस ने जवाबी फायरिंग शुरू की तो दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों व दोनो पुलिस कर्मियों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों बदमाशों को मृत घोषित कर दिया।
NewsJul 12, 2019, 5:26 PM IST
मेरठ में पुलिस ने दो ईनामी बदमाशों शकील और भूरा को ठिकाने लगाया
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को मार गिराया। इन दोनों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित था।
NewsJun 29, 2019, 8:49 AM IST
...जब दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर के पास चलने लगी गोलियां
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को जानकारी मिली की एक बदमाश अक्षरधाम मंदिर के पास से गुजरने वाला है। ये बदमाश दिल्ली में कारोबारियों को लूटता था। शातिर अपराधी रेहान को पकड़ने के लिए जब अक्षरधाम मंदिर के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी तो बदमाश ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। इसके बाद बाद जवाबी कार्यवाही में रेहान के पैर में गोली लगी।
NewsJun 8, 2019, 3:49 PM IST
पुलिस बदमाशों में मुठभेड़
सहारनपुर में दिल्ली रोड पर पुलिस बदमाशों में मुठभेड़। मुजफ्फरनगर का 25000 का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल घायल।
NewsMay 21, 2019, 1:04 PM IST
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़
सहारनपुर पुलिस और बदमाशों के बीच हुयी मुठभेड़,गोली लगने से एक बदमाश हुआ घायल।
NewsJan 13, 2019, 10:47 AM IST
मुठभेड़ में मारा गया मोस्ट वांटेड आतंकी जीनत-उल-इस्लाम
2019 में सुरक्षा बलों ने पहले बड़े आतंकवादी कमांडर को किया ढेर। अल-बद्र का ऑपरेशनल कमांडर था जीनत, मारा गया दूसरा आतंकी भी इसी संगठन का था।
NewsAug 25, 2018, 3:26 PM IST
सेना की कार्रवाई से घबराए आतंकियों ने अब अपनाई ये रणनीति
बकरीद के दिन जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने अलग-अलग जगह तीन पुलिसकर्मियों की निर्ममता से हत्या कर दी। वर्ष 2018 में अभी तक 25 पुलिसकर्मियों को जान गंवानी पड़ी है।